CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Car Accident : एक्सीडेंट से विजय देवरकोंडा के सिर में आई चोट, हैदराबाद-बैंगलोर हाईवे में हुई जोरदार टक्कर

Car Accident : एक्सीडेंट से विजय देवरकोंडा के सिर में आई चोट, हैदराबाद-बैंगलोर हाईवे में हुई जोरदार टक्कर

By Newsdesk Admin
07/10/2025
Share
Car Accident
Car Accident

सीजी भास्कर, 7 अक्टूबर। साउथ के पॉपुलर एक्टर (Car Accident) विजय देवरकोंडा का हैदराबाद-बैंगलोर हाईवे में एक्सीडेंट हुआ है। उनकी कार की तेज रफ्तार बोलेरो से जोरदार टक्कर हुई थी, जिससे एक्टर के सिर पर चोट आई है। अब विजय ने खुद बताया है कि वो ठीक हैं और अस्पताल से लौट चुके हैं। हालांकि हादसे से उनके सिर पर चोट आई है, लेकिन फिक्र की कोई बात नहीं है।

5 अक्टूबर यानी रविवार को विजय देवरकोंडा अपने परिवार के साथ भगवान सत्य साईं बाबा के महा समाधि स्थल पर दर्शन करने पुट्टपर्थी पहुंचे थे। सोमवार को वो हैदराबाद के लिए रवाना हुए थे, लेकिन जोगुलंबा गडवाल जिले के उंडावल्ली इलाके (NH-44) में एक्टर की कार (Car Accident) हादसे की चपेट में आ गई।

विजय की कार आगे चल रही थी, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। बोलेरो का ड्राइवर रुकने की बजाय वहां से फरार हो गया। विजय के ड्राइवर ने हादसे की सूचना लोकल पुलिस को दी। फिलहाल लापरवाही से ड्राइविंग करने वाले बोलेरो ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हाईवे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि (Car Accident) की पूरी जानकारी मिल सके और आरोपी की पहचान की जा सके।

बता दें कि विजय देवरकोंडा इसी साल जुलाई में रिलीज हुई फिल्म किंगडम में नजर आए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस (Car Accident) पर खास परफॉर्म नहीं कर सकी और लगभग बजट जितनी ही कमाई कर सकी। फिल्मों के अलावा विजय देवरकोंडा इन दिनों रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना से सगाई की खबरों से भी सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूमर्ड कपल ने इंटिमेट सेरेमनी में सगाई की है और अगले साल दोनों शादी कर सकते हैं।

Bhilai Student Suicide News : एक ही दिन में दो होनहार छात्रों ने की खुदकुशी; 11वीं की छात्रा का दर्दनाक सुसाइड नोट— ‘सॉरी मम्मी-पापा, अब परेशान नहीं करूंगी’
Manpat BJP Training Camp : मैनपाट में पहली बार लगेगी मंत्रियों-सांसदों की पाठशाला, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में संगठन देगा दिशा
Rajasthan ganja smugglers arrested in Raipur : बस स्टैंड पर गांजा बेचने पहुंचे, पुलिस द्वारा 4 लाख का माल जब्त
Sen Samaj Marriage Rules: बालोद में सेन समाज ने बदली शादी की परंपराएं, जूता-छिपाई बंद और सगाई के बाद मोबाइल बातचीत पर रोक
Black Marketing : खाद की बिक्री में गड़बड़ी का खुलासा, बड़ी मात्रा में बोरी जब्त, कई दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Solar Project
CG Solar Project : 15 साल बाद खत्म होगा अंधेरे का इंतजार, आंदोलन और चिट्ठी के बाद 40 गांवों में बदले जाएंगे सोलर संयंत्र

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व…

Durg Police Action
Durg Police Action: अवैध शराब बेचते रंगे हाथ धराया आरोपी, दुर्ग पुलिस ने शराब के साथ दबोचा

Durg Police Action : पुलगांव थाना क्षेत्र के…

Bilaspur Sextortion
Bilaspur Sextortion: महिला शिक्षिका बनी सेक्सटॉर्शन का शिकार, अश्लील वीडियो के नाम पर ठगे 76,500 रुपये, साइबर सेल ने बचाई आंशिक रकम

Bilaspur Sextortion : बिलासपुर में सेक्सटॉर्शन का नया…

Vietnam Boat Accident
Vietnam Boat Accident : भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी, वियतनाम में बड़ा हादसा, राहत और बचाव अभियान तेज

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। वियतनाम से भारतीय पर्यटकों…

Onion Juice
Onion Juice : मानसून में तेजी से झड़ रहे हैं बाल, प्याज का रस लगाने का सही तरीका जानिए, जड़ों को मिलेगी मजबूती

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। बारिश का मौसम आते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?