CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में बाढ़ का खतरा: तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी

19 जिलों में बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में बाढ़ का खतरा: तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 जुलाई |

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर और कोरबा में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बाढ़ आने का भी खतरा है। वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा समेत 10 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिर सकती है।

इस बीच मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिजली गिर सकती है। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को 53.6 मिमी बरसा पानी

इससे पहले छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को अलग-अलग जिलों के 122 से ज्यादा स्थानों पर पानी बरसा है। 53.6 मिमी औसत बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया है। जो जून-जुलाई मिलाकर एक दिन में सबसे ज्यादा है। इस बीच महासमुंद

जिले के सरायपाली में स्थित रक्सा गांव में स्टॉप डैम के पास अचानक मिट्टी धंसने से वहां खड़ा शख्स लापता हो गया था।

NDRF की टीम ने 48 घंटे बाद शोभराम का शव बरामद कर लिया है। शनिवार सुबह लाश घटनास्थल से 3 किमी दूर पानी में तैरता मिला है। वहीं कोरबा में बहे युवक की लाश 40 घंटे बाद मिल गई है। उदय सिंह रेलवे ट्रैक पुलिया के नीचे काम कर रहा था। इसी दौरान तेज बहाव में बह गया था।

गौरेला-पेंड्रा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश

वहीं गौरेला-पेंड्रा मरवाही क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई है। बारिश से कई एनीकट बह गए हैं। वहीं बिलासपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को भारी नुकसान पहुंचा है। यह हाईवे अभी आधा भी पूरा नहीं हुआ था कि कारिआम और जोगीसार के बीच निर्माणाधीन पुलिया के लिए बना बाईपास पानी में टूटकर दो हिस्सों में बंट गया।

स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन ने यातायात को पेंड्रा और खोडरी के वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट कर दिया है, ताकि बिलासपुर, शहडोल, अनूपपुर और जबलपुर की ओर जाने वाले वाहन आ जा सकें।

वहीं कोटमी खुर्द क्षेत्र में कालेवा नाले के तेज बहाव से सड़क ध्वस्त हो गई है। जोगीसार में पुलिया की मरम्मत तेजी से की जा रही है, जबकि अगला काम बेलपत की क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत का होगा। एसडीएम ऋचा चंद्राकर ने क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। ठेकेदारों और इंजीनियरों को मरम्मत के निर्देश दिए।

जून में 12% कम बरसा पानी

1 जून से 2 जुलाई तक प्रदेश में 188.6MM बारिश हो चुकी है। जबकि पूरे जून में नॉर्मली 215 MM बारिश रिकॉर्ड की जाती है। इस लिहाज से अब तक बारिश लगभग 12% कम हुई है। सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर में हुई है। यहां सामान्य से लगभग 121% प्रतिशत ज्यादा पानी बरसा है। जिले में अब तक 345.6 MM पानी बरस चुका है।

जल्द ही यमुना नदी के किनारे ले सकेंगे शॉपिंग का मजा, जानें कैसा होगा दिल्ली का रिवर फ्रंट..?
थाने में कांग्रेस पार्षद को गोदा चाकू:महासमुंद में पुरानी रंजिश में 4 लोगों ने किया हमला, सभी आरोपी गिरफ्तार
CM की जशपुर को बड़ी सौगात, 149 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी सड़कें, बढ़ेगा पर्यटन
विधायक रिकेश सेन की बड़ी पहल, शहर की पहचान में शुमार होगा राम नगर का मुक्तिधाम, जल्द लेगा वेल डेवलप्ड और विशेष आध्यात्मिक स्वरूप
पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकाने किराना हिल्स पर किया अटैक? एयर मार्शल बोले- आपका धन्यवाद…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Youth Murder Case : गली में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका

Bilaspur Youth Murder Case

Bharatmala Compensation Scam : फर्जी नामांतरण के आरोपों से मचा हड़कंप

Bharatmala Compensation Scam

Steel Trader Arrested in GST Scam : 6.93 करोड़ के GST घोटाले में DGGI रायपुर की बड़ी कार्रवाई

Steel Trader Arrested in GST Scam

Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested : दुष्कर्म केस में बढ़ता जा रहा घेरा, सौदेबाजी का एक और आरोपी गिरफ्तार

Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested

Pressure to Withdraw Rape Case in Bemetara : दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर हमला

Pressure to Withdraw Rape Case in Bemetara

You Might Also Like

अजब-गजबघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्ड

स्वतंत्रता दिवस पर अजब गजब नजारा, फिल्मी गाने पर थाने के भीतर जमकर थिरके पुलिसकर्मी, 4 पर गिरी निलंबन की गाज

23/08/2024
Digital Bharat Fund
छत्तीसगढ़

Digital Bharat Fund : नक्सल उन्मूलन के बाद विकास की ठोस पहल, दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगा डिजिटल नेटवर्क

13/12/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

छत्तीसगढ़: बिजली बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, विभाग ने दी सख्त चेतावनी..

28/02/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

विक्रम विश्वविद्यालय का लाभकारी बजट मंजूर: 208 करोड़ के बजट में 29.14 लाख का लाभ, पीएम उषा अभियान से मिली 100 करोड़ की मदद..

26/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?