CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MP में विदाई के बाद हाइवे से दुल्हन अगवा, 250 KM तक पीछा कर पुलिस ने बचाया..

MP में विदाई के बाद हाइवे से दुल्हन अगवा, 250 KM तक पीछा कर पुलिस ने बचाया..

By Newsdesk Admin
02/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 मार्च |

Contents
  • विदाई के बाद रास्ते से दुल्हन का अपहरण
  • दूल्हे की गाड़ी के पहियों की हवा निकाली
  • पांच घंटे किया पीछा
  • पूरी बरात पहुंच गई थाने
  • प्रेम-प्रसंग का मामला होने की आशंका

गुना जिले में चलती कार से दुल्हन के अपहरण का मामला सामने आया है। बदमाशों ने दूल्हे की कार को अपनी कार अड़ाकर रुकवाया और चाकूओं से गाड़ी के शीशे फोड़ने लगे। इसके बाद दूल्हे को धमकाते हुए फिल्मी स्टाइल में उसे धकेला और दुल्हन को अपनी गाड़ी में बिठाकर ले भागे।

बदमाशों के दो साथी पीछे मोटरसाइकिल पर सवार थे। कुल आठ आरोपित बताए गए हैं, जो काफी देर से दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी का हाईवे पर पीछा कर रहे थे। आरोपितों को पुलिस ने गुना से लगभग 250 किलोमीटर दूर देवास जिले से पकड़ लिया है।

विदाई के बाद रास्ते से दुल्हन का अपहरण

गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र की रुठियाई पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग बैतूल-ग्वालियर संख्या- 76 पर रविवार सुबह एक चलती कार को रुकवाकर उसमें सवार दुल्हन को बदमाश अगवा कर ले गए।

वारदात सुबह 10 बजे उस समय अंजाम दी गई, जब दुल्हन को अशोकनगर जिले से ब्याह कर दूल्हा अपने घर राजस्थान जा रहा था। बदमाशों ने कार के शीशे चाकू से तोड़कर जबरन दुल्हन को कार से बाहर निकलवाया था।

दूल्हे की गाड़ी के पहियों की हवा निकाली

इतना ही नहीं, दूल्हे की कार के पहियों की हवा निकाल दी, ताकि कोई पीछा न कर सके। इसके बाद फरार हो गए।सूचना मिलने के बाद गुना पुलिस ने आरोपितों को घटना स्थल से लगभग 250 किमी पीछा कर देवास जिले में पकड़ लिया। बदमाशों के चंगुल से दुल्हन को छुड़ाया।

पांच घंटे किया पीछा

राघौगढ़ एसडीओपी दीपा डोडवे ने बताया कि आरोपितों की जीप में जीपीएस सिस्टम लगा था, जिससे उनकी लोकेशन मिलती रही और पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। करीब पांच घंटे बदमाशों को पकड़ने में लगे।

पूरी बरात पहुंच गई थाने

दूल्हा विक्रम नायक राजस्थान के सवाई माधोपुर का रहने वाला है। उसने बताया कि बदमाश काफी देर से पीछा कर रहे थे। कार में दुल्हन की मौसी और दादी भी थीं। घटना के बाद पूरी बरात धरनावदा थाने की रुठियाई पुलिस चौकी में पहुंच गई।

प्रेम-प्रसंग का मामला होने की आशंका

पुलिस के अधिकारियों को वारदात का पता चला तो तुरंत कार्रवाई शुरू हो गई। इस दौरान दुल्हा मायूस होकर थाने की कुर्सी पर बैठ गया। घटना ने उसे स्तब्ध कर दिया है। वहीं, पुलिस को मामले में प्रेम-प्रसंग की आशंका है।

धरनावदा थाना प्रभारी प्रभात कटारे का कहना है कि दुल्हन का अपहरण करने वाले पांच आरोपित देवास से पकड़े गए हैं। दो भाग गए हैं। मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। आरोपितों को दुल्हन जानती है या नहीं, यह पूछताछ में पता चलेगा।

पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलसचिव की नियुक्ति अवैध:शिकायत पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने पोस्टिंग पर लगाई रोक..
Facebook Murder Case : सरकारी टीचर और महिला की गुप्त मुलाकात बनी खौफनाक अंजाम… जानिए 600 किलोमीटर की ड्राइव के बाद क्या हुआ
Durg Bhilai : डिप्टी डायरेक्टर और सहायक संपरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्यवाही, रिटायर्ड कर्मचारी से मांगे थे 10 हजार
गरियाबंद CMHO में लिपिक ने फर्जी बिल बनाए; एक साल बाद निलंबित
भिलाई में 11 इंच का चाकू लहरा रहा नाबालिग युवक गिरफ्तार, तैलिक भवन के पास लोगों को डरा धमका रहा था, पुलिस ने धरदबोचा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Child Murder Case : मासूम के हत्यारे को फांसी देने की मांग, राजगामार चौकी का घेराव
Korba Child Murder Case : मासूम के हत्यारे को फांसी देने की मांग, राजगामार चौकी का घेराव

ग्रामीणों ने आरोपित को सामने लाने की मांग…

Chhattisgarh Bus Accident : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 की मौत और 40 घायल; मृतकों में बस मालिक भी शामिल

Chhattisgarh Bus Accident : बस के अनियंत्रित होने…

President Droupadi Murmu Bastar Visit
President Droupadi Murmu Bastar Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जगदलपुर पहुंचीं, मुरिया दरबार में होंगी शामिल; कई इलाके नो-ड्रोन जोन घोषित

President Droupadi Murmu Bastar Visit : जगदलपुर एयरपोर्ट,…

Durga Visarjan Fight Video Viral : रायगढ़ में दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट, VIDEO वायरल; दोनों FIR कराने पहुंचे

Durga Visarjan Fight Video Viral : घटना के…

Illegal Paddy Transport Seized
Illegal Paddy Transport Seized :यूपी से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 108 बोरी धान जब्त, SDM की टीम ने पकड़ी 2 पिकअप गाड़ियां

Illegal Paddy Transport Seized :प्रशासन की ओर से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?