CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Black Money Raid : 11 राजनीतिक दलों के दफ्तरों पर छापा, नकदी गिनने को मशीन मंगानी पड़ी

Black Money Raid : 11 राजनीतिक दलों के दफ्तरों पर छापा, नकदी गिनने को मशीन मंगानी पड़ी

By Newsdesk Admin
01/10/2025
Share
Black Money Raid
Black Money Raid

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। आयकर विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई में उन राजनीतिक दलों पर शिकंजा कसा है, जिन पर लंबे समय से कालेधन को सफेद करने के आरोप लग रहे थे। शुरुआती जानकारी में खुलासा हुआ कि इन दलों ने बीते पांच वर्षों में कोई चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन इन्हें अरबों रुपये का चंदा मिला। नकदी इतनी अधिक थी कि उसे गिनने के लिए मशीन (Black Money Raid) मंगानी पड़ी।

इस छापेमारी के दौरान आयकर टीम को 150 डेबिट कार्ड, 150 बैंक पासबुक और 30 से अधिक कीपैड वाले मोबाइल मिले। रिपोर्ट के मुताबिक, इन दलों ने चुनाव आयोग को दिए ब्योरे में अपने खर्च को वास्तविकता से कहीं ज्यादा बताया। एडीआर ने पहले ही अपनी रिपोर्ट में इस पूरे मामले (Black Money Raid) की ओर इशारा किया था।

अब खुलासा हुआ है कि अहमदाबाद स्थित वर्ल्ड ट्रेड टावर में 11 राजनीतिक दलों के दफ्तरों पर आयकर विभाग ने छापा मारकर करोड़ों रुपये नकद बरामद किए। (Black Money Raid) की इस कार्रवाई ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। इनमें से कई दलों के पदाधिकारी झोपड़ी में रहने वाले, ऑटो चालक या छोटे दुकानदार निकले। दरअसल, दानदाताओं से मिला पैसा पांच से दस प्रतिशत कमीशन काटकर वापस नकदी में लौटा दिया जाता था।

दानदाताओं में अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और जयपुर के उद्योगपति, बिल्डर और व्यापारी शामिल बताए जा रहे हैं। लोकशाही पार्टी, सत्यवादी रक्षक पार्टी, न्यू इंडिया यूनाइटेड पार्टी सहित कई दलों ने चुनाव आयोग को गुमराह करने की कोशिश की। जबकि इनके कुल खर्च 39 लाख रुपये ही सामने आए। एडीआर ने इन दलों पर कर चोरी और मनी लांड्रिंग के आरोप लगाए थे। आयकर विभाग ने ऐसी चार आंगडिया फर्मों पर भी छापा मारा, जो नकदी को एक स्थान से दूसरे स्थान (Black Money Raid) तक पहुंचाने का काम कर रही थीं।

GST से जुड़ा हर जवाब अब एक क्लिक में मिलेगा:रायपुर के वकील ने बनाया स्मार्ट चैटबॉट, लाखों लोगों ने किए सवाल
Train Cancelled : बिलासपुर जोन के यात्रियों को बड़ा झटका, 5 ट्रेनें कई दिनों तक रहेंगी रद्द, कुछ का बदलेगा रूट
छत्तीसगढ़ में अब पांचवी और आठवीं की होगी बोर्ड परीक्षाएं, साय कैबिनेट ने सेंट्रलाइज्ड एग्जाम का लिया फैसला कैबिनेट में आठ अहम प्रस्ताव पारित
Hospital Irregularities : संस्कार हॉस्पिटल में मिली गंभीर अनियमितता, प्रशासन ने किया सील
Hyderabad Child Mysterious Death : हैदराबाद में चौथी कक्षा के छात्र की संदिग्ध मौत — बाथरूम में स्कूल ID की डोरी से लटका मिला शव, पुलिस कई एंगल से कर रही जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Tiger Attack
Bilaspur Tiger Attack : खेत में बाघ का हमला, घमेला लेकर भिड़ गया ग्रामीण, गंभीर घायल

दवनपुर गांव में खेत में खाद छिड़कने गए…

Keshkal Teacher Accident : नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बह गए शिक्षक, बाल-बाल बची जान
Keshkal Teacher Accident : नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बह गए शिक्षक, बाल-बाल बची जान

स्कूल जाते समय नाले के तेज बहाव में…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तहसीलदार के निलंबन पर रोक, 6 अफसरों को नोटिस

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कांकेर में पदस्थ तहसीलदार माया…

Nagri Breaking News
Nagri Breaking News : धमतरी में पुल नहीं तो खाट पर मरीज, उफनता नाला पार कराने की मजबूरी, 30 साल से पुल की मांग

धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से बारिश के…

SIR List Hyderabad : महेश बाबू से साइना नेहवाल तक चुनाव आयोग की रडार पर सितारे, SIR नोटिस से मचा हड़कंप
SIR List Hyderabad : महेश बाबू से साइना नेहवाल तक चुनाव आयोग की रडार पर सितारे, SIR नोटिस से मचा हड़कंप

तेलंगाना में चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?