CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “बोल बम” 🟠 सावन में बैजनाथ धाम दर्शन के लिए रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन की दी सौगात 🟢 इस क्षेत्र के भक्तों में हर्ष की लहर

“बोल बम” 🟠 सावन में बैजनाथ धाम दर्शन के लिए रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन की दी सौगात 🟢 इस क्षेत्र के भक्तों में हर्ष की लहर

By Newsdesk Admin 16/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। सावन के पावन महीने में अगर बाबा बैजनाथ के दर्शन की आकांक्षा है, तो आपके लिए बड़ी अच्छी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है, जिसके जरिए आप देवघर जाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि बाबा बैजनाथ के दर्शन के लिए रेलवे ने 6 स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी दीप्तिमय दत्त ने बताया कि ट्रेन संख्या 03511/03512 आसनसोल-पटना-आसनसोल विशेष ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन आगामी 23 जुलाई से 20 अगस्त तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन आसनसोल से प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को आसनसोल से शाम 4:50 बजे रवाना होगी जबकि रात्रि 1:15 बजे पटना से रवाना होगी। यह ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, लखीसराय, मनकथा, बड़हिया, हथिदह, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरोपुर, फतुहा, पटना साहेब और राजेंद्र नगर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और द्वितीय श्रेणी की सीटिंग व्यवस्था होगी। इसके आलावा ट्रेन संख्या 03549 आसनसोल-पटना स्पेशल ट्रेन आगामी 23 जुलाई और 17 अगस्त के बीच चलाया जायेगा। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 4:50 बजे आसनसोल से रवाना होगी और उसी दिन रात्रि के 11:55 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 03550 पटना-आसनसोल स्पेशल ट्रेन आगामी 24 जुलाई और 18 अगस्त के बीच प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रात्रि के 01:15 बजे पटना से रवाना होगी। यह ट्रेन उसी दिन 8:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। यह विशेष रेलगाड़ी मार्ग में चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, लखीसराय, मनकथा, बड़हिया, हथिदह, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरोपुर, फतुहा, पटना साहेब और राजेंद्र नगर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी की व्यवस्था होगी। ट्रेन संख्या 03113 सियालदह-बनारस साप्ताहिक स्पेशल (डानकुनी होते हुए) सियालदह से रात्रि के11:55 बजे रवाना होगी। आगामी 27 जुलाई और 17 अगस्त के बीच प्रत्येक शनिवार को शाम 4 बजे बनारस पहुंचेगी। अगले दिन 03114 बनारस-सियालदह साप्ताहिक स्पेशल (डानकुनी के रास्ते) बनारस से शाम 5 बजे रवाना होगी। यह विशेष ट्रेन आगामी 28 जुलाई और 18 अगस्त के बीच प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन 10:20 बजे सियालदह पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन रास्ते में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, पटना, दानापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और वाराणसी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

You Might Also Like

Human Wildlife Conflict Awareness: बालोद में लोकनृत्य, रंगोली और चित्रकला से जागरूकता का अनोखा मंच

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

Newsdesk Admin 16/07/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

सीजी भास्कर 1 मार्च भानुप्रतापपुर की सुबह आज…

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

सीजी भास्कर 1 मार्च रायपुर के पास स्थित…

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

सीजी भास्कर 1 मार्च गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर…

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

सीजी भास्कर 1 मार्च बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़…

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर 1 मार्च छत्तीसगढ़ में रविवार का…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

01/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

01/03/2026
देश-दुनिया

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?