CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teacher Recruitment Scam : नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों लेने का आरोप, चार पीड़ितों ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

Teacher Recruitment Scam : नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों लेने का आरोप, चार पीड़ितों ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

By Newsdesk Admin
06/08/2026
Share
Teacher Recruitment Scam
Teacher Recruitment Scam

सीजी भास्कर, 06 अगस्त।  धमतरी जिले में शिक्षक भर्ती के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज (Teacher Recruitment Scam) हो गई है। चार लोगों ने पुलिस के पास पहुंचकर आरोप लगाया है कि सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे लाखों रुपये लिए गए। जब नियुक्ति नहीं मिली और पैसे वापस मांगे गए तो उन्हें कथित तौर पर टालमटोल और धमकियों का सामना करना पड़ा।

Contents
  • समग्र शिक्षा में नौकरी दिलाने का दिया गया था भरोसा Teacher Recruitment Scam
  • अलग अलग माध्यमों से लिए गए लाखों रुपये
  • फर्जी चेक और बैंक लेनदेन का आरोप Teacher Recruitment Scam
  • पैसे मांगने पर धमकाने का भी आरोप
  • पुलिस जांच में जुटी

पीड़ितों का कहना है कि लंबे समय तक भरोसा दिलाया गया, लेकिन बाद में फर्जी दस्तावेज और बैंक लेनदेन दिखाकर गुमराह करने की कोशिश की गई। अब सभी शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Teacher Recruitment Scam

यह भी पढ़ें :  CGPSC SI Result : भर्ती परिणाम में अजीब नामों से उठे सवाल, चयन सूची को लेकर सियासत भी हुई तेज

समग्र शिक्षा में नौकरी दिलाने का दिया गया था भरोसा Teacher Recruitment Scam

मगरलोड थाना क्षेत्र के करेलीबड़ी निवासी हरिशचंद साहू ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि जुलाई 2025 में व्यवसायिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर हुए आंदोलन के दौरान उसकी मुलाकात योगेन्द्र कुमार देवांगन से हुई थी। आरोप है कि योगेन्द्र ने समग्र शिक्षा में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर प्रति व्यक्ति ढाई लाख रुपये की मांग की।

अलग अलग माध्यमों से लिए गए लाखों रुपये

शिकायत के अनुसार हरिशचंद ने अपने साथियों देवेश कुमार साहू और पुलस्त कुमार खुरसुनी को भी आरोपी से मिलवाया। अगस्त 2025 से अलग अलग समय में विभिन्न बैंक खातों और यूपीआई के माध्यम से रकम भेजी गई। शिकायतकर्ता का दावा है कि ऑनलाइन माध्यम से 6.39 लाख रुपये और 2.50 लाख रुपये नकद दिए गए। इस तरह कुल करीब 9 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

यह भी पढ़ें :  BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन के पत्र के बाद एक्शन में SAIL विजिलेंस,  लोहा चोरी मामले में मांगे साक्ष्य

फर्जी चेक और बैंक लेनदेन का आरोप Teacher Recruitment Scam

पीड़ितों का आरोप है कि जब एक अभ्यर्थी की नौकरी नहीं लगी और पैसे वापस मांगे गए तो आरोपी ने ढाई लाख रुपये का चेक दिया, जो बैंक में हस्ताक्षर मेल नहीं खाने के कारण निरस्त हो गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में फर्जी एनईएफटी और आरटीजीएस ट्रांजेक्शन दिखाकर भुगतान करने का झांसा दिया गया।

पैसे मांगने पर धमकाने का भी आरोप

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी ने गाली गलौज की और पैसे लौटाने के बजाय उनके खिलाफ चोरी, धमकी और अवैध वसूली जैसे मामलों में झूठी शिकायत दर्ज कराने (Teacher Recruitment Scam) की कोशिश की।

यह भी पढ़ें :  NHM Recruitment 2026 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 140 संविदा पदों के लिए आए 4109 आवेदन

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ितों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी योगेन्द्र कुमार देवांगन के खिलाफ कथित ठगी, कूटरचित चेक और फर्जी बैंक लेनदेन से जुड़े आरोपों में अपराध दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत की जांच कर रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

खबरें और भी हैं : Millets President Award : श्रीअन्न की खेती से बदल दी पहचान, अब राष्ट्रपति भवन में होगा जिले के किसान का सम्मान

Morena Family Murder : पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Drug Awareness : नशा मुक्ति का संदेश देने बाजार चौक पहुंचे छात्र, नुक्कड़ नाटक ने ग्रामीणों को सोचने पर किया मजबूर
Marriage Promise Fraud Case : भरोसे का सौदा और आखिरकार गिरफ्तारी
Census 2027 India : जनगणना-2027 को लेकर सख्ती: कोरबा में 10 जून तक छुट्टियों पर रोक, प्रशासन अलर्ट मोड में
अब देखना यह है कि अपनी “बी” टीम छत्तीसगढ़ क्रांति सेना की मांग पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेसी दिग्गज कितने हैं संजीदा, मैंने तो प्रस्ताव बना लिया है – विधायक रिकेश सेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Ganesh Festival Action
Police Ganesh Festival Action : गणेश उत्सव में राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में 127 गिरफ्तार

Police Ganesh Festival Action :गणेश उत्सव और अन्य…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार के लिए अहम रहेगा अगला हफ्ता, कच्चे तेल की कीमत और विदेशी निवेश समेत इन संकेतों पर नजर

Indian Stock Market :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18…

Balod Minor Girls Rape Case
Balod Minor Girls Rape Case : 50-50 रुपये का लालच देकर दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Balod Minor Girls Rape Case : पुलिस ने…

Balod Nirmala
Balod Nirmala School Inspection : बालोद के निर्मला स्कूल में DEO का औचक निरीक्षण, गाइडलाइन के उल्लंघन पर प्रबंधन को नोटिस

Balod Nirmala School Inspection : DEO ने स्पष्ट…

Korba Double Suicide Case
Korba Double Suicide Case : कोरबा में युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Korba Double Suicide Case :दोनों ने गांव के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?