CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Project Failure  :  27 करोड़ की परियोजनाएं अधूरी, खर्च के बाद भी जनता सुविधाओं से वंचित

Project Failure  :  27 करोड़ की परियोजनाएं अधूरी, खर्च के बाद भी जनता सुविधाओं से वंचित

By Newsdesk Admin
02/08/2026
Share
Project Failure  :  27 करोड़ की परियोजनाएं अधूरी, खर्च के बाद भी जनता सुविधाओं से वंचित
Project Failure  :  27 करोड़ की परियोजनाएं अधूरी, खर्च के बाद भी जनता सुविधाओं से वंचित

सीजी भास्कर, 2 अगस्त  : रायपुर शहर में लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार की गई कई परियोजनाएं अब तक आम जनता के काम नहीं आ सकी हैं। करीब 27 करोड़ रुपये की परियोजनाएं (Project Failure) निर्माण पूरा होने या लोकार्पण के बाद भी संचालन शुरू होने का इंतजार कर रही हैं। इनमें शास्त्री मार्केट का हाईजीनिक कॉम्प्लेक्स, लाभांडी और फुंडहर की पानी टंकियां, रायपुरा का महतारी सदन और भाठागांव की ईको-फ्रेंडली सड़क शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Approach Road Collapse : पहली ही बारिश में बह गई करोड़ों रुपये की एप्रोच सड़क

 दुकानों का नहीं हुआ आवंटन 

शास्त्री मार्केट में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया चार मंजिला हाईजीनिक कॉम्प्लेक्स तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक इसका उपयोग शुरू नहीं हो पाया है। कॉम्प्लेक्स में बनी 84 दुकानों का आवंटन नहीं होने के कारण व्यापारी और आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। नगर निगम की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य बाजार व्यवस्था को बेहतर बनाना था, लेकिन संचालन शुरू नहीं होने से करोड़ों रुपये की लागत का भवन खाली पड़ा है।

यह भी पढ़ें : Cold Drink Rape Case: बिल्डर पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, 4 पर FIR

Contents
  •  दुकानों का नहीं हुआ आवंटन 
  • तीन साल बाद भी पानी की सुविधा शुरू नहीं  
  • महतारी सदन और ईको सड़क परियोजना भी अधूरी
  • नगर निगम ने जल्द सुधार का दिया भरोसा  

तीन साल बाद भी पानी की सुविधा शुरू नहीं  

लाभांडी और फुंडहर में बनाई गई पानी टंकियां करीब तीन साल पहले बनकर तैयार हो चुकी हैं। इसके बावजूद पाइपलाइन और वितरण नेटवर्क का काम पूरा नहीं होने से लोगों को अब तक इन टंकियों से पानी की सप्लाई नहीं मिल पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पानी टंकियां तैयार हैं तो जल्द से जल्द वितरण व्यवस्था शुरू कर शहरवासियों को इसका लाभ दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Malaria Outbreak : मलेरिया से घिरा अचानकमार! गांव-गांव पहुंचीं मेडिकल टीमें, प्रशासन अलर्ट

महतारी सदन और ईको सड़क परियोजना भी अधूरी

रायपुरा में लगभग 1.20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार महतारी सदन और योग सेंटर का लोकार्पण तो हो चुका है, लेकिन संचालन शुरू नहीं होने के कारण महिलाओं और बच्चों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। वहीं भाठागांव में करीब 3.43 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही ईको-फ्रेंडली सड़क (Eco Friendly Road) भी अधूरी पड़ी हुई है। तय समय सीमा गुजरने के बाद भी सड़क की केवल एक लेन का निर्माण पूरा हो पाया है, जबकि बाकी काम अब भी रुका हुआ है।

यह भी पढ़ें : General Ticket : टिकट ज्यादा, सीटें कम, रोज 16 हजार यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर

नगर निगम ने जल्द सुधार का दिया भरोसा  

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि पूर्व कार्यकाल की नीतियों के कारण कई परियोजनाएं अधूरी या अनुपयोगी रह गईं। उन्होंने बताया कि शास्त्री मार्केट कॉम्प्लेक्स की पहुंच मार्ग समस्या को दूर करने, महतारी सदन का संचालन शुरू कराने, पानी टंकियों के लिए पाइपलाइन कार्य पूरा कराने और भाठागांव सड़क निर्माण को जल्द पूरा कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में देरी करने वाले ठेकेदार पर पेनाल्टी भी लगाई गई है। निगम प्रशासन का दावा है कि लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा कर जनता को सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।

Raipur Traffic : जाम से मिलेगी राहत, चंदनीडीह से पुराने धमतरी रोड तक नई सड़क बनाने की तैयारी
Dry canteen built in 3 months : SP भावना गुप्ता का सराहनीय कदम, 3 महीने में बनी ड्राई कैंटीन
CG Big Breaking : महादेव सट्टा ऐप की जांच सीबीआई के हवाले, छत्तीसगढ़ में दर्ज सभी 70 मामले अब CBI को ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू
CM विष्णुदेव साय का बयान: बिजली दरों में वृद्धि का किसानों और गरीबों पर कोई असर नहीं
CG News : टीचर से Friendship, घुमाने ले गया और बना लिया विडियो, वायरल करने की धमकी दे वसूले 5 लाख, FIR दर्ज

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ramlila Maidan Rally Live: ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी
Ramlila Maidan Rally Live: ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की…

PM Modi Letter to Vishnu Deo Sai : स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, नक्सलवाद से लेकर विकास तक का किया जिक्र
PM Modi Letter to Vishnu Deo Sai : स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, नक्सलवाद से लेकर विकास तक का किया जिक्र

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Durg Police Action : सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती, एक दिन में 27 प्रकरण दर्ज
Durg Police Action : सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती, एक दिन में 27 प्रकरण दर्ज

सड़क किनारे, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर…

Khursipar Drug Case : नशे के अवैध कारोबार में फरार ऋषि बाबा गिरफ्तार, पहले पकड़े जा चुके हैं 10 आरोपी
Khursipar Drug Case : नशे के अवैध कारोबार में फरार ऋषि बाबा गिरफ्तार, पहले पकड़े जा चुके हैं 10 आरोपी

खुर्सीपार पुलिस ने मादक पदार्थों के मामले में…

UltraTech Cement Fraud : इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखते ही आया फोन, 1400 बोरी सीमेंट के ऑर्डर पर कारोबारी से 4.13 लाख की ठगी
UltraTech Cement Fraud : इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखते ही आया फोन, 1400 बोरी सीमेंट के ऑर्डर पर कारोबारी से 4.13 लाख की ठगी

सोशल मीडिया पर दिखने वाला हर विज्ञापन भरोसेमंद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?