CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बॉयफ्रेंड ने की ऐसी हरकत, टूट गई गर्लफ्रेंड की शादी… सदमे में आकर दे दी जान

बॉयफ्रेंड ने की ऐसी हरकत, टूट गई गर्लफ्रेंड की शादी… सदमे में आकर दे दी जान

By Newsdesk Admin
27/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के जालौन में बीएससी की छात्रा शीतल दोहरे ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 22 साल की शीतल का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला. आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग, प्रेमी की धमकी और शादी टूटना था. सूचना मिलने पर माधौगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

मामला माधौगढ़ कस्बे के पटेल नगर मोहल्ले का है. परिजनों ने पुलिस को बताया- शीतल की शादी आगामी 17 मई को तय थी, लेकिन प्रेम प्रसंग की बात सामने आने पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया था. इसी सदमे और मानसिक तनाव के चलते शीतल ने यह घातक कदम उठाया. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मां गेंदा रानी, भाई किसन और भाभी ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है.

परिजनों के अनुसार, शीतल का माधौगढ़ के ही रहने वाले विवेक ठाकुर नामक युवक से प्रेम संबंध था. दोनों के बीच कई वर्षों से मेल-जोल था. शीतल के भाई की पत्नी, भाभी ज्योति ने बताया कि विवेक अक्सर शीतल को धमकियां देता था. जब शीतल की शादी तय हुई, तब विवेक ने विरोध करते हुए परिवार को भी धमकाना शुरू कर दिया था.

यह भी सामने आया कि 25 अप्रैल को विवेक, शीतल के घर आ धमका था. वहां उसका शीतल के पिता बृजमोहन से झगड़ा हो गया था. इस दौरान विवेक ने शीतल के ससुर पर चाकू से हमला करने की कोशिश भी की थी. इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और विवेक को थाने बुलाकर समझाया गया. शीतल ने तब अपने पिता को मना कर मामला शांत कराया था, जिसके बाद दोनों परिवारों में आपसी समझौता भी हो गया था. समझौते में तय हुआ था कि विवेक और शीतल के बीच अब कोई संपर्क नहीं रहेगा.

हालांकि, विवेक की धमकियों और अफवाहों के चलते लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया. इससे शीतल गहरे अवसाद में चली गई. परिजनों के अनुसार, शादी टूटने के बाद से ही शीतल ने खाना-पीना छोड़ दिया था और गुमसुम रहने लगी थी/ परिजन उसकी स्थिति से चिंतित थे, लेकिन किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी।

शनिवार की शाम शीतल ने घर के अपने कमरे का दरवाजा बंद किया और दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. जब देर तक वह बाहर नहीं आई, तो भाभी ज्योति ने दरवाजा खोलने की कोशिश की. दरवाजा अंदर से बंद था. खिड़की से झांकने पर उन्होंने शीतल को फंदे से लटका देखा और चीख पड़ीं. शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की जानकारी मिलते ही माधौगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. परिजनों ने भी यही जानकारी दी है. फिलहाल किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आत्महत्या के लिए विवेक या किसी और ने उकसाया था या नहीं.

पढ़ाई में होशियार थी शीतल

पटेल नगर मोहल्ले के स्थानीय लोगों ने बताया कि शीतल एक शांत और पढ़ाई में होशियार लड़की थी. उसने हाल ही में बीएससी की पढ़ाई पूरी की थी और आगे की पढ़ाई का भी सपना देख रही थी. मोहल्ले में शीतल और विवेक के संबंधों की जानकारी आम थी, लेकिन सबको लगा था कि समय के साथ मामला सुलझ जाएगा.

राहुल गांधी ने आतंकी हमले के पीड़ितों से की मुलाकात, बोले- ‘Terror अटैक के पीछे हमें बांटने की मंशा’
Ministry Of Education Orders : देश भर के सभी स्कूल भवनों  केंद्र ने सुरक्षा ऑडिट का दिया आदेश
‘कानून अगर सुप्रीम कोर्ट ही बनाएगा तो संसद को बंद कर देना चाहिए’, ऐसा क्यों बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे
शेयर बाजार में लौटी रौनक: सेंसेक्स 164 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी मजबूती
Stock Market Today: उतार-चढ़ाव के बीच टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 25,900 के करीब, जानिए कौन से शेयर रहे फायदे में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

Rajnandgaon land fraud : सस्ती जमीन का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी

Rajnandgaon land fraud

Rajnandgaon coaching centre safety check : फायर सेफ्टी समेत सुरक्षा मानकों की जांच

Rajnandgaon coaching centre safety check

Korba elephant attack : कटघोरा में हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 18 हाथियों के दल से दहशत

Korba elephant attack

Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Raigarh snake rescue

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?