CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Vyapam Exam : मुद्रण व लेखन सामग्री विभाग में भर्ती, प्रवेश पत्र जारी, जानिए कब है परीक्षा

CG Vyapam Exam : मुद्रण व लेखन सामग्री विभाग में भर्ती, प्रवेश पत्र जारी, जानिए कब है परीक्षा

By Newsdesk Admin
26/11/2025
Share
CG Vyapam Exam
CG Vyapam Exam

सीजी भास्कर, 26 नवंबर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam Exam) ने मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग रायपुर अंतर्गत समूह–I के विभिन्न तकनीकी पदों कापी होल्डर, प्लेट मेकर, ग्रेनिंग मशीन ऑपरेटर, फास्ट डिजिटल प्रिंटर ऑपरेटर, कनिष्ठ सिंगल कलर मशीन ऑपरेटर, सिंगल कलर शीटफेड ऑपरेटर, ट्रेसर/पेस्टर एवं जूनियर रीडर के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा (Printing Department Recruitment) 30 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी।

Contents
  • 30 तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन
  • (CG Vyapam Exam) कालेज स्तर पर सत्यापन अनिवार्य

अभ्यर्थी vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक से अपनी प्रोफाइल लॉगिन के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। व्यापमं ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा दिवस पर प्रत्येक अभ्यर्थी कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र में अनिवार्य रूप से पहुंचे, ताकि मूल पहचान पत्र से पहचान सत्यापन और तलाशी प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अभ्यर्थी (CG Vyapam Exam) संपूर्ण प्रवेश पत्र पूरी तरह डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लेकर ही परीक्षा केंद्र में उपस्थित हों। प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षा केंद्र से संबंधित किसी भी कठिनाई पर परीक्षार्थी हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 पर सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

30 तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन

उन सभी मेधावी छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है जो केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। केंद्र सरकार ने इस केंद्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना के लिए आनलाइन आवेदन और नवीनीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी है। पहले यह समय सीमा 15 नवंबर थी। यह छात्रवृत्ति उन विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्रों के लिए है जो शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पात्र हैं।

(CG Vyapam Exam) कालेज स्तर पर सत्यापन अनिवार्य

छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन करने के बाद अपने आवेदन को कालेज/विश्वविद्यालय स्तर पर आनलाइन सत्यापित करा लें। सभी शिक्षण संस्थानों से कहा गया है कि वे समय पर छात्रों के आवेदन पत्रों को आनलाइन सत्यापित करके आगे भेजें, ताकि पात्र छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके। छात्र अब scholarships.gov.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Gold Price Crash India : सोना ₹2,500 और चांदी ₹6,800 से ज्यादा टूटी, खरीददारों के लिए सुनहरा मौका
Rajyapal Shikshak Samman Award : छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षक होंगे राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार से सम्मानित
Mutual Funds Post Offices: अब डाकघरों से भी खरीदे जा सकेंगे म्यूचुअल फंड्स, डाक विभाग के कर्मचारी फंड वितरक के रूप में काम करेंगे
Smart TV Education Bilaspur : स्मार्ट टीवी से पढ़ेंगे जिले के बच्चे – बिलासपुर प्रशासन की अभिनव पहल, 1100 स्कूलों में जनसहयोग से शुरू हुई स्मार्ट क्लास व्यवस्था
Bhilai News 🟢 शासकीय प्राथमिक शाला शांति नगर में विधायक प्रतिनिधि स्नेहा-मनीषा की नई पहल 🟠 सभी बच्चों ने रोपे पौधे, देखरेख का दोहराया संकल्प
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Guest Lecturer Recruitment
Guest Lecturer Recruitment : कॉलेजों में पढ़ाई शुरू, पर अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती अधर में; वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार

Guest Lecturer Recruitment :अतिथि व्याख्याताओं ने मांग की…

Tribal Welfare Employees Protest
Tribal Welfare Employees Protest : लंबित वेतन नहीं मिलने पर चक्काजाम का ऐलान

Tribal Welfare Employees Protest :रोटेशन फार्मूले पर वेतन…

Raigarh Rape Case
Raigarh Rape Case : शादी का झांसा देकर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Rape Case : ऐसे मामलों में दोषियों…

108 Ambulance Employees Protest 
108 Ambulance Employees Protest : बकाया वेतन और ग्रेच्युटी की मांग, कलेक्टर से लगाई गुहार

108 Ambulance Employees Protest : कर्मचारियों ने चेतावनी…

Dhamtari Road Accident
Dhamtari Road Accident : अनियंत्रित बाइक की टक्कर से चालक की जान गई

Dhamtari Road Accident : राहगीरों की सूचना के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?