CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 43 लाख की धोखाधड़ी में CG पुलिस की पहली बड़ी गिरफ्तारी

43 लाख की धोखाधड़ी में CG पुलिस की पहली बड़ी गिरफ्तारी

By Newsdesk Admin
29/06/2025
Share

आरोपियों ने खाद्य निरीक्षक, हॉस्टल अधीक्षक व पटवारी पदों के नाम पर किया सुनियोजित षड्यंत्र

सरकारी नौकरी के लिए रूपये देने वाला शिकायतकर्ता को भी पुलिस ने बनाया आरोपी, छग में पहला मामला

सीजी भास्कर, 29 जून। छत्तीसगढ़ में तखतपुर थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 43 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Contents
  • आरोपियों ने खाद्य निरीक्षक, हॉस्टल अधीक्षक व पटवारी पदों के नाम पर किया सुनियोजित षड्यंत्र
  • सरकारी नौकरी के लिए रूपये देने वाला शिकायतकर्ता को भी पुलिस ने बनाया आरोपी, छग में पहला मामला
  • तीखी फटकार और संवैधानिक चेतावनी
  • पुलिस की निर्णायक कार्रवाई

हैरानी की बात यह है कि इस कार्रवाई में पैसे देकर नौकरी खरीदने वाले ‘शिकायतकर्ता’ को भी आरोपी बनाया गया है। जो छत्तीसगढ़ में इस श्रेणी की पहली मिसाल मानी जा रही है।

आपको बता दें कि पकड़े गए आरोपियों में विष्णु प्रसाद राजपूत (67 वर्ष) निवासी निगारबंद, तखतपुर, सीमा सोनी (29 वर्ष) निवासी विनोबा नगर सिविल लाइन बिलासपुर, सूर्यकांत जायसवाल (55 वर्ष) निवासी नेचर सिटी सकरी बिलासपुर शामिल हैं।

शिकायतकर्ता सूर्यकांत जायसवाल ने अपने दो बेटों और एक बेटी को खाद्य निरीक्षक, हॉस्टल अधीक्षक और पटवारी जैसे पदों पर भर्ती कराने के लिए आरोपी विष्णु राजपूत, सीमा सोनी और जावेद खान को 8 फरवरी 2022 से 5 जून 2023 के बीच 43 लाख रुपये किस्तों में दिए।

उसने विहित प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए, बईमानी से नौकरी पाने का प्रयास किया।

रजनेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर

एसएसपी रजनेश सिंह (IPS) के आदेश पर जब पूरे प्रकरण की जांच एसडीओपी कोटा भारती मरकाम के पर्यवेक्षण में की गई, तो सामने आया कि यह न सिर्फ सरकारी प्रक्रिया की अवहेलना थी, बल्कि परीक्षा में भाग लेने वाले योग्य प्रतियोगियों के साथ सीधा अन्याय था।

तीखी फटकार और संवैधानिक चेतावनी

यह केस केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि प्रशासनिक और नैतिक भ्रष्टाचार का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है। यह उन हज़ारों युवाओं के हक पर सीधा हमला है, जो मेहनत और योग्यता से सरकारी सेवाओं में स्थान पाने का सपना देखते हैं।

कानूनी धाराएं और रिमांड कार्रवाई:प्रकरण में आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 व 34 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

एक अन्य आरोपी जावेद खान उर्फ राजा पहले से ही सिविल लाइन थाना के केस क्रमांक 355/25 में जेल में निरुद्ध है।

पुलिस की निर्णायक कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा और एसडीओपी कोटा भारती मरकाम की देखरेख में तखतपुर थाना प्रभारी की टीम ने यह कार्रवाई कर पुलिस तंत्र की कार्यक्षमता का प्रमाण पेश किया है।

Chhattisgarh Teachers Protest : 22 अगस्त को शिक्षकों का प्रदर्शन, सेवा और पदोन्नति सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल
Chhattisgarh: कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों और वृद्धजनों के साथ मनाई होली, खुशी के रंग बिखेरे..
Gariaband Absconding Warrant Arrest : गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 साल से फरार स्थायी वारंटी नागपुर से गिरफ्तार
CG Bhilai News : छत्तीसगढ़ के भिलाई में NIA का छापा 🛑 रेला NGO के फंडिंग को लेकर जांच जारी 🛑 संचालक कलादास डहरिया के घर कार्रवाई
Bee Attack : मधुमक्खियों के झुंड के हमले से दो की मौत, छह लोग घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?