CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Breaking News : रायपुर पहुंची सिने अभिनेत्री भाग्यश्री 🟠 वैशाली नगर MLA रिकेश सेन से की मुलाकात 🟢 कल भिलाई “तिरंगा रैली” में होंगी शामिल 🟢 कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी आ रहे, देखिए विडियो

Breaking News : रायपुर पहुंची सिने अभिनेत्री भाग्यश्री 🟠 वैशाली नगर MLA रिकेश सेन से की मुलाकात 🟢 कल भिलाई “तिरंगा रैली” में होंगी शामिल 🟢 कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी आ रहे, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin
13/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 13 अगस्त। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को विधायक रिकेश सेन द्वारा आयोजित तिरंगा रैली में भाग लेने मशहूर सिने अभिनेत्री भाग्यश्री भिलाई पहुंच रही हैं।

आज शाम वो राजधानी रायपुर पहुंची और युवा विधायक रिकेश सेन से मुलाकात की। श्री सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के आह्वान पर पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मना रहा है, जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायजी के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 14 अगस्त को “तिरंगा रैली” का आयोजन होगा जिसमें हजारों लोग तिरंगा लहराते दुपहिया वाहन से सम्पूर्ण नगर का भ्रमण करेंगे। इस रैली में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहराने का संदेश देते हुए हर दिल में देश भक्ति की भावना को और भी मजबूत किया जाएगा। वैशाली नगर तिरंगा रैली में भाग लेने केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी और सिने अभिनेत्री भाग्यश्री पटवर्धन भी भिलाई आ रहे हैं। मैने प्यार किया से फिल्‍मों में डेब्‍यू करने वालीं भाग्यश्री ने हिंदी, कन्नड़, मराठी, तेलुगु और भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी लोगों का दिल जीता है। वो मीडिया कंपनी श्रृष्टि एंटरटेनमेंट की प्रमोटर भी हैं।

Nawazuddin Siddiqui Film : इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में चमकी नवाज़ की फिल्म, अब भारत में मचाने आ रही है धमाल
CGMSC Blacklisting : CGMSC ने Effy Parenterals को भेजा ब्लैकलिस्टिंग नोटिस, दवा सैंपल फेल पाए गए
CG Aviation Breaking : बिलासपुर से दिल्ली अब सीधी उड़ान : 3 मई से शुरू होगी एयर सर्विस
Patwari Suspension Order : आदेशों की अवहेलना पड़ी भारी, कलेक्टर की बैठक से नदारद पटवारी निलंबित
पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ FIR, शिक्षक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, तीन सहयोगियों पर भी ठगी का केस दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dramatic Protest : मंदिर चढ़ावा चंदा प्रोटेस्ट पर सियासी पारा चढ़ा, FIR को लेकर विपक्ष का सरकार पर निशाना
Dramatic Protest : मंदिर चढ़ावा चंदा प्रोटेस्ट पर सियासी पारा चढ़ा, FIR को लेकर विपक्ष का सरकार पर निशाना

संसदीय परिसर में विपक्ष के ड्रामा प्रदर्शन (Dramatic…

Drug Free Youth Campaign : मंत्री ओपी चौधरी ने धमतरी में दिलाई नशामुक्ति की शपथ 
Drug Free Youth Campaign : मंत्री ओपी चौधरी ने धमतरी में दिलाई नशामुक्ति की शपथ 

मराठा मंगल भवन में आयोजित नशामुक्त युवा–विकसित भारत…

Drug Free Campaign : हाई स्कूल सांकरा चिवर्री में छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
Drug Free Campaign : हाई स्कूल सांकरा चिवर्री में छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

हाई स्कूल सांकरा चिवर्री में शनिवार को नशा…

Congress Meeting : दीपक बैज से मिले आदिवासी कांग्रेस पदाधिकारी, संगठन को मजबूत करने पर मंथन
Congress Meeting : दीपक बैज से मिले आदिवासी कांग्रेस पदाधिकारी, संगठन को मजबूत करने पर मंथन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से…

Shabari River Flood :  गोदावरी और शबरी नदी उफान पर, कोंटा का सड़क संपर्क प्रभावित
Shabari River Flood :  गोदावरी और शबरी नदी उफान पर, कोंटा का सड़क संपर्क प्रभावित

सुकमा जिले में लगातार बारिश के बाद अब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?