CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Blackmail Case : ब्लैकमेल का खौफ दिखाकर परिवार से 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना ऐंठा, चार आरोपी गिरफ्तार

Blackmail Case : ब्लैकमेल का खौफ दिखाकर परिवार से 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना ऐंठा, चार आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
03/08/2026
Share
Blackmail Case
Blackmail Case

सीजी भास्कर, 03 अगस्त। बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने (Blackmail Case) आया है। आरोपियों ने एक परिवार को जान से मारने की धमकी देकर लंबे समय तक डराया और लाखों रुपये के साथ भारी मात्रा में सोने के आभूषण भी हड़प लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Contents
  • ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पा Blackmail Case
  • लॉकर से भी ले गए 450 ग्राम सोने के जेवर
  • चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी और सामान बरामद Blackmail Case
  • दो आरोपी अब भी फरार

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी लगातार धमकी देकर पैसे और जेवर ऐंठते रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

Blackmail Case

ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पा Blackmail Case

पुलिस के अनुसार राजीव विहार निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने घरेलू काम, बैंक लेनदेन और लॉकर की जिम्मेदारी अपनी नातिन को सौंप रखी थी।

शिकायत में बताया गया कि जनवरी 2025 से आयुष यादव और उसके साथियों ने परिवार के सदस्यों और छोटे बच्चों की हत्या तथा सड़क दुर्घटना कराने की धमकी देकर नातिन को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। डर के कारण आरोपियों ने एसबीआई और सहकारी बैंक खातों से एटीएम और फोन पे के माध्यम से किश्तों में 14.50 लाख रुपये निकलवा लिए।

लॉकर से भी ले गए 450 ग्राम सोने के जेवर

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने नातिन को आरआर रिसॉर्ट के पास बुलाया। इसके बाद घर के लॉकर में रखे करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण भी अपने कब्जे में ले लिए।

चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी और सामान बरामद Blackmail Case

सरकंडा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में आयुष यादव (22), आदर्श शर्मा (19), प्रिंस साहू (18) और आदित्य पांडे (19) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद, सोने जैसी पीली धातु की दो अंगूठियां, एक चेन, मोबाइल फोन और अपराध की रकम से खरीदी गई एक एक्टिवा जब्त की है।

दो आरोपी अब भी फरार

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया (Blackmail Case) गया है। वहीं मामले के फरार आरोपी प्रियम शर्मा और शौर्य करोलिया की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Financial Assistance Kondagaon : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिसों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि
Action में Yogi सरकार : मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति न बताने वाले IAS सहित 2.45 लाख अधिकारी कर्मचारियों का रूक गया वेतन
Investment in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में निवेश का महाकुंभ, 9,580 करोड़ के प्रस्ताव 
ससुराल में पत्नी ने की बेइज्जती,जिसके बाद युवक गहरे सदमे में…
MIC बैठक में टैक्स नहीं बढ़ाने का फैसला: रायगढ़ में 710 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, 48 वार्डों में सफाई अभियान तेज…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Analog Paneer
Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर सरकार की सख्ती, होटल और रेस्टोरेंट को तुरंत बंद करनी होगी खरीद बिक्री

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद…

Police Verification
Police Verification : रायपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, 600 लोगों का सत्यापन, कई संदिग्धों से पूछताछ

रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : होटल में गंदगी मिलने पर निगम का एक्शन, महावीर थाली पर लगा 8 हजार रुपये का जुर्माना

रायपुर नगर निगम ने शहर में नियमों का…

Blackmail Case
Blackmail Case : ब्लैकमेल का खौफ दिखाकर परिवार से 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना ऐंठा, चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला…

Elephant Movement
Elephant Movement : 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, मरवाही में बढ़ी सतर्कता, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?