CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG News : युवक की पिटाई करना महिला तहसीलदार को पड़ा भारी, कलेक्टर ने किया निलंबित, छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई थी घटना

CG News : युवक की पिटाई करना महिला तहसीलदार को पड़ा भारी, कलेक्टर ने किया निलंबित, छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई थी घटना

By Newsdesk Admin
01/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 1 सितंबर। मानपुर की तहसीलदार संध्या नामदेव को ट्रैक्टर चालक की पिटाई करने और उसे थाने में पेश करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर एस जयवर्धन की जांच और प्रतिवेदन के बाद यह कार्रवाई की गई है।

आपको बता दें कि 15 दिन पहले मानपुर तहसीलदार संध्या नामदेव तोलूम मार्ग पर अपनी कार से जा रही थीं। इस दौरान उन्होंने साइड नहीं देने के विवाद पर ट्रैक्टर को ओवरटेक किया और चालक तरुण मंडावी की पिटाई कर दी थी। इसके बाद ट्रैक्टर और चालक को थाने भेज दिया।

इस घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर एस जयवर्धन ने मामले की जांच की और तहसीलदार को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा। तहसीलदार ने अपनी सफाई में कहा कि चालक की शिकायत गलत थी, लेकिन कलेक्टर ने जांच में पाया कि ट्रैक्टर को मानपुर थाने केवल तहसीलदार के आदेश पर भेजा गया था।

अब इस मामले में मानपुर की तहसीलदार संध्या नामदेव को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि यदि तहसीलदार को किसी गंभीर घटना की आशंका थी तो उन्हें तुरंत अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करना चाहिए था, जो उन्होंने नहीं किया। बिना विधिवत जांच और उच्च अधिकारियों को सूचित किए बिना वाहन को थाने में भेजना नियमों के खिलाफ था।

कलेक्टर की अनुशंसा पर संध्या नामदेव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कलेक्टर जिला दुर्ग कार्यालय होगा।

वहीं, तहसीलदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि दुबे ने इस निलंबन को गलत बताया है। उनका कहना है कि ट्रैक्टर में सवार तीनों युवक शराब के नशे में थे, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से तहसीलदार ने ट्रैक्टर को थाने भेजा था। दुबे ने निलंबन आदेश को पूर्णतः गलत करार दिया है ।

तालाब किनारे विवाद : युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, घायल युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती, जुर्म दर्ज
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
ममता बनर्जी के राज में बदल गई बंगाल की डेमोग्राफी: बीजेपी सांसद समिक भट्टाचार्य
Har Shala Mein Shikshak : हर शाला में शिक्षक, हर बच्चे को शिक्षा, शिक्षा व्यवस्था में हो रहा सुधार
Bilaspur Supervisor Murder Case : बारिश का पानी छिटकने पर थप्पड़ से नाराज नाबालिग ने की सुपरवाइजर की हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?