CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cabinet Decisions Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले

Cabinet Decisions Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले

By Newsdesk Admin
10/12/2025
Share
Cabinet Decisions Chhattisgarh
Cabinet Decisions Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 10 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक में अनेक अहम निर्णय लिए गए (Cabinet Decisions Chhattisgarh)। बैठक में राज्य में सुशासन, न्यायिक प्रक्रियाओं के सरलीकरण, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास को गति देने और नागरिकों के अनुकूल कानून व्यवस्था को मजबूत करने पर केंद्रित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

Contents
  • नक्सलियों के दर्ज प्रकरणों की वापसी को मंजूरी
  • 14 अधिनियमों में संशोधन
  • छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक 2025 को मंजूरी

नक्सलियों के दर्ज प्रकरणों की वापसी को मंजूरी

मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरणों के निराकरण एवं वापसी संबंधी प्रक्रिया को अनुमोदित किया है। इसके लिए मंत्रिपरिषद उप समिति के गठन को स्वीकृति दी गई, जो दर्ज प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करेगी और परीक्षण उपरांत उन्हें अंतिम निर्णय हेतु मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करेगी। यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति–2025 के अनुरूप है, जिसमें आत्मसमर्पित नक्सलियों के अच्छे आचरण और नक्सलवाद उन्मूलन में दिए गए योगदान के आधार पर प्रकरणों की वापसी पर विचार का प्रावधान है (Cabinet Decisions Chhattisgarh)।

आत्मसमर्पित नक्सलियों के प्रकरण वापसी की प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु जिला स्तरीय समिति के गठन का भी प्रावधान किया गया है। यह समिति संबंधित नक्सली के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की परीक्षण रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजेगी। पुलिस मुख्यालय द्वारा अभिमत सहित प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा, जिसके बाद विधि विभाग की राय लेकर प्रकरणों को मंत्रिपरिषद उप समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। समिति द्वारा अनुमोदित मामलों को अंतिम स्वीकृति के लिए मंत्रिपरिषद में रखा जाएगा (Cabinet Decisions Chhattisgarh)।

केंद्रीय अधिनियमों अथवा केंद्र सरकार से संबंधित प्रकरणों के लिए भारत सरकार से आवश्यक अनुमति ली जाएगी, जबकि अन्य मामलों को न्यायालय में लोक अभियोजन अधिकारी के माध्यम से वापसी की प्रक्रिया के लिए जिला दंडाधिकारी को भेजा जाएगा।

14 अधिनियमों में संशोधन

राज्य के विभिन्न कानूनों को समयानुकूल, सरल और नागरिक-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मंत्रिपरिषद ने 11 विभागों के 14 अधिनियमों में संशोधन हेतु इस विधेयक के प्रारूप को अनुमोदित किया है (Cabinet Decisions Chhattisgarh)। कई पुराने अधिनियमों में छोटे उल्लंघनों पर भी जुर्माना व कारावास की वजह से न्यायिक प्रक्रिया लंबी हो जाती थी, जिससे आम नागरिकों और व्यवसायों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता था।

ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस और ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने के लिए इन प्रावधानों को सरलीकृत किया जाना आवश्यक था। इससे पहले राज्य सरकार 8 अधिनियमों के 163 प्रावधानों में संशोधन कर जन विश्वास अधिनियम, 2025 लागू कर चुकी है। अब 116 प्रावधानों में संशोधन करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी, सरल तथा समयानुकूल बनाया जाएगा।

इस विधेयक में छोटे उल्लंघनों के लिए प्रशासकीय दंड का प्रावधान रखा गया है, जिससे मामलों का त्वरित निपटारा होगा, न्यायालयों का बोझ कम होगा और नागरिकों को सीधे तौर पर राहत प्राप्त होगी (Cabinet Decisions Chhattisgarh)। कई प्रावधानों में दंड राशि लंबे समय से अपरिवर्तित थी, जिसके कारण प्रभावी कार्रवाई में बाधा आती थी। नए संशोधन इस कमी को भी दूर करेंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां जन विश्वास विधेयक का द्वितीय संस्करण लाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक 2025 को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में प्रथम अनुपूरक अनुमान वर्ष 2025–26 के विधानसभा में प्रस्तुतिकरण के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2025 का अनुमोदन भी किया गया, जिसे राज्य के वित्तीय प्रबंधन और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जोड़कर देखा जा रहा है (Cabinet Decisions Chhattisgarh)। इन सभी निर्णयों से शासन की पारदर्शिता, न्यायिक प्रक्रिया के सरलीकरण, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास को गति देने और राज्य में सुशासन की दिशा में एक व्यापक सुधार यात्रा का संकेत मिलता है।

Kusmi Rain : मूसलाधार बारिश से कुसमी डूबा, घर-दुकानों में घुसा पानी
Chhattisgarh WhatsApp Electricity Bill: अब बिजली का बिल आएगा सीधे व्हाट्सएप पर, भुगतान से लेकर PDF सेव करने तक सब कुछ एक क्लिक में
Mahadev Betting App case : ईडी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार, रायपुर लाकर होगी पूछताछ
CG 2 New Ministers : छत्तीसगढ़ को मिलेगा जल्द दो नए मंत्री, इन विधायक के नामों पर लगी मुहर!
Chhattisgarh Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बड़ी बैठक 15 अप्रैल को, मंत्रालय में होगा अहम फैसलों पर मंथन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Ganja Seizure : 56 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा

Bastar Ganja Seizure :पुलिस अधिकारियों ने कहा कि…

Simga Cow Accident
Simga Cow Accident : अचानक सड़क पर आई गाय, जिला पंचायत अध्यक्ष की कार से टकराई

Simga Cow Accident :हाईकोर्ट ने भी नेशनल हाईवे…

Nagar Palika Electricity Bill
Nagar Palika Electricity Bill : बिजली बिल नहीं चुकाया तो CSEB ने काटा नगर पालिका खैरागढ़ का कनेक्शन, 3 करोड़ बकाया

Nagar Palika Electricity Bill : विद्युत विभाग के…

Philips 5G Smartphone
Philips 5G Smartphone : Philips की भारत में 5G एंट्री, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया फोन

Philips भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन 2…

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?