CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ohh.….my…God…दो घंटे बाद पता चला कि नाले में है बेटा, डेढ़ साल के मासूम की मौत, नाले किनारे पड़ी थी चप्पल, निर्माणाधीन घर के बाहर खेल रहे मासूम की दर्दनाक मौत

Ohh.….my…God…दो घंटे बाद पता चला कि नाले में है बेटा, डेढ़ साल के मासूम की मौत, नाले किनारे पड़ी थी चप्पल, निर्माणाधीन घर के बाहर खेल रहे मासूम की दर्दनाक मौत

By Newsdesk Admin
14/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 जनवरी। जी हां, मौके पर काफी भीड़ भी एकत्रित हो गई थी। नाले के पास मासूम की चप्पल पड़ी मिली। खोज रहे लोगों को नाला के अंदर विनायक सिल्ट में फंसा हुआ मिला। जिसे निकालकर परिजन तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास ले गए मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी, चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि ये दर्दनाक खबर बुलंदशहर स्थित जहांगीराबाद के मोहल्ला रामगढ़ी की है, जहां एक डेढ़ वर्षीय मासूम की अपने निर्माणाधीन घर के बाहर खेलते समय नाले में गिरने से मौत हो गई। वह करीब दो घंटे तक नाले में पड़ा रहा। बाद में तलाश करने पर परिजनों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोग और परिजन नगर पालिका प्रशासन को मासूम की मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं, उनका आरोप है कि यदि नाले की सफाई सही से होती तो मासूम की जान नहीं जाती।

पुलिस ने बताया कि मोहल्ला गुसाईयान निवासी निकुश गिरी अनाज मंडी में मजदूरी करते हैं। निकुश वर्तमान में मोहल्ला रामगढ़ी में अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। कल शाम को निकुश का डेढ़ वर्षीय पुत्र विनायक गिरी अपने परिजनों के साथ नए बन रहे मकान पर चला गया। जहां वह घर के बाहर ही खेलने में लग गया और उसके परिजन घर के निर्माण कार्य में व्यस्त हो गए। खेलते-खेलते विनायक अचानक चार फीट गहरे नाले में गिर गया। करीब दो घंटे तक विनायक के वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी देर बाद विनायक की एक चप्पल नाले के बाहर पड़ी मिली, जिसके बाद नाले में उसकी तलाश की गई। मौके पर काफी भीड़ भी एकत्रित हो गई। नाले के अंदर विनायक सिल्ट में फंसा हुआ मिला। जिसे निकालकर परिजन तत्काल एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनायक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटनास्थल पर मौजूद गुस्साए लोगों ने बताया कि पिछले काफी समय से नगर पालिका ने इस नाले की सफाई नहीं करवाई है, जिसके कारण नाले में सिल्ट जमी हुई है। साथ ही इस नाले को ढकवाने का कार्य भी नहीं करवाया गया है। जिसके कारण आए दिन इस नाले में गोवंश व अन्य पशु भी गिरते रहते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद भी नगर पालिका ने नाले की ठीक प्रकार से सफाई नहीं करवाई है। यदि नाले की सफाई सही ढंग से की जाती तो विनायक नाले की सिल्ट में न फंसता और उसकी जान बच जाती।

आदमपुर एयरबेस में पीएम नरेंद्र मोदी, पीछे S-400… और ध्वस्त हो गईं पाकिस्तानी झूठ की 7 ‘मिसाइलें
लाखों की भीड़ संभालने के लिए मात्र 5000 पुलिस…. बेंलगुरु में लाठीचार्ज पर उठे सवाल
Korba Toll Plaza Controversy : युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा, टोल कर्मचारियों के दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की मांग
Oh…my….God.. नकली नाेट देकर खरीदा असली सोना, 1 करोड़ 30 लाख के नोटों पर महात्मा गांधी की जगह “अनुपम खेर” की तस्वीर, रिजर्व बैंक आफ इंडिया की जगह “रिसोल बैंक आफ इंडिया” की सील
क्या 22 साल बाद बंद हो जाएगी Microsoft की ये सर्विस? कभी थी Video Call की पहचान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Tariff : भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Trump Tariff : भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिकी सीनेट में बिल पास

भारत और चीन समेत पांच देशों पर 100…

Ganja Seizure
Ganja Seizure : मोटरसाइकिल से गांजा ले जा रहे थे दो युवक, पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए

जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Salman Khan Police Security : सलमान खान के घर के बाहर तैनात कांस्टेबल की अचानक मौत 
Salman Khan Police Security : सलमान खान के घर के बाहर तैनात कांस्टेबल की अचानक मौत 

मुंबई में अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित…

Chamba Bus Accident : चंबा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
Chamba Bus Accident : चंबा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत और 11 घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह…

Illegal Betting
Illegal Betting : सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, तीन इलाकों में एक साथ बड़ी कार्रवाई

जिले में सट्टा और अवैध शराब के कारोबार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?