CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BSc Nursing CG : नर्सिंग कॉलेजों की 4,427 सीटें खाली, विभाग की लापरवाही से हजारों छात्र वंचित

BSc Nursing CG : नर्सिंग कॉलेजों की 4,427 सीटें खाली, विभाग की लापरवाही से हजारों छात्र वंचित

By Newsdesk Admin
12/11/2025
Share
B.Sc Nursing Admission
B.Sc Nursing Admission

सीजी भास्कर, 12 नवंबर। प्रदेश में नर्सिंग की पढ़ाई (BSc Nursing CG) करने का सपना देख रहे हजारों विद्यार्थियों के लिए यह साल निराशाजनक रहा है। बीएससी नर्सिंग कॉलेजों की कुल 7,751 सीटों में से 4,427 सीटें अब भी खाली हैं। यह स्थिति तब है जब इस वर्ष 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्री-नर्सिंग टेस्ट (PNT) पास किया था। जानकारी के अनुसार, सीटें खाली रहने का सबसे बड़ा कारण ऑनलाइन पंजीयन की सीमित सूचना और विभाग की लापरवाही रही। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नर्सिंग प्रवेश के लिए पंजीयन की तारीख 9 से 14 अक्टूबर तय की थी, लेकिन इसकी जानकारी केवल विभागीय वेबसाइट (cgdme.in) पर जारी की गई।

Contents
  • (BSc Nursing CG) न छात्रों को एसएमएस मिला
  • (BSc Nursing CG) 4,427 सीटें अब भी खाली
  • सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई मांग
  • विभाग पर सवाल

(BSc Nursing CG) न छात्रों को एसएमएस मिला

छात्रों का कहना है कि विभाग ने पंजीयन को लेकर न तो एसएमएस अलर्ट जारी किया, न ही अखबारों में कोई विज्ञापन प्रकाशित किया। दशहरा और दीपावली की छुट्टियों के बीच यह सूचना दब गई, जिसके चलते हजारों छात्रों को यह पता ही नहीं चला कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। नतीजा 15,122 पात्र विद्यार्थियों में से सिर्फ 5,908 ने ही पंजीयन कराया।

(BSc Nursing CG) 4,427 सीटें अब भी खाली

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों की 7,751 सीटों में से 4,427 सीटें खाली रह गई हैं। इस वजह से आधी से ज्यादा सीटें खाली पड़ी हैं जबकि हजारों विद्यार्थी प्रवेश से वंचित हो गए हैं। कई विद्यार्थियों का आरोप है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारी जानबूझकर यह गड़बड़ी कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि कुछ निजी कॉलेजों को लाभ पहुंचाने के लिए सूचना सीमित रखी गई, ताकि रजिस्ट्रेशन कम हो और बाद में सीटें मैनेजमेंट कोटा या ऑफलाइन प्रक्रिया से भरी जा सकें।

सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई मांग

सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र किशोर गुप्ता ने इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा विद्यार्थियों को दोबारा पंजीयन का अवसर दिया जाए, ताकि किसी छात्र का शैक्षणिक वर्ष व्यर्थ न जाए। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वर्ष 2023 में भी पंजीयन की तारीख बढ़ाई गई थी, जिससे हजारों विद्यार्थियों को प्रवेश का मौका मिला था।

विभाग पर सवाल

चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि सरकार अब रिक्त सीटों को भरने के लिए वैकल्पिक उपायों पर विचार कर रही है। छात्र संगठनों ने सरकार से अपील की है कि पंजीयन प्रक्रिया दोबारा खोली जाए। उनका कहना है कि यदि रजिस्ट्रेशन का मौका फिर से दिया गया, तो अधिकांश सीटें भरी जा सकती हैं और छात्रों का शैक्षणिक सत्र बचाया जा सकेगा।

Demand for open transfer policy intensifies : विधायक उत्तरी जांगड़े ने CM साय को लिखा पत्र
बीजापुर में फिर दो हत्याएं: 25 दिन में 10 हत्याएं, डर के साए में जी रहे ग्रामीण…
नक्सलियों ने 2 लोगों को किडनैप कर मार डाला:इनमें एक सरेंडर नक्सली भी, कहा-पुलिस के मुखबिर थे; बीजापुर में 7 दिन में 5 हत्याएं
Free Blood Test Facility Bhilai: अटल जयंती पर विधायक कार्यालय से शुरू हुई सेहत की पहल, पहले ही दिन 101 लोगों ने कराई जांच
Raipur Sky Walk Work : स्काई वॉक निर्माण फिर शुरू, शास्त्री चौक से मेकाहारा तक लागू होगा वन-वे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit 
Akhilesh Yadav Ayodhya Visit  : अयोध्या में रामलला के दर्शन करने से पहले अखिलेश यादव ने चोरी मामले पर बीजेपी पर साधा निशाना

सीजी भास्कर, 28 जून : समाजवादी पार्टी के…

Women's T20 World Cup 2026
Women’s T20 World Cup 2026 : करो या मरो की जंग में उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल पर नजर

सीजी भास्कर, 28 जून :  महिला टी20 वर्ल्ड कप…

Arpa River Rejuvenation Project
Arpa River Rejuvenation Project : स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, 251 करोड़ की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी

सीजी भास्कर, 28 जून : उप मुख्यमंत्री अरुण…

Chief Minister Vishnu Deo Sai
Chief Minister Vishnu Deo Sai : किसान परिवार से सर्वोच्च नेतृत्व तक, सादगी, सुशासन और जनकल्याण से सीएम साय ने गढ़ी अलग पहचान

सीजी भास्कर, 28 जून :  किसान परिवार से…

Birth Death Registration
Birth Death Registration : जन्म-मृत्यु पंजीकरण में अपील की सुविधा, आदेश से असंतुष्ट नागरिक अब कर सकेंगे शिकायत

सीजी भास्कर, 28 जून। जन्म-मृत्यु पंजीकरण (Birth Death…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?