CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sand Mining : हसदेव नदी की रेत खदान पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, टेंडर प्रक्रिया पर लगी रोक

Sand Mining : हसदेव नदी की रेत खदान पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, टेंडर प्रक्रिया पर लगी रोक

By Newsdesk Admin
20/05/2026
Share
High Court Virtual Hearing
High Court Virtual Hearing

सीजी भास्कर, 20 मई। जांजगीर चांपा जिले में हसदेव नदी की प्रस्तावित रेत खदान को लेकर चल (Sand Mining) रही चर्चा के बीच हाईकोर्ट के फैसले ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। ग्राम पंचायत हथनेवरा की ओर से उठाए गए सवालों के बाद मामला अदालत तक पहुंचा था। फैसले के बाद अब रेत खनन प्रक्रिया और सर्वे रिपोर्ट को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

Contents
  • ग्राम पंचायत ने दी थी चुनौती : Sand Mining
  • हाईकोर्ट ने क्या कहा
  • अंतिम मंजूरी जरूरी
  • सरकार ने रखी अपनी दलील
  • दोबारा जारी हो सकता है टेंडर

स्थानीय लोगों के बीच भी इस मामले को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी। पंचायत पक्ष का कहना था कि पुराने दस्तावेजों के आधार पर पूरी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही थी। वहीं अदालत के फैसले के बाद प्रशासनिक प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं।

ग्राम पंचायत ने दी थी चुनौती : Sand Mining

मामला जांजगीर चांपा जिले के हथनेवरा ग्राम पंचायत से जुड़ा है जहां प्रशासन ने रेत खनन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। आरोप लगाया गया कि यह प्रक्रिया पांच साल पुरानी जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर शुरू की गई जिसकी वैधता खत्म हो चुकी थी। इसके बावजूद 30 मार्च को रेत नीलामी का टेंडर जारी किया गया और सफल बोलीदाता का चयन भी कर लिया गया था।

हाईकोर्ट ने क्या कहा

ग्राम पंचायत हथनेवरा के सरपंच ने इस पूरी प्रक्रिया को हाईकोर्ट में चुनौती (Sand Mining) दी। याचिका में कहा गया कि जिले में नई और वैध जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट मौजूद नहीं है इसलिए टेंडर प्रक्रिया नियमों के खिलाफ है। मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने कहा कि केवल ड्राफ्ट रिपोर्ट वेबसाइट पर डाल देना पर्याप्त नहीं माना जा सकता।

अंतिम मंजूरी जरूरी

अदालत ने कहा कि रिपोर्ट पर जनता से आपत्तियां मंगाना और उसके बाद कलेक्टर की मंजूरी लेना जरूरी प्रक्रिया है। तभी किसी रिपोर्ट को अंतिम जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट माना जा सकता है। कोर्ट ने साफ किया कि बिना अंतिम स्वीकृति वाली रिपोर्ट के आधार पर रेत खदानों की नीलामी नहीं की जा सकती।

सरकार ने रखी अपनी दलील

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि 2025 की नई रिपोर्ट तैयार कर 27 नवंबर 2025 को ऑनलाइन अपलोड (Sand Mining) की गई थी और टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी। सरकार ने तर्क दिया कि रोक लगाने से राजस्व प्रभावित होगा। हालांकि सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने माना कि सरकार जिस रिपोर्ट का हवाला दे रही थी वह केवल ड्राफ्ट रिपोर्ट थी और उसे अंतिम मंजूरी नहीं मिली थी।

दोबारा जारी हो सकता है टेंडर

हाईकोर्ट ने रेत खदान का टेंडर रद्द करते हुए राज्य सरकार को नियमों के अनुसार नई और स्वीकृत जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करने की छूट दी है। इसके बाद दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।

Gariaband Education Department  : रिश्वत जांच रिपोर्ट पर सवाल, DEO गरियाबंद की कार्यप्रणाली घेरे में, जांच पूरी, रिपोर्ट अब तक लंबित
High Court Senior Citizen Judgment : 93 वर्षीय मां को प्रताड़ित करने वाले बेटे-बहू की बेदखली बरकरार
Car Stunt Reel Action Rajnandgaon : रील के चक्कर में सड़क बनी स्टंट ट्रैक, पुलिस ने 5 कारें की जब्त
बड़ी खबर : गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 17 लोगों की दर्दनाक मौत
कांवड़ यात्रा पर मंडरा रहा गुलदार के हमले का खतरा, प्रशासन ने शुरू की निगरानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

High Court Promotion Order : पुलिसकर्मी की पदोन्नति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
High Court Promotion Order : पुलिसकर्मी की पदोन्नति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति (High…

Social Media Comment Dispute
Social Media Comment Dispute : युवा कांग्रेस और गौ सेवा रक्षक टीम में मारपीट, FIR दर्ज

Social Media Comment Dispute : विवाद की शुरुआत…

Rikesh Sen Rakhi Celebration  : 11 हजार से अधिक बहनों ने विधायक रिकेश सेन को बांधा रक्षा सूत्र
Rikesh Sen Rakhi Celebration  : 11 हजार से अधिक बहनों ने विधायक रिकेश सेन को बांधा रक्षा सूत्र

लोकांगन परिसर में 11 हजार से अधिक बहनें…

Bhilai Road Accident
Bhilai Road Accident : कथा से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, निगम टैंकर से भिड़ी बाइक

Bhilai Road Accident :पुलिस ने मामला दर्ज कर…

Minor Rape Case Surajpur
Minor Rape Case Surajpur : नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया, अस्पताल में जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद खुलासा

Minor Rape Case Surajpur :आरोपी को कोर्ट में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?