सीजी भास्कर, 15 जनवरी। छत्तीसगढ़ शासन ने खनिज संसाधन विभाग में प्रशासनिक मजबूती (CG Promotion News) की दिशा में अहम कदम उठाते हुए तीन सहायक भौमिकीविदों को पदोन्नति प्रदान की है। जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को उप संचालक (भौमिकी) के पद पर पदस्थ किया गया है। पदोन्नति के साथ ही सभी अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 का लाभ दिया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में पूर्णानंद वर्मा, परमानंद खूंटे और नरेंद्र कुमार निषाद (CG Promotion News) शामिल हैं। तीनों अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रीय कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि विभागीय कार्यों का बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
आदेश के मुताबिक पूर्णानंद वर्मा को संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं परमानंद खूंटे को भी संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नरेंद्र कुमार निषाद को संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर में पदस्थ किया गया है।
खनिज संसाधन विभाग में हुई इस पदोन्नति को विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण (CG Promotion News) माना जा रहा है। माना जा रहा है कि अनुभवी अधिकारियों को उच्च पदों पर जिम्मेदारी मिलने से खनिज अन्वेषण, नियमन और प्रशासनिक समन्वय में गति आएगी। शासन स्तर पर यह संकेत भी दिया गया है कि भविष्य में भी योग्यता और वरिष्ठता के आधार पर इसी तरह पदोन्नति की प्रक्रिया जारी रहेगी।


