CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shyama Prasad Mukherjee Statue : छत्तीसगढ़ के 32 शहरों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं

Shyama Prasad Mukherjee Statue : छत्तीसगढ़ के 32 शहरों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं

By Newsdesk Admin
05/07/2026
Share
Shyama Prasad Mukherjee Statue
Shyama Prasad Mukherjee Statue

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने देश के पहले उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद और राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा योजना (Shyama Prasad Mukherjee Statue) के तहत राज्य के संभागीय और जिला मुख्यालय वाले 32 नगरीय निकायों में उनकी प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की घोषणा के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस योजना के लिए 10 करोड़ 60 लाख रुपए मंजूर कर दिए हैं।

Contents
  • 5 संभागीय और 27 जिला मुख्यालयों में लगेंगी प्रतिमाएं
  • 125वीं जयंती से पहले जारी हुए आदेश
  • ‘युवाओं को मिलेगी प्रेरणा’ : अरुण साव
  • प्रतिमा के साथ होगा सौंदर्यीकरण भी

5 संभागीय और 27 जिला मुख्यालयों में लगेंगी प्रतिमाएं

श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा योजना (Shyama Prasad Mukherjee Statue) के तहत रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर सहित पांच संभागीय मुख्यालयों में प्रतिमा स्थापना एवं परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए 50-50 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं जिला मुख्यालय वाले 27 नगरीय निकायों के लिए 30-30 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इनमें 4 नगर निगम और 23 नगर पालिकाएं शामिल हैं।

125वीं जयंती से पहले जारी हुए आदेश

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बताया कि 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर को देखते हुए प्रतिमा स्थापना के लिए राशि स्वीकृति के प्राविधिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा योजना (Shyama Prasad Mukherjee Statue) के तहत संबंधित नगरीय निकायों में जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।

‘युवाओं को मिलेगी प्रेरणा’ : अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा थे। उन्होंने “एक देश, एक निशान, एक विधान और एक प्रधान” के संकल्प को लेकर देश की एकता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा योजना (Shyama Prasad Mukherjee Statue) के माध्यम से नई पीढ़ी उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान से प्रेरणा ले सकेगी।

प्रतिमा के साथ होगा सौंदर्यीकरण भी

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिमाओं की स्थापना के साथ-साथ परिसर का आकर्षक एवं व्यवस्थित सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इससे शहरों में बेहतर सार्वजनिक स्थल विकसित होंगे और नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रेरणादायी वातावरण मिलेगा। उन्होंने संबंधित नगरीय निकायों के अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Raipur Flyover Project : बनेगा डेढ़ किमी लंबा फोरलेन फ्लाईओवर, राजधानी का ट्रैफिक होगा स्मूथ
CM Camp Office Action : आकाशीय बिजली से मौत के बाद पत्नी को मिली 4 लाख की सहायता
Marwahi Crime News : बुआ के बेटे ने 10 साल के बालक के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, फिर हत्या कर फांसी का रूप दिया
Blackmail Video Trap: बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर युवक को जाल में फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर 1 लाख की मांग
Modern Education City : प्रदेश के इस जिले में बनेगी 100 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक एजुकेशन सिटी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Garba Event Controversy
Durg Garba Event Controversy : दुर्ग में गरबा कार्यक्रम के दौरान बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष से धक्का-मुक्की!

Durg Garba Event Controversy : स दौरान एक…

Bilaspur Minor Driving Accident
Bilaspur Minor Driving Accident : नाबालिग की कार ने बाइक सवार इंजीनियर को मारी टक्कर, केस दर्ज!

Bilaspur Minor Driving Accident : सवाल उठ रहा…

Electric Shock Death
Electric Shock Death : फसल बचाने के लिए खेत में बिछाया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत

Electric Shock Death : घटना से परिवार में…

Drug Smuggling Accused Escapes : इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा तस्करी का आरोपी

Drug Smuggling Accused Escapes : अस्पताल के सीसीटीवी…

Archery Competition
Archery Competition : मुंगेली के दूजे लाल का राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन, जिले का बढ़ाया मान

पीएमश्री बी.आर. साव उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?