CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कर्ज और ब्याज के बोझ से व्यापारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कर्ज और ब्याज के बोझ से व्यापारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
04/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 04 सितंबर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से व्यापारी की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

Contents
  • नदी किनारे मिला शव, हत्या की पुष्टि
  • आरोपी पर था लाखों का कर्ज
  • ऐसे रची गई हत्या की साजिश
  • 50 हजार रुपये लेकर भागा आरोपी

पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी ने 7.50 लाख रुपये का कर्ज लिया था, जो ब्याज सहित 15 लाख तक पहुंच गया था।

पैसे की लगातार मांग से परेशान होकर आरोपी ने व्यापारी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नदी किनारे मिला शव, हत्या की पुष्टि

30 अगस्त को रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चपोता रेड़ नदी के किनारे व्यापारी शिवराज सिंह (निवासी – पंडरी, थाना माड़ा, जिला सिंगरौली) का शव बरामद हुआ।

पास ही उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान, टूटा चाकू और शव को घसीटे जाने के चिन्ह मिले। 

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की जांच के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि व्यापारी की गला दबाकर हत्या की गई थी।

आरोपी पर था लाखों का कर्ज

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक से अंतिम बार सियाचंद वैश्य (43), निवासी भावखण्ड, जिला सिंगरौली को देखा गया था। परिजनों ने भी बताया कि आरोपी ने मृतक से 7.50 लाख रुपये उधार लिए थे।

ब्याज सहित रकम 15 लाख रुपये हो गई थी, लेकिन उसने अब तक सिर्फ 1.50 लाख रुपये लौटाए थे। मृतक लगातार पैसे की मांग कर रहा था, जिससे आरोपी दबाव में आ गया।

ऐसे रची गई हत्या की साजिश

आरोपी ने कबूल किया कि उसने घटना से एक दिन पहले सिंगरौली की दुकान से चाकू खरीदा था। 30 अगस्त को वह मृतक से चपोता गांव में जमीन देखने के बहाने मिला।

नदी किनारे पहुंचते ही उसने चाकू से हमला करने की कोशिश की, लेकिन हाथापाई में चाकू टूट गया। इसके बाद उसने गला दबाकर व्यापारी की हत्या कर दी और शव को घसीटकर नदी में फेंक दिया।

50 हजार रुपये लेकर भागा आरोपी

हत्या के बाद आरोपी ने मृतक की जेब से 50,000 रुपये निकाल लिए। खून से सने कपड़े बदलकर झाड़ियों में फेंक दिए और अपनी बाइक से घर लौट गया। इतना ही नहीं, अगले दिन वह सामान्य रूप से स्कूल पढ़ाने भी चला गया, ताकि किसी को शक न हो।
पुलिस ने आरोपी के पास से मोटरसाइकिल, मोबाइल, हेलमेट और लूटा गया पैसा बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Balod DMF Irregularities : बालोद के हाई स्कूल में अधूरे निर्माण पर जांच के निर्देश
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तारीख घोषित, 18 से 22 अप्रैल तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया
Balod Road Accident 2026: नामकरण से लौटते समय पिकअप पलटी, दो महिलाओं की मौत, कई घायल
Rural Road Repair Chhattisgarh : सोता रहा सिस्टम, सड़क सुधारने खुद मैदान में उतरे ग्रामीण, अफसरों को दिखाया आईना
Bilaspur High Court : बेटे को खोने के बाद मदद के लिए दर दर भटकी मां, अब उच्च न्यायालय ने शासन से मांगा जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक
Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक

निगम प्रशासन ने जर्जर मकानों की सुरक्षा (Ganesh…

PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव
PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव

क्षतिग्रस्त सड़कें और पुल (PWD Road Repair) जल्द…

Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद
Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद

गणेश झांकी यातायात डायवर्सन (Ganesh Jhanki Traffic Diversion)…

Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य
Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य

पानी टंकी के नीचे युवक का शव (Dongargarh…

Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद
Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद

तेंदुए की रिहायशी इलाके में एंट्री (Kanker Leopard…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?