CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बस्तर-सरगुजा में आज बारिश के आसार, राजनांदगांव में पारा 42 पार; रायपुर-बिलासपुर में गर्मी, अंबिकापुर ठंडा…

बस्तर-सरगुजा में आज बारिश के आसार, राजनांदगांव में पारा 42 पार; रायपुर-बिलासपुर में गर्मी, अंबिकापुर ठंडा…

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बस्तर और सरगुजा संभाग में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इन संभागों के जिलों में तेज हवा और आंधी के साथ अगले 3 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 14 अप्रैल से गरज-चमक बढ़ने की संभावना है। वहीं प्रदेश में शनिवार को सबसे ज्यादा गर्म राजनांदगांव रहा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रायपुर और बिलासपुर में दिन का पारा 40 डिग्री के पार रहा, जबकि 18 डिग्री के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।

रायपुर में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर में धूप-छांव वाला मौसम होगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को रायपुर में दिन का 40.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था।

बिलासपुर में 40 डिग्री पार दिन का पारा

शनिवार को बिलासपुर में दोपहर में तेज धूप से गर्मी का अहसास हुआ। यहां दिन का पारा 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात का पारा 23.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक यहां अगले कुछ दिन अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दिखेगा है।

सरगुजा संभाग में बारिश के आसार

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण शनिवार को सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। शनिवार को अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रहा। रात का पारा 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो समान्य से अधिक रहा। वहीं जशपुर के मनोरा में 10 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बस्तर संभाग में ज्यादा प्रभावित

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अब कश्मीर घाटी और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण से छत्तीसगढ़ होते हुए पूर्वोत्तर तेलंगाना तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है।

इसकी वजह से बस्तर संभाग के जिलों में इसका प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा। आज सरगुजा जशपुर बस्तर दंतेवाड़ा सुकमा बीजापुर जिले के एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

झारखंड का देश में बजा डंका, PM पुरस्कार मिलने पर DM रविशंकर बोले- ‘इसका क्रेडिट…’
Oxygen Tanker : घाट में अचानक बेकाबू हुआ ऑक्सीजन टैंकर, चालक की समझदारी से टला बड़ा खतरा
Raipur Murder Case : 25 आरोपी आधी सजा काट चुके, 26वां हत्यारा 19 साल बाद पकड़ाया
हनुमान जयंती जुलूस पर मस्जिद के सामने पथराव, अफरा-तफरी… पुलिस ने लिया Action
केवल Mahadev ही नहीं GOA Online गेमिंग ऐप से भी कई हुए आबाद-बरबाद, हारने के बाद कर्ज और ब्याज चुकाने 3 युवकों ने लूट लिया पेट्रोल पंप, चंद घंटों में पुलिस ने दबोचा तो तोते की तरह बताने लगे कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC Scam
CGPSC Scam : ईडी ने पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, अब मनी लॉन्ड्रिंग की होगी जांच

निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

Tribal Development
Tribal Development : बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार और परिवहन का नया केंद्र

सीजी भास्कर, 25 जुलाई  : विशेष पिछड़ी जनजाति…

BSP Iron Theft
BSP Iron Theft : बीएसपी में 114 करोड़ की लोहा चोरी का खुलासा, 15 गिरफ्तार, पुलिस ने बताया पूरा नेटवर्क

114 करोड़ रुपये के कथित लोहा चोरी मामले…

Jail Wedding
Jail Wedding : सेंट्रल जेल बना शादी का मंडप, रेप के आरोपी संग युवती ने लिए सात फेरे

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक अनोखा मामला…

Gau Samman Diwas
Gau Samman Diwas : गरियाबंद में कल मनाया जाएगा गौ सम्मान दिवस, भजन कीर्तन यात्रा के साथ सौंपा जाएगा ज्ञापन

जिले में रविवार को गौ सेवा और संरक्षण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?