CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Dhan Kharidi : अब तक 17.24 लाख टोकन से 87 लाख टन धान की खरीदी, किसानों को 7,771 करोड़ का भुगतान

CG Dhan Kharidi : अब तक 17.24 लाख टोकन से 87 लाख टन धान की खरीदी, किसानों को 7,771 करोड़ का भुगतान

By Newsdesk Admin
15/12/2025
Share
CG Dhan Kharidi
CG Dhan Kharidi

सीजी भास्कर, 15 दिसंबर। छत्तीसगढ़ सरकार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर राज्य के पंजीकृत किसानों से धान (CG Dhan Kharidi) की खरीदी को निरंतर जारी रखी हुई है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में संचालित 2,739 खरीदी केंद्रों के माध्यम से धान की खरीदी सुगमता से की जा रही है। धान की खरीदी की अवधि 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। किसानों से सुगमता पूर्वक धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, साथ ही अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी भी रखी जा रही है।

Contents
  • (CG Dhan Kharidi) एग्रीस्टेक पंजीयन से छूट
  • 24 घंटे टोकन सुविधा : टोकन व्यवस्था का सरलीकरण
  • किसानों को 7,771 करोड़ रुपए का त्वरित भुगतान

19 प्रतिशत अधिक रकबा का पंजीयन

राज्य में धान खरीदी (CG Dhan Kharidi) के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसान पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल और एग्रीस्टेक पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। इस वर्ष 27.40 लाख किसानों के धान का रकबा 34.39 लाख हेक्टेयर पंजीकृत किया गया है, जबकि पिछले वर्ष 25.49 लाख किसानों द्वारा 28.76 लाख हेक्टेयर रकबे से धान विक्रय किया गया था। इस प्रकार, गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग 7.5 प्रतिशत अधिक किसान और 19 प्रतिशत अधिक रकबा पंजीकृत हुआ है।

(CG Dhan Kharidi) एग्रीस्टेक पंजीयन से छूट

संस्थागत पंजीयन, भूमिहीन किसान (अधिया/रेगहा), डूबान क्षेत्र के किसान, वन अधिकार पट्टाधारी किसान और ग्राम कोटवार (शासकीय पट्टेदार) श्रेणी के किसानों को एग्रीस्टेक पंजीयन से छूट दी गई है। किसान पंजीयन का कार्य वर्तमान में जारी है।

24 घंटे टोकन सुविधा : टोकन व्यवस्था का सरलीकरण

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए सरकार ने “तुहर टोकन” एप्प में 24 घंटे टोकन प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की है। वर्तमान में 17.24 लाख टोकन जारी किए जा चुके हैं, जिनसे 87 लाख टन धान की खरीदी की जा रही है। किसान आगामी 20 दिवस के लिए भी टोकन प्राप्त कर सकते हैं।

किसानों को 7,771 करोड़ रुपए का त्वरित भुगतान

अधिकारियों ने बताया कि 11 दिसंबर 2025 तक किसानों को धान खरीदी के एवज में 7,771 करोड़ रुपए का भुगतान समर्थन मूल्य के तहत किया जा चुका है। जिलों में विशेष चेकिंग दल बनाए गए हैं, जिसमें राजस्व, खाद्य, सहकारिता, वन और मंडी विभाग के अधिकारी शामिल हैं। राज्य स्तर पर मार्कफेड के अंतर्गत स्टेट इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर (ICCC) की स्थापना की गई है। अब तक प्रदेश में अवैध धान परिवहन/भंडारण के 2,000 से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिसमें 1.93 लाख टन अवैध धान जब्त किया गया है।

Panchayat Secretaries Suspended : तीन पंचायत सचिव निलंबित, इस मामले में जिपं सीईओ ने की कार्रवाई
Nalanda Study Complex Balodabazar : अब बलौदाबाजार में भी पढ़ाई के लिए मिलेगा ‘नालंदा’ जैसा माहौल…राजधानी की तर्ज पर बन रहा अत्याधुनिक स्टडी हब…
School Ground Safety : स्कूलों के खेल मैदान बने खतरा, बजरी-गिट्टी से बच्चों पर बढ़ा चोट का जोखिम
Durg Police Checking Controversy: वाहन चेकिंग के दौरान बवाल, जिला पंचायत सदस्य के पति पर पुलिस से दुर्व्यवहार का आरोप
तेज रफ्तार कार ने ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को कुचला, दोनों की मौत – हादसे के बाद हाईवे पर जाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

पैर का इलाज कराने गई महिला, डॉक्टर ने किया दिल का ऑपरेशन; मौत के बाद हंगामा

हरियाणा के पानीपत से इलाज में लापरवाही का…

स्मार्ट मीटर और E20 पेट्रोल पर भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला

रायपुर। स्मार्ट मीटर, टास्क फोर्स गठन और E20 पेट्रोल…

Raipur Theft
Raipur Theft : रायपुर में कारोबारी के घर 70 लाख की चोरी, 12 दिन पहले रखा कुक निकला मास्टरमाइंड

रायपुर के मोवा इलाके में एक कारोबारी के…

Mahadev App
Mahadev App : महादेव ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर पर फिर कसा शिकंजा, भारत लाने की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बार…

NH-53 Highway Patrol
NH-53 Highway Patrol : NH-53 Highway Patrol का असर, 6 महीने में 52 घायलों की बची जान, 55 सड़क हादसों में समय पर पहुंची मदद

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?