CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जम्मू-कश्मीर के इकलौते AAP विधायक मेहराज मलिक के खिलाफ केस दर्ज, क्या है पूरा मामला?

जम्मू-कश्मीर के इकलौते AAP विधायक मेहराज मलिक के खिलाफ केस दर्ज, क्या है पूरा मामला?

By Newsdesk Admin
30/05/2025
Share

30 मई 2025 :

FIR Against AAP MLA Mehraj Malik: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डोडा जिले में एक महिला डॉक्टर की कथित तौर पर मानहानि करने, धमकी देने और उसका अपमान करने के आरोप में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक मेहराज मलिक के खिलाफ केस दर्ज किया है. यह एफआईआर एक मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर की शिकायत पर दर्ज की गई है.

महिला ने आरोप लगाया है कि विधायक मेहराज मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सार्वजनिक रूप से धमकियां देने और उनके खिलाफ अपमानजनक और लैंगिक टिप्पणी करने के लिए किया. महिला ने डोडा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने विधायक पर लैंगिक दुर्व्यवहार और अस्पताल की सुरक्षा को धमकाने का आरोप लगाया.

शिकायत दर्ज कराने वाली महिला का कहना है कि यह मामला बहुत परेशान करने वाला है. उन्होंने कहा, “मेहराज मलिक ने सार्वजनिक रूप से मुझे धमकियां दी हैं और सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है. उन्होंने ‘घसीटूंगा’ (तुम्हें घसीट लूंगा) और ‘तुम्हें नंगा कर दूंगा’ जैसी आपत्तिजनक बातें दुर्भावनापूर्ण लहजे में कही हैं.”

लाइव वीडियो पर बार-बार गाली देने का आरोप

महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया है, “ये महज़ शब्द नहीं हैं. ये एक सरकारी अस्पताल में सेवारत महिला डॉक्टर के रूप में मेरी गरिमा, सुरक्षा और पेशेवर ईमानदारी के पर सीधा खतरा है.” शिकायत में उन्होंने कहा कि ये शब्द स्पष्ट रूप से एक महिला लोक सेवक की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, वह भी सोशल मीडिया पर.

लाइव वीडियो पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप

शिकायतकर्ता असिस्टेंट प्रोफेसर ने पुलिस से अपने इस आरोप का संज्ञान लेने की अपील की है. उन्होंने दावा किया है कि आरोपी आप विधायक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव वीडियो पर उनके खिलाफ बार-बार अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.

महिला ने यह आरोप भी लगाया है कि उनके लिए सबसे ज्यादा पीड़ादायक बात यह है कि विधायक ने उन्हें कहा, ‘यह अस्पताल तुम्हारे बाप का नहीं है’. पीड़िता का कहना है कि विधायक की यह बात उनके अहंकार को दर्शाती है. उनके पिता का निधन 12 साल पहले हो गया था. इसके अलावा, विधायक ने कथित तौर पर अपने सहयोगियों के साथ और लाइव सोशल मीडिया फीड के साथ अनधिकृत रूप से लेबर रूम में प्रवेश किया.

लाइव वीडियो लेकर लेबर रूम में घुसने का आरोप

विधायक के कैमरा लेकर लेबर रूम में घुसने की बात पर महिला ने कहा, “यह मरीज की निजता का घोर उल्लंघन है, खासकर महिला कर्मचारियों और कमजोर परिस्थितियों में रहने वाले मरीजों के लिए. यह हमारे अस्पताल की सुरक्षा और नैतिक वातावरण के लिए सीधा खतरा है.” उन्होंने कहा कि उनकी हरकतें स्टाफ और मरीजों दोनों के लिए बेहद परेशान करने वाली हैं.

पहले भी विवादों में रहे हैं मेहराज मलिक

बता दें, मेहराज मलिक पहले भी कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर विवादों में रहे हैं. 17 मार्च 2025 को जम्मू के विशेष आबकारी मोबाइल मजिस्ट्रेट की अदालत ने पूर्व मंत्री गुलाम मोहम्मद सरूरी द्वारा कथित तौर पर गलत बयान देने के मामले में मलिक के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.

राजा के भाई ने लगाए कई आरोप… अब सोनम के भाई जाएंगे शिलॉन्ग, बहन से करेंगे ये सवाल
Indore Old Bus Ban: इंदौर में 15 साल पुरानी बसों पर रोक, प्रशासन ने सड़कों की सुरक्षा को बनाया प्राथमिकता
Ram Path Museum : कहेंदुआ पहाड़ से अयोध्या तक… अब इतिहास बनेगा सजीव, 100 करोड़ का संग्रहालय होगा तैयार
‘जम्मू-कश्मीर के अवैध कब्जे वाला हिस्सा पाकिस्तान को खाली करना ही होगा’, UNSC में भारत की चेतावनी
मुश्किल में हिमाचल की सुखविंदर सुक्ख सरकार! मंत्री चंद्र कुमार देंगे इस्तीफा? बेटे का बड़ा दावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Naxal Violence Relief
Naxal Violence Relief : नक्सली हिंसा पीड़ित 11 परिवारों को 55 लाख की सहायता

नक्सली हिंसा से प्रभावित परिवारों (Naxal Violence Relief)…

Bridge Course
Bridge Course : शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ेंगे 1200 बच्चे, तीन महीने के ‘ब्रिज कोर्स’ से तय होगी कक्षा

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शिक्षा से दूर…

Mann Ki Baat
Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने कोरबा के जल संरक्षण कार्यों को सराहा, सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के फाफाडीह…

Krishak Unnati Yojana : धान बोनस से किसानों को मिली नई उड़ान, प्रोत्साहन राशि से बढ़ा कृषि मशीनीकरण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य…

Raipur Advertisement Rule
Raipur Advertisement Rule : अब कहीं भी पोस्टर-फ्लेक्स लगाने पर लगेगा जुर्माना, 10 जोन में तय हुए विज्ञापन स्थल

रायपुर शहर में अब बिना अनुमति पोस्टर, फ्लेक्स,…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?