CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » संसद की सुरक्षा में सेंध, दीवार फांद कर गुरुड़ द्वार तक पहुंचा शख्स

संसद की सुरक्षा में सेंध, दीवार फांद कर गुरुड़ द्वार तक पहुंचा शख्स

By Newsdesk Admin
22/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 22 अगस्त​। संसद का मानसून सत्र गुरुवार 21 अगस्त को पूरा हुआ है।

Contents
  • कौन है आरोपी?
  • 2023 में भी हुई सुरक्षा चूक

इसी के बाद अगले ही दिन शुक्रवार को संसद की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया।

सूत्रों के मुताबिक, व्यक्ति पेड़ के सहारे दीवार कूद कर सुबह लगभग 5:50 बजे संसद भवन में घुस गया। 

जानकारी के मुताबिक, शख्स रेलभवन की तरफ से दीवार कूद कर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था।

संसद भवन में मौजूद सिक्योरिटी ने आरोपी को फौरन पकड़ लिया।

फिलहाल अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक को तब पकड़ा गया जब वो संसद की दीवार फांदने और परिसर के अंदर कूदने की कोशिश कर रहा था।

कौन है आरोपी?

दिल्ली पुलिस का संसद की सुरक्षा के उल्लंघन पर बयान सामने आया है।

पुलिस ने कहा, आज सुबह लगभग 5:50 बजे एक व्यक्ति संसद की बाउंड्री वॉल के पास, संभवत है कि उसे फांदने की कोशिश करते हुए पाया गया। सतर्क सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस कर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया।

उसने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले रामा (उम्र लगभग 20 वर्ष) के रूप में बताई है। वो दिमागी तौर पर ठीक नहीं लग रहा है। आगे की पूछताछ जारी है।

पहले भी सामने आए सुरक्षा में चूक के मामले

पिछले साल भी संसद की सुरक्षा में चूक का ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

जब करीब 20 साल का एक युवक संसद की दीवार फांदकर ऐनेक्सी भवन परिसर में कूद गया था।

घटना का एक कथित वीडियो भी सामने आया था। इसी के बाद संदिग्ध को CISF के हथियारबंद जवानों ने पकड़ लिया था। हालांकि, तलाशी में उसके पास से कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला था।

2023 में भी हुई सुरक्षा चूक

इससे पहले साल 2023 में, संसद पर हुए 2001 के आतंकी हमले की बरसी के दिन, दो लोग, सागर शर्मा और मनोरंजन डी-शून्य काल के दौरान लोकसभा कक्ष की दर्शक दीर्घा से कूदकर अंदर घुसे थे।

उन्होंने सिलेंडरनुमा डिब्बों से पीली गैस छोड़ी और नारेबाजी भी की थी। बाद में सांसदों ने उन्हें काबू किया था।

उसी समय, अमोल शिंदे और नीलम आज़ाद संसद परिसर के बाहर रंगीन गैस छोड़ते हुए नारेबाजी कर रहे थे।

इन चारों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में महेश कुमावत और ललित झा को भी गिरफ्तार किया गया था।

इस सप्ताह की शुरुआत में, दिल्ली हाई कोर्ट ने इस सुरक्षा उल्लंघन मामले में आरोपी ललित झा की जमानत अर्जी पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है।

CGBSE releases D.El.Ed exam timetable : 28 मई से होंगी परीक्षाएं
वर्शिप एक्ट को लेकर SC में एक और याचिका दाखिल, CJI बोले- हम नहीं सुनेंगे पर…
राज्यपाल ने कवर्धा लोहारडीह की घटना को लिया संज्ञान, आवश्यक कार्रवाई कर सचिवालय को अवगत कराने निर्देश
IPS जी पी सिंह को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने रद्द की उनके खिलाफ सभी FIR
शराब घोटाले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ 1100 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, जानें पूरी कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Rash Driving Incident : शराब घोटाले के आरोपी के बेटे की पिटाई

Raipur Rash Driving Incident

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government : अवैध रेत उत्खनन पर भाजपा पर मिलीभगत का आरोप

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government

Durg Panchayat Violence : पंचायत भवन में उपसरपंच पर हमला, डंडों से पिटाई की वारदात CCTV में कैद

Durg Panchayat Violence

Chicken Price Dispute Turns Violent : दुकानदार और उसके बेटे ने युवक को पीटा

Chicken Price Dispute Turns Violent

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी का दारू से पैर धोकर स्वागत करे कांग्रेस’

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?