CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बस्तर में 6.35 लाख रुपये का गांजा जब्त, ओडिशा से यूपी ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

बस्तर में 6.35 लाख रुपये का गांजा जब्त, ओडिशा से यूपी ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
18/07/2026
Share

बस्तर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 6 लाख 35 हजार रुपये बताई गई है। दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें नगरनार थाना क्षेत्र के धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास दबोचा।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक काले रंग के पिट्ठू बैग में गांजा लेकर धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही नगरनार थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर दोनों संदिग्धों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के बैग से छह पैकेटों में रखा कुल 12 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा ओडिशा से लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी हरिओम शर्मा (19) और मोनू चौरसिया (24) के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि गांजा तस्करी के इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा इसकी सप्लाई चेन किन राज्यों तक फैली हुई है।

फर्जी ई-चालान के जाल में फंसा युवक, क्लिक करते ही खाते से लाखों रुपए गायब
Bhoramdev Corridor Project: नए साल पर छत्तीसगढ़ को 146 करोड़ की ऐतिहासिक पर्यटन सौगात
Jashpur Chhattisgarh Road Approval : आधा दर्जन सड़कों के लिए 13 करोड़ 63 लाख रुपए की मिली मंजूरी
ACB trap Chhattisgarh : ACB का ट्रैप सफल, तहसील दफ्तर में रिश्वत लेते अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी दबोचे गए
Mangaluru Missing Workers: काम की तलाश में गए कोरबा के मजदूरों के साथ रहस्यमय घटनाक्रम, दो लापता, एक की मिली लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Ganja Seizure : 56 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा

Bastar Ganja Seizure :पुलिस अधिकारियों ने कहा कि…

Simga Cow Accident
Simga Cow Accident : अचानक सड़क पर आई गाय, जिला पंचायत अध्यक्ष की कार से टकराई

Simga Cow Accident :हाईकोर्ट ने भी नेशनल हाईवे…

Nagar Palika Electricity Bill
Nagar Palika Electricity Bill : बिजली बिल नहीं चुकाया तो CSEB ने काटा नगर पालिका खैरागढ़ का कनेक्शन, 3 करोड़ बकाया

Nagar Palika Electricity Bill : विद्युत विभाग के…

Philips 5G Smartphone
Philips 5G Smartphone : Philips की भारत में 5G एंट्री, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया फोन

Philips भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन 2…

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?