CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अल्टो में सेंट्रो का नंबर, सीमेंट डाला फिर भी दुर्गंध, सुबह ही फेंकी गई थी लाश

अल्टो में सेंट्रो का नंबर, सीमेंट डाला फिर भी दुर्गंध, सुबह ही फेंकी गई थी लाश

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 जून। रायपुरा की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेज-2 के पास ट्रंक रखकर युवक की सड़ी हुई लाश सोमवार की सुबह ही फेंकी गई है। दोपहर बाद से पूरे इलाके में लाश की गंध इतनी फैल रही थी कि शाम होते-होते लोग झाड़ियों में देखने पहुंच गए।

Contents
  • यूपी में भी हुई थी ऐसी ही हत्या
  • गला काटा, हाथ-पांव बांधा और मोड़कर सूटकेस में डाला
  • सुबह कार में ट्रंक लोड कर ले गए थे हत्यारे, ईवी सवार भी संदिग्ध

वहां ट्रंक देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब ट्रंक खुलवाया तो लाश सूटकेस में ठूंसी हुई मिली। सूटकेस में सीमेंट का प्लास्टर था।

फोरेंसिक एक्सपर्ट के अनुसार सीमेंट का मोटा प्लास्टर करने से लाश सड़ने पर दुर्गंध नहीं उठती। हत्यारों ने इसी वजह से कत्ल के बाद युवक की लाश को ट्रंक में ठूंसा फिर उसमें सीमेंट का प्लास्टर किया। उसे बाद चेन लगाकर सूटकेस बंद किया।

फिर भी जब दुर्गंध उठने लगी तो पकड़े जाने के डर से सूटकेस को ट्रंक में रखकर उसे इंद्रप्रस्थ के सूनसान इलाके में फेंक दिया। यह कार कॉलोनी से सुबह 9.50 बजे निकली। इसमें दो लोग सवार दिख रहे हैं। करीब ही एक ईवी सवार भी संदिग्ध है। जिस अल्टो कार में लाश ले जाई गई, वह सेंट्रो का नंबर है। यह नंबर विजय भूषण के नाम पर दर्ज है। रजिस्ट्रेशन 20 साल पुराना है। मृतक की पहचान नहीं हुई है।

झाड़ियों में जहां ट्रंक फेंका गया है वहां से करीब 100 मीटर दूर बस्ती है। बस्ती वालों का कहना है कि सुबह आते-जाते समय उन्हें हल्की दुर्गंध आ रही थी, लेकिन दोपहर बाद गंध काफी बढ़ गई। कुछ लोगों ने झाड़ियों की में ट्रंक देखा। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने ट्रंक खुलवाया तो उसमें लाश निकली। शव फूलकर सूटकेस के कुछ हिस्से को फाड़कर बाहर आ गया था।

यूपी में भी हुई थी ऐसी ही हत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ में इसी साल मार्च महीने में एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी। उन्होंने शव के टुकड़े कर उसे एक ड्रम में डालने के बाद उसमें सीमेंट का घोल भर दिया। लाश अंदर जम गई और लोगों को पता न चले इसलिए आरोपी पत्नी ने उसे अपने घर के अंदर ही छिपा दिया था। लाश को निकालने के लिए पुलिस को भी 2 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।

गला काटा, हाथ-पांव बांधा और मोड़कर सूटकेस में डाला

शव हालांकि बुरी तरह सड़ चुका है लेकिन प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक का गला कटा हुआ है। गले को किसी धारदार हथियार से काटने का अनुमान है। सूटकेस में ठूंसने के लिए उसे पूरी तरह से मोड़ा गया था। उसके हाथ-पांव को शरीर में जोड़कर बांधा गया था।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। साथ ही रायपुर और सरहदी जिलों के लापता युवकों की सूची से शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद से ही इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के आस-पास दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग डरे हुए हैं। पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

सुबह कार में ट्रंक लोड कर ले गए थे हत्यारे, ईवी सवार भी संदिग्ध

पुलिस को इंद्रप्रस्थ कालोनी का सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें ट्रंक एक पुरानी अल्टो कार में रखकर लाया जा रहा है। फुटेज के अनुसार हत्यारे सुबह करीब 9.30 बजे ट्रंक फेंकने आए थे।

कार की पिछली नंबर प्लेट टूटी हुई है लेकिन सामने की नंबर प्लेट में सीजी 04 बी- 7700 लिखा है। जांच में पता चला है कि ये नंबर प्लेट 2005 की किसी सेंट्रो कार का है। यानी हत्यारों ने कार की नंबर प्लेट बदल दी थी। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस के लिए अहम सुराग माना जा रहा है।
वीडियो कॉल पर दिखी नई दुल्हन, फिर तीन तलाक… पहली बीवी ने जब सच्चाई सुनी तो …
बस्तर में गांजा तस्करी करते 3 गिरफ्तार: हरियाणा, ओडिशा और राजस्थान के आरोपी, बैग से 30 किलो गांजा बरामद..
गठबंधन में न तो नीति है और न ही नेता – पटना पहुंचे BJP सांसद अनुराग ठाकुर
भिलाई में केमिकल इंडस्ट्री संचालिका और उसके पति से मारपीट, जुर्म दर्ज
शादी में पहुंची हाई कोर्ट चीफ जस्टिस का दोनों iPhone चोरी, मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG SAS Transfer : 125 अपर और डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें ट्रांसफर सूची
CG SAS Transfer : 125 अपर और डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें ट्रांसफर सूची

राज्य शासन ने 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों…

Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद पर 1 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM
Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद पर 1 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM

महानदी जल विवाद पर बैठक (Mahanadi Water Dispute)…

Pangolin Rescue : घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Pangolin Rescue : घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

दुर्लभ पैंगोलिन का रेस्क्यू (Pangolin Rescue) कर उसे…

Rikesh Sen Development : निगम चुनाव से पहले विधायक रिकेश का मास्टरस्ट्रोक, 37 वार्डों को 20.52 करोड़ की सौगात
Rikesh Sen Development : निगम चुनाव से पहले विधायक रिकेश का मास्टरस्ट्रोक, 37 वार्डों को 20.52 करोड़ की सौगात

विकास कार्यों की मंजूरी (Rikesh Sen Development) के…

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में 4 आरोपी दोषी, 8 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा

Surajpur Mother Daughter Murder Case :घटना के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?