CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Dhan Kharidi : धान खरीदी में ऐतिहासिक रिकॉर्ड, अब तक 17.77 लाख किसानों को मिला 23,448 करोड़ का भुगतान

CG Dhan Kharidi : धान खरीदी में ऐतिहासिक रिकॉर्ड, अब तक 17.77 लाख किसानों को मिला 23,448 करोड़ का भुगतान

By Newsdesk Admin
15/01/2026
Share
CG Dhan Kharidi
CG Dhan Kharidi

सीजी भास्कर, 15 जनवरी। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (CG Dhan Kharidi) महाअभियान ने खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। 13 जनवरी 2026 तक राज्य में 17 लाख 77 हजार 419 किसानों से 105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों के खातों में ₹23,448 करोड़ की रिकॉर्ड राशि का भुगतान किया गया है। यह 13 जनवरी तक की अवधि में अब तक का सर्वाधिक उपार्जन और भुगतान है।

पिछले वर्षों के आंकड़ों से तुलना करें तो उपलब्धि और अधिक स्पष्ट होती है। खरीफ विपणन वर्ष 2020–21 में 13 जनवरी तक 17,49,003 किसानों से 72.15 LMT धान की खरीदी (CG Dhan Kharidi) हुई थी और ₹13,550 करोड़ का भुगतान किया गया था। वर्ष 2021–22 में इसी अवधि तक 17,09,834 किसानों से 68.77 LMT धान खरीदा गया और ₹13,410 करोड़ का भुगतान हुआ था।

खरीफ विपणन वर्ष 2022–23 में 13 जनवरी तक 22,14,302 किसानों से 97.67 LMT धान की खरीदी की गई थी, जिसके बदले ₹20,022 करोड़ किसानों को दिए गए थे। इन सभी वर्षों की तुलना में वर्ष 2025–26 में धान खरीदी की मात्रा और किसानों को दी गई राशि दोनों ही अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी हैं।

आंकड़ों के अनुसार जहां वर्ष 2020–21 में 72.15 LMT, 2021–22 में 68.77 LMT और 2022–23 में 97.67 LMT धान खरीदा गया था, वहीं वर्ष 2025–26 में केवल 13 जनवरी तक ही 105.14 LMT धान की खरीदी हो चुकी है। इसी तरह किसानों को भुगतान की राशि बढ़कर ₹23,448 करोड़ तक पहुंच गई है।

यह बढ़ोतरी राज्य सरकार की पारदर्शी खरीदी व्यवस्था, समयबद्ध भुगतान प्रणाली और किसान हितैषी नीतियों का प्रत्यक्ष परिणाम मानी जा रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिल रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर पात्र किसान से हर दाना खरीदा जाएगा और भुगतान में किसी प्रकार की देरी नहीं होने दी जाएगी, ताकि प्रदेश का किसान आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सके।

उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024–25 में धान भंडारण के दौरान सूखत और अनियमितताओं पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। जिन संग्रहण केंद्रों में 0.5 से 1 प्रतिशत तक कमी पाई गई, वहां कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। 1 से 2 प्रतिशत तक कमी पाए जाने पर विभागीय जांच शुरू की गई, जबकि 2 प्रतिशत से अधिक कमी वाले मामलों में निलंबन और एफआईआर की कार्रवाई की गई।

पिछले दो वर्षों में धान खरीदी (CG Dhan Kharidi) और भंडारण में लापरवाही पाए जाने पर 33 खाद्य निरीक्षकों और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, दो मामलों में एफआईआर और एक संग्रहण केंद्र प्रभारी को निलंबित किया गया है। यह सरकार की शून्य सहनशीलता नीति को दर्शाता है।

Open Drinking Action in Bhilai: सड़कों पर खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन
अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर मचा बवाल, खुद भाजपा अध्यक्ष ने की शिकायत
Raigarh Stabbing Life Sentence: Raigarh में चाकूबाजी कांड पर कोर्ट का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद
Fake Land Agreement Fraud: 78.97 लाख की ठगी करने वाला आरोपी 5 साल बाद दबोचा गया
Korea Football Tournament Controversy : फुटबॉल समापन में अश्लीलता, रोजगार सहायक पर गिरी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Janmashtami
Pendra Janmashtami : पेंड्रा में 4 सितंबर को होगा जिले का सबसे बड़ा मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹31 हजार

अवसर पर रुद्र युवा समिति की ओर से…

Raigarh Janmashtami
Raigarh Janmashtami : रायगढ़ में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 6 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित (Raigarh Janmashtami)…

Kevri Panchayat
Kevri Panchayat : सरगुजा के केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों…

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?