CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रेनकोट और सफेद शर्ट में दिखी सोनम… राजा की लाश के पास यही दोनों कपड़े मिले, नए CCTV फुटेज से सस्पेंस गहराया

रेनकोट और सफेद शर्ट में दिखी सोनम… राजा की लाश के पास यही दोनों कपड़े मिले, नए CCTV फुटेज से सस्पेंस गहराया

By Newsdesk Admin
07/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जून। मेघालय के शिलांग में इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले में एक नया खुलासा हुआ है।

बीती 22 मई के एक नए CCTV फुटेज में राजा और सोनम शिलांग के एक होटल के बाहर स्कूटी से आते और सूटकेस रखने के बाद उसी स्कूटी पर घूमने निकलते दिखाई दे रहे हैं। यह वही स्कूटी है, जो बाद में राजा के शव के पास लावारिस हालत में बरामद हुई थी।

शिलांग के एक न्यूज़ चैनल’ की ओर से जारी 4 मिनट 53 सेकंड के इस CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि 22 मई को राजा और सोनम सामान्य रूप से होटल पहुंचे। दोनों ने होटल में अपना बैग रखा और फिर स्कूटी पर सवार होकर बाहर निकल गए।

फुटेज में सोनम एक रेनकोट और सफेद शर्ट पहने नजर आ रही है, जो राजा के शव के पास मिली शर्ट से मिलती-जुलती है। सीसीटीवी में सोनम ने वैसा ही रेनकोट पहना हुआ था, जैसा सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला था। यह फुटेज इस बात की पुष्टि करता है कि 22 मई को दोनों साथ थे और उस समय सबकुछ सामान्य लग रहा था।

बता दें कि 11 मई 2025 को शादी के बंधन में बंधे राजा और सोनम 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे। 22 मई को वे शिलांग के मावलखियाट गांव के शिपारा होम स्टे में रुके थे।

23 मई को सुबह होम स्टे से चेकआउट करने के बाद दोनों लापता हो गए। 24 मई को उनकी स्कूटी सोहरिम में लावारिस हालत में मिली और 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में राजा का शव बरामद हुआ, जिससे उसकी हत्या की पुष्टि हुई। हालांकि, सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

यह नया CCTV फुटेज पुलिस जांच के लिए अहम साबित हो सकता है, क्योंकि यह राजा और सोनम की आखिरी गतिविधियों को दर्शाता है। मेघालय पुलिस, एनडीआरएफ और विशेष जांच दल (SIT) सोनम की तलाश में जुटे हैं, लेकिन परिवार और रघुवंशी समाज ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है।

सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी शिलांग में पुलिस के साथ बहन की तलाश में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सोनम जिंदा हैं। इस फुटेज ने एक बार फिर इस रहस्यमयी मामले को सुर्खियों में ला दिया है।
Diljit Dosanjh : राजनीति में आने की चर्चाओं के बीच गायक ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरा रास्ता अलग है
CG Budget Public Reaction: बजट पर जनता की मुहर, व्यापारियों से लेकर महिलाओं तक बोले—यह भविष्य की नींव है
लखनऊ: मस्जिद में घुसे दो सियार, एक को पकड़ा, दूसरा अब भी फरार, इलाके में दहशत का माहौल
पेट्रोल पंप कर्मचारी का शव:जांजगीर-चांपा में राहगीरों ने देखी लाश; 5 बेटियों के परिवार का एकमात्र सहारा था
प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलटी, NDRF की टीम ने 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Paytm AI Hiring and Layoffs : पेटीएम में 4,000 नई नौकरियां, 400 कर्मचारियों की होगी छंटनी

सीजी भास्कर, 09 जून। देश की प्रमुख डिजिटल…

Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास

सीजी भास्कर, 09 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में…

Illegal Coal Mining Action in Surajpur : प्रशासन का शिकंजा, 5 टन कोयला जब्त

सीजी भास्कर, 09 जून। प्रदेश में अवैध खनिज…

Tragic road accident in Durg : कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाइक पर सवार थे 4 लोग

सीजी भास्कर, 09 जून। दुर्ग जिले के नगपुरा…

Kawardha Conversion Allegation : बीमार बेटे को ठीक करने का दिया झांसा, विरोध पर बढ़ा विवाद

सीजी भास्कर, 09 जून। कवर्धा जिले के लालमाटी…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई में शासकीय नाला को पाट कर जमीन कब्जा, कॉलोनाईजर की कंप्लेन बाद निगम में 3 घंटे चली बैठक, होगा केडिया नाला का सीमांकन

08/04/2025
देश-दुनिया

Manmad-Indore Rail Land Acquisition: 18 गांवों में 943 किसानों की जमीन अधिग्रहित, परियोजना को मिला बड़ा बूस्ट

11/12/2025
घटना दुर्घटनादेश-दुनियाराज्य

Stone Accident in Chhatarpur: बकरियां चराने गईं दो बहनें चट्टान की चपेट में, एक की मौत दूसरी गंभीर

30/09/2025
देश-दुनिया

SBI FD : सिर्फ 6 महीने के निवेश पर मिलेगा तय मुनाफा, जानिए 2 लाख जमा करने पर कितना लौटाएगा बैंक

09/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?