CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, बाणगंगा के पास टूट कर चट्टानें गिरीं, श्रद्धालु घायल

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, बाणगंगा के पास टूट कर चट्टानें गिरीं, श्रद्धालु घायल

By Newsdesk Admin
21/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 जुलाई। जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया है। कटरा से माता वैष्णो देवी भवन की ओर जाने वाले रास्ते में बाणगंगा के पास अचानक भूस्खलन में चार श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

Contents
  • घायल अस्पताल में भर्ती
  • बारिश को लेकर जारी थी चेतावनी

सूचना मिलते ही प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पैदल मार्ग से गुजर रहे थे। अचानक भारी पत्थर और मलबा गिरने से अफरा-तफरी मच गई. चार श्रद्धालु मलबे की चपेट में आ गए।

घायल अस्पताल में भर्ती

घायलों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद कटरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से एंबुलेंस और मेडिकल टीम तुरंत मौके पर भेजी गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्राइन बोर्ड के जवान भी मौके पर राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

आपको बता दें कि कटरा से वैष्णो देवी भवन तक जाने वाला यह मार्ग हर दिन हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहता है। सावन के महीने और सोमवार का दिन होने के कारण यात्रा मार्ग पर भीड़ अधिक थी।

ऐसे में अचानक हुआ यह भूस्खलन यात्रियों के लिए डर का कारण बन गया है।

बारिश को लेकर जारी थी चेतावनी

मौसम विभाग ने हाल ही में जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। माना जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों की मिट्टी ढीली हो गई थी, जिससे यह भूस्खलन हुआ।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।

श्राइन बोर्ड के अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और जल्द ही रास्ता फिर से खोलने की कोशिश की जा रही है।

प्रशासन ने बताया है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Politics intensifies over women’s reservation : BJP का अभियान, कांग्रेस का पलटवार
यूपी में सपा के बागी विधायकों पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला!
Korba Police Chowki Incident : चौकी के भीतर टूटा कानून का संयम: विधायक प्रतिनिधि पर आरक्षक से मारपीट का आरोप, एससी-एसटी एक्ट में जेल भेजा गया
ओलंपिक में हुई क्रिकेट की एंट्री, 6 टीमों के बीच होगी जंग, फॉर्मेट से क्वालिफाई करने के नियम तक, ये है पूरी डिटेल
मानसून रफ्तार पर: अब तक 458 मिमी बारिश, कल से 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Red Fort Independence Day Tickets
Red Fort Independence Day Tickets : लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट कैसे बुक करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Red Fort Independence Day Tickets : बुकिंग प्रक्रिया…

Raigarh Land Dispute
Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस

Raigarh Land Dispute : मारपीट में बिनोद को…

Airtel Recharge Plans
Airtel Recharge Plans : 4 लोकप्रिय रिचार्ज प्लान हुए बंद, अब महंगा पड़ेगा रिचार्ज

Airtel Recharge Plans :उन ग्राहकों के लिए यह…

Mungeli Half Murder Case
Mungeli Half Murder Case : जमीन के झगड़े में खूनी वारदात, युवक पर जानलेवा हमला

Mungeli Half Murder Case :पुलिस के मुताबिक, गंभीर…

Yashwant Varma
Yashwant Varma : जली नकदी से जवाब तक, जस्टिस यशवंत वर्मा पर तीनों आरोप सिद्ध; संसद में रिपोर्ट पेश होने से बढ़ी हलचल

जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े नकदी प्रकरण में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?