CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » केंद्र ने बस्तर को वामपंथी उग्रवाद वाले जिलों की सूची से किया बाहर, अब इन सुविधाओं का नहीं मिलेगा लाभ

केंद्र ने बस्तर को वामपंथी उग्रवाद वाले जिलों की सूची से किया बाहर, अब इन सुविधाओं का नहीं मिलेगा लाभ

By Newsdesk Admin
28/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मई। छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे की मुहिम में बस्तर ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बस्तर जिला को LWE की सूची से हटा कर लेगसी डिस्ट्रिक्ट की सूची में डालने का फैसला लिया है। बस्तर के कलेक्टर हरीश एस ने इसकी पुष्टि की है।

Contents
  • विकास के लिए अब नहीं मिलेगा करोड़ों का फंड
  • बस्तर संभाग के 7 में से 2 जिले नक्सल मुक्त

बस्तर के कलेक्टर एस हरीश ने केंद्र गृह मंत्रालय के इस फैसले के बारे में कहा कि इसी के साथ LWE के तहत बस्तर को मिलने वाली आर्थिक मदद भी बंद हो गई है। नक्सलवाद प्रभावित जिलों को गृह मंत्रालय LWE (लेफ्ट विंग एक्सट्रमिज्म) की श्रेणी में रखता है।

विकास के लिए अब नहीं मिलेगा करोड़ों का फंड

बस्तर को LWE की श्रेणी में होने की वजह से करोड़ों रुपए का फंड जिले में विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन के लिए मिलता था. मार्च 2025 तक बस्तर जिले को ये राशि जारी की गई थी। अप्रैल 2025 से केंद्र सरकार ने एलडब्ल्यूई फंड पर रोक लगा दी थी। अब बस्तर को LWE श्रेणी से बाहर करने का भी ऐलान कर दिया गया है।

दरअसल, बस्तर जिले के कोलेंग, तुलसीडोंगरी, जगदलपुर से लगे माचकोट, तिरिया, लोहंडीगुड़ा नक्सलवाद से प्रभावित थे। नक्सलवादियों को काबू करने के लिए बस्तर के दरभा की झीरम घाटी में दो कैंपों सहित कोलेंग, तुलसीडोंगरी में कैंप केंद्र और प्रदेश सरकार ने खोले थे. मारडूम में कैंप व थाना खोला गया तो ककनार और चित्रकोट में चौकी और कैंप खोले गए. सीआरपीएफ का कैंप लोहंडीगुड़ा में खोला गया था।

बस्तर संभाग के 7 में से 2 जिले नक्सल मुक्त

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में 7 जिले शामिल हैं. इनमें बस्तर के अलावा दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिला आते हैं. साल 2025 में छत्तीसगढ़ के तीन और जिले राजनांदगांव, कवर्धा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को केंद्र ने वामपंथी उग्रवाद सूची से बाहर कर दिया था। बता दें कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने का केंद्र एवं राज्य सरकार का घोषित लक्ष्य है।

Child Rescue : बस स्टैंड पर बच्चों को देख टीम हुई सतर्क, पूछताछ में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
Public problem resolution camp : शिवरीनारायण और बंसुला में कई पंचायतों के लोग हुए शामिल
Traffic Relief : रायपुर में जाम पर पुलिस का वार, 5 मिनट में पहुंच रही QRT; 88 शिकायतें हल
कारोबारी सिद्धार्थ के डायरी से हुआ बड़ा खुलासा, रायपुर के होटल में रची गई थी घोटाले की साजिश…
Illegal Paddy Transport Chhattisgarh : चिल्फी चेकपोस्ट पर पकड़ाया 212 क्विंटल अवैध धान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sukhdev Bhagat
Sukhdev Bhagat :  राहुल गांधी के दौरे से पहले दंतेवाड़ा पहुंचेंगे कांग्रेस प्रभारी, तैयारियों पर होगी अहम बैठक

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज…

Surajpur Triple Death Penalty : प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की हत्या में तीन को फांसी, एक को मृत्यु पर्यंत कारावास
Surajpur Triple Death Penalty : प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की हत्या में तीन को फांसी, एक को मृत्यु पर्यंत कारावास

प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और नाबालिग…

Cycle Ride : 75 घंटे की चुनौती में 1000 किमी साइकिल राइड, छत्तीसगढ़ के 8 राइडर्स ने हासिल की सफलता
Cycle Ride : 75 घंटे की चुनौती में 1000 किमी साइकिल राइड, छत्तीसगढ़ के 8 राइडर्स ने हासिल की सफलता

75 घंटे की चुनौती वाली साइकिल राइड (Cycle…

Elephant Herd
Elephant Herd :  सड़क पर आ खड़ा हुआ हाथियों का झुंड, दंतैल ने ट्रेलर का रास्ता रोका, थमा यातायात

रायगढ़ के तमनार रेंज के सामारुमा इलाके में…

Internet Media Weapon Show : इंटरनेट मीडिया पर गुंडा बनने की सनक, चाकू-पिस्टल के साथ फोटो वायरल
Internet Media Weapon Show : इंटरनेट मीडिया पर गुंडा बनने की सनक, चाकू-पिस्टल के साथ फोटो वायरल

इंटरनेट मीडिया पर खुद को दबंग दिखाने की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?