CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BREAKING News : रायपुर समेत पांच शहरों के 15 ठिकानों पर ACB-EOW का छापा, पूर्व मंत्री के करीबियों के यहां रेड

BREAKING News : रायपुर समेत पांच शहरों के 15 ठिकानों पर ACB-EOW का छापा, पूर्व मंत्री के करीबियों के यहां रेड

By Newsdesk Admin 17/05/2025
Share
BREAKING News
BREAKING News

सीजी भास्कर, 17 मई : छत्तीसगढ़ में (BREAKING News) बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच तेज करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की संयुक्त टीमों ने शनिवार सुबह सुकमा, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर और रायपुर में एक साथ बड़ी कार्रवाई की। यह छापेमारी राज्य के पांच जिलों के 15 से अधिक ठिकानों पर की गई, जिनमें से अधिकांश पूर्व मंत्री कवासी लखमा से जुड़े लोगों के बताए जा रहे हैं।

दंतेवाड़ा में कांग्रेस नेता राजकुमार तामो के निवास पर ACB-EOW की टीम ने दबिश दी है। राजकुमार तामो को कवासी लखमा का बेहद करीबी माना जाता है। सुकमा जिले में चार स्थानों पर छापेमारी की गई, जिनमें जिला मुख्यालय के तीन और तोंगपाल का एक ठिकाना शामिल है।

अंबिकापुर में कपड़ा व्यवसायी के घर रेड (BREAKING News)


अंबिकापुर में कपड़ा व्यवसाय से जुड़ी फर्म धजाराम-विनोद कुमार के संचालकों के घरों पर भी कार्रवाई की गई। यह फर्म पहले से ही डीएमएफ (DMF) घोटाले में चर्चित रही है और इसके खिलाफ पहले ईडी व आयकर विभाग द्वारा भी कार्रवाई की जा चुकी है। इस बार ACB-EOW ने मुकेश अग्रवाल और विनोद अग्रवाल के घरों पर छापेमारी कर दस्तावेज जब्त किए हैं।

पेट्रोल पंप और हार्डवेयर कारोबारियों जांच के घेरे में (BREAKING News)

कार्रवाई में हार्डवेयर और पेट्रोल पंप व्यवसाय से जुड़े ऐसे कई कारोबारियों के परिसरों पर भी छापे मारे गए हैं, जिन्हें कवासी लखमा का नजदीकी माना जाता है। सभी ठिकानों से लेन-देन, संपत्ति, फंड ट्रांसफर और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

ACB-EOW की टीमें पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई हैं। प्रारंभिक जांच में मिले दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों से यह आशंका जताई जा रही है कि शराब घोटाले में कई और प्रभावशाली नाम सामने आ सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। सूत्रों का दावा है कि यह छापेमारी आने वाले समय में इस बड़े घोटाले की कड़ियों को जोड़ने में अहम साबित होगी।

You Might Also Like

Telibandha Murder : रायपुर में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की हत्या की, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Mahasamund Paddy Scam : धान पर फिर चूहों का आरोप! महासमुंद में 10 माह में 5.71 करोड़ का स्टॉक गायब, संग्रहण प्रभारी को नोटिस

Korba Gang Rape Case : कोरबा में प्रेमी ने ही रची दरिंदगी की साजिश, 112 सेवा से जुड़ा शख्स भी फंसा

Gangrape Incident : डायल 112 ड्राइवर समेत 5 युवकों ने युवती से किया गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

WhatsApp Scam in Raipur: सराफा कारोबारी का अकाउंट हैक, वकील से 55 हजार की ठगी

Newsdesk Admin 17/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rover-Ranger Jamboree
Rover-Ranger Jamboree : बालोद में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का भव्य समापन, मुख्यमंत्री ने युवाओं को नेतृत्व की प्रेरणा दी

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। स्काउट एक जीवन पद्धति…

MEMU Train Cancel : रेल यात्रियों के लिए अलर्ट! 14 से 17 जनवरी तक 6 मेमू ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे…

ECI Net
ECI Net : अब मतदाता ईसीआई नेट पोर्टल पर घर बैठे अपलोड कर सकेंगे जरूरी दस्तावेज

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026…

Tele-Law
Tele-Law : अब घर बैठे पाएं कानूनी सलाह, सीएससी टेली-लॉ योजना लाए न्याय आपके गांव तक

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। भारत सरकार के कानून…

Commercial Gas Cylinder Pickup Fire
Commercial Gas Cylinder Pickup Fire : गैस सिलेंडरों से भरी चलती पिकअप में लगी आग, जोरदार धमाके से दहल उठा कोलकाता-नागपुर हाइवे

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। महासमुंद जिले के सिंघोडा…

You Might Also Like

Telibandha Murder
अपराधछत्तीसगढ़

Telibandha Murder : रायपुर में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की हत्या की, दूसरा गंभीर रूप से घायल

12/01/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Mahasamund Paddy Scam : धान पर फिर चूहों का आरोप! महासमुंद में 10 माह में 5.71 करोड़ का स्टॉक गायब, संग्रहण प्रभारी को नोटिस

11/01/2026
Korba Gang Rape Case
अपराधछत्तीसगढ़

Korba Gang Rape Case : कोरबा में प्रेमी ने ही रची दरिंदगी की साजिश, 112 सेवा से जुड़ा शख्स भी फंसा

10/01/2026
अपराधछत्तीसगढ़राज्य

Gangrape Incident : डायल 112 ड्राइवर समेत 5 युवकों ने युवती से किया गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

10/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?