CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शराब तस्कर से 40 हजार लेने पर दो कॉन्स्टेबल सस्पेंड

शराब तस्कर से 40 हजार लेने पर दो कॉन्स्टेबल सस्पेंड

By Newsdesk Admin 02/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 02 सितम्बर। एसएसपी ने दो कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। टीआई नरेश चौहान को लाइन अटैच कर दिया है।

Contents
जानिए क्या है पूरा मामलारविशंकर तिवारी को बनाया हिर्री टीआई
आरोप है कि शराब तस्कर को छोड़ने के लिए दोनों कॉन्स्टेबल ने 40 हजार रुपए वसूले थे। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

एसएसपी रजनेश सिंह (Bilaspur) ने जिले के पुलिस अफसर व थानेदारों को जीरो टालरेंस की नीति के तहत काम करने की हिदायत दी है। उन्होंने अवैध वसूली की शिकायत पर सख्ती से कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।

लेकिन, एसएसपी के कड़े रुख अपनाने के बाद भी पुलिस अफसर, थानेदार और पुलिसकर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार पुलिस कर्मियों की मनमानी व अवैध वसूली की शिकायतें एसएसपी तक पहुंच रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, रतनपुर थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल संजय खांडे और सुदर्शन मरकाम ने 22 अगस्त को ग्राम कुआंजती में कोचिए को 50 लीटर अवैध शराब पकड़ा था।

दोनों पुलिसकर्मी ने कार्रवाई करने के बजाए 40 हजार रुपए लेकर शराब तस्कर को छोड़ दिया। जबकि, उससे जब्त शराब दूसरे कोचिए को बेच दिया।

गांव के लोगों ने पोड़ी के जंगल से दोनों कॉन्स्टेबल से शराब लेकर जा रहे कोचिए को पकड़ लिया। जिसके बाद पूरा मामला उजागर हुआ।

ग्रामीणों ने इस मामले को गांव में ही सुलझाने के लिए 23 अगस्त की रात पंचायत बुलाई गई। इसमें सरपंच, उपसरपंच व पंच सहित अन्य लोग शामिल हुए।

उन्होंने दोनों कॉन्स्टेबल को गांव में बुलाया, जहां उन्होंने लोगों से माफी भी मांग ली।

लेकिन, इसकी जानकारी एसएसपी रजनेश सिंह तक पहुंच गई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों कॉन्स्टेबल संजय खांडे और सुदर्शन मरकाम को सस्पेंड कर दिया।

वहीं, पुलिसकर्मियों पर नियंत्रण नहीं रख पाने की वजह से टीआई नरेश चौहान को लाइन अटैच कर दिया है। उनकी जगह पुलिस लाइन में पदस्थ संजय सिंह राजपूत को रतनपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

रविशंकर तिवारी को बनाया हिर्री टीआई

पिछले सप्ताह तीज पर्व पर महिलाओं और उनके परिजन से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया था।

टीआई अवनीश पासवान के साथ पुलिसकर्मियों ने रायपुर नेशनल हाईवे पर वाहन चेकिंग पाइंट लगाया था, जहां तिजहारिन महिलाओं और उनके परिजन को परेशान किया गया।

इस मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने टीआई पासवान को सस्पेंड कर दिया। अब उनकी जगह रेंज साइबर थाने में पदस्थ रविशंकर तिवारी को हिर्री थाना प्रभारी बनाया गया है। 

जबकि, रविशंकर की जगह पुलिस लाइन में पदस्थ रजनीश सिंह को रेंज साइबर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

You Might Also Like

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

Human Wildlife Conflict Awareness: बालोद में लोकनृत्य, रंगोली और चित्रकला से जागरूकता का अनोखा मंच

Newsdesk Admin 02/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

सीजी भास्कर 1 मार्च भानुप्रतापपुर की सुबह आज…

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

सीजी भास्कर 1 मार्च रायपुर के पास स्थित…

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

सीजी भास्कर 1 मार्च गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर…

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

सीजी भास्कर 1 मार्च बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़…

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर 1 मार्च छत्तीसगढ़ में रविवार का…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़मनोरंजन

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

01/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

01/03/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?