CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bango Dam Water Level : जलस्तर बढ़ा, गेट खोलने की तैयारी शुरू

Bango Dam Water Level : जलस्तर बढ़ा, गेट खोलने की तैयारी शुरू

By Newsdesk Admin
23/07/2026
Share
Bango Dam Water Level
Bango Dam Water Level

सीजी भास्कर, 23 जुलाई। कोरबा में लगातार हो रही बारिश के बीच मिनीमाता बांगो बांध प्रशासन ने वर्षाकाल 2026 को लेकर अलर्ट जारी किया है। जल संसाधन विभाग ने बताया कि बांगो जलाशय का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में जलभराव 354.61 मीटर यानी 71.67% तक पहुंच चुका है। जलस्तर 359.66 मीटर होने पर बांध के गेट खोलकर हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा सकता है। (Bango Dam Water Level)

Contents
  • प्रभावित गांवों में मुनादी के निर्देश : Bango Dam Water Level
  • जलस्तर पर लगातार निगरानी
  • जिले में 409.7 मिमी औसत बारिश : Bango Dam Water Level

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. भारती ने बताया कि हसदेव नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों, खनिज खदानों, औद्योगिक इकाइयों, ठेकेदारों और अन्य संस्थानों को अपनी चल-अचल संपत्तियां सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अचानक आई बाढ़ से होने वाली क्षति के लिए विभाग जिम्मेदार नहीं होगा।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Dams Water Level : छत्तीसगढ़ के बांधों में 90% जलभराव, 19 पूरी तरह लबालब; रबी सीजन में पानी की नहीं होगी दिक्कत

Bango Dam Water Level
Bango Dam Water Level

प्रभावित गांवों में मुनादी के निर्देश : Bango Dam Water Level

संभावित बाढ़ को देखते हुए बांगो, चर्रा, पोड़ी उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कलमीपारा, जूनापारा, तिलाईडांड, डुगुपारा, टुंगुमांड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेलगांव, झाबू, नवागांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोडा, हथमार, झोरा और सिरकीकला सहित अन्य गांवों में चेतावनी की मुनादी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें :लगातार बारिश से डैम फुल टैंक लेवल पर, आठ गेट खुले, 32 गांवों को सतर्क रहने चेतावनी

 

जलस्तर पर लगातार निगरानी

विभाग के अनुसार फिलहाल जलाशय से विद्युत संयंत्रों को पानी की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर गेट खोलने का निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Reservoir Water Level : छत्तीसगढ़ के सिंचाई जलाशयों में बढ़ा जलस्तर, प्रमुख बांधों में 56.63% लाइव स्टोरेज

 

जिले में 409.7 मिमी औसत बारिश : Bango Dam Water Level

1 जून से 21 जुलाई तक कोरबा जिले में 409.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक 539.5 मिमी वर्षा दर्री और सबसे कम 267.1 मिमी करतला में रिकॉर्ड की गई। दीपका में 452 मिमी, पाली में 480.2 मिमी, पसान में 467.3 मिमी तथा कटघोरा और पोड़ी उपरोड़ा में 439 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

 

यह भी पढ़ें : रेशने आवास जलभराव प्रभावितों को अब मिलेगा 6500 का चेक, MLA रिकेश ने कहा – रक्षाबंधन की मिठाई….., देखिए सूची

 

ख़बरें और भी हैं : जनचौपाल: सड़क, नाली और जलभराव की समस्याओं से घिरे विधायक…

Maa Danteshwari Temple : बस्तर की 800 साल पुरानी परंपरा,  कतियाररास का मादरी परिवार करता है पूजा, जानिए क्या है मामला
‘औरंगजेब शौचालय’ नामकरण पर बवाल, धार में हिंदराज युवा संगठन ने किया विरोध…
Chhattisgarh Housing Fair : तीन दिवसीय आवास मेला में 188 करोड़ के 879 आवास बुक, 1% ऑफर अब 30 नवंबर तक
Rishabh Pant Delhi Capitals Trade : पंत लौटे दिल्ली कैपिटल्स तो कुलदीप पहुंचे लखनऊ सुपर जायंट्स
Army recruitment exam 2026 Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के 5 शहरों में बनाए गए सेंटर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Building Collapse : पलक झपकते ढही इमारत, अंदर फंसे छात्र; एक की मौत से हड़कंप

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : इमारत हादसा (Delhi…

Naxal Operation Chhattisgarh : जंगल में मिला नक्सली डंप, 30 किलो विस्फोटक बरामद; टिफिन IED नष्ट

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : नक्सल ऑपरेशन (Naxal…

Bilaspur E-Bus Service: दिसंबर से 15 रूट पर दौड़ेंगी 50 ई-बसें, 419 किमी दायरे में जुड़ेंगे गांव-कस्बे

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : ई-बस सेवा (Bilaspur…

Road Dust Korba: बारिश ने सड़कें उखाड़ीं, धूप खिलते ही धूल का गुबार; आंख मलते गुजर रहे लोग

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : सड़क की धूल…

NTPC Korba Breakdown: 20 घंटे बाद 3 यूनिट शुरू, 4 में अब भी उत्पादन ठप; 150 करोड़ नुकसान की आशंका

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : बिजली उत्पादन ठप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?