CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mutilated Body Of Tourist : मेघालय में 2 हफ्ते से लापता हंगरी के पर्यटक का क्षत-विक्षत शव मिला

Mutilated Body Of Tourist : मेघालय में 2 हफ्ते से लापता हंगरी के पर्यटक का क्षत-विक्षत शव मिला

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

शिलांग, 11 अप्रैल। Mutilated Body Of Tourist : करीब एक पखवाड़े से लापता हंगरी के एक पर्यटक का क्षत-विक्षत शव मेघालय के पूर्व खासी हिल्स जिले के एक जंगल में पाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पर्यटक की पहचान जोल्ट पुस्कास के रूप में हुई है।

वह सोहरा शहर से 20 किलोमीटर दक्षिण में नोंग्रियाट स्थित प्रसिद्ध डबल डेकर रूट ब्रिज की ओर यात्रा पर था। उसका क्षत-विक्षत शव गुरुवार को रामदैत गांव के पास एक सुदूर वन क्षेत्र में मिला।

29 मार्च को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हंगरी दूतावास ने 29 मार्च को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और दो अप्रैल को FIR दर्ज की गई (Mutilated Body Of Tourist)थी, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ मिलकर खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। 

पुलिस को है फिसलकर गिरने का संदेह 

पुस्कास ने 29 मार्च की सुबह शिलांग में एक होटल में ‘चेक-इन’ किया था और उसी दिन सुबह नौ बजे तक ‘चेक-आउट’ भी कर लिया था और एक स्थानीय टैक्सी से सोहरा की ओर रवाना हुए थे। टैक्सी ने कथित तौर पर पुस्कास को मावसाहेव गांव में उतार दिया, जहां से वह अकेले ही मावकावीर होते हुए नोंग्रियाट की ओर चल दिया। उसके साथ कोई ‘गाइड’ नहीं था।

पुलिस ने गुरुवार को रामदैत इलाके के जंगल से उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया। पुलिस को संदेह है कि वह फिसलकर गिर गया होगा और जिससे उसकी मौत हो (Mutilated Body Of Tourist)गई। अधिकारी ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

रिकॉर्डिंग में छेड़छाड़ की आशंका, अब सिर्फ 45 दिन तक ही सुरक्षित रहेंगे चुनाव के वीडियो और फोटो
Corruption accused constable suspended: लोगों ने बनाया था वीडियो
कर्नाटक में इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ गैंगरेप, 3 दोस्तों को नहर में फेंका, एक का शव बरामद
Beating With Former DGP : पूर्व DGP के साथ मारपीट…99 साल के रिटायर्ड अधिकारी ने दी थाने में शिकायत…
बच्चों को उपहार में दी गई संपत्ति को रद कर सकते हैं माता-पिता, मद्रास HC का बड़ा फैसला; जानें क्या है मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?