CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGPSC Assistant Professor Recruitment : CGPSC भर्ती – 3 साल बाद मेडिकल कॉलेजों में सीधी भर्ती, असिस्टेंट प्रोफेसर के सिर्फ 125 पद; 40% सीटें खाली ही रहेंगी

CGPSC Assistant Professor Recruitment : CGPSC भर्ती – 3 साल बाद मेडिकल कॉलेजों में सीधी भर्ती, असिस्टेंट प्रोफेसर के सिर्फ 125 पद; 40% सीटें खाली ही रहेंगी

By Newsdesk Admin
18/11/2025
Share
CGPSC Assistant Professor Recruitment
CGPSC Assistant Professor Recruitment

सीजी भास्कर, 18 नवंबर| प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की भारी कमी के बीच आखिरकार तीन साल बाद नियमित भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC Assistant Professor Recruitment) (CGPSC) ने 125 असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन 25 नवंबर से शुरू होंगे। यह भर्ती जून 2022 के बाद पहली नियमित भर्ती है।

Contents
  • 50% से ज्यादा पद खाली, फिर भी सिर्फ 125 पर भर्ती
  • 35 विभागों में क्लीनिकल–नॉन क्लीनिकल की भर्ती
  • 7 सुपर स्पेशियलिटी विशेषज्ञों की भी भर्ती
  • धीमी भर्ती प्रक्रिया से बढ़ी परेशानी

50% से ज्यादा पद खाली, फिर भी सिर्फ 125 पर भर्ती

राज्य के 10 मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी के 645 पद खाली हैं, जबकि कुल स्वीकृत पद 1284 हैं। यानी हर 100 पदों में 50 से ज्यादा पद रिक्त हैं। ऐसे में सिर्फ 125 पदों पर भर्ती (CGPSC Assistant Professor Recruitment) होने से कुल खाली पदों का दसवां हिस्सा ही भरा जा सकेगा।

नई भर्ती के बाद रिक्ति दर 50.23% से घटकर 40.49% तो होगी, लेकिन फिर भी 520 पद खाली रहेंगे। इससे साफ है कि फैकल्टी की कमी से जूझ रहे मेडिकल कॉलेजों को अभी बहुत राहत नहीं मिलने वाली।

35 विभागों में क्लीनिकल–नॉन क्लीनिकल की भर्ती

भर्ती 35 विभागों में क्लीनिकल, नॉन-क्लीनिकल व सुपर स्पेशियलिटी पदों (CGPSC Assistant Professor Recruitment) पर की जाएगी। लंबे समय से फैकल्टी की कमी के कारण एमबीबीएस और पीजी छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, क्योंकि कई विभागों में नियमित शिक्षकों की उपलब्धता बेहद कम है।

7 सुपर स्पेशियलिटी विशेषज्ञों की भी भर्ती

PSC ने कार्डियोलॉजी (2), मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, CTVS, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट सहित कुल 7 सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों की भी भर्ती शामिल की है। इसका मुख्य कारण है जगदलपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, जिसे ठेके पर संचालित करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की जरूरत है।

धीमी भर्ती प्रक्रिया से बढ़ी परेशानी

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जुलाई 2025 में ही प्रस्ताव (CGPSC Assistant Professor Recruitment) भेज दिया था, लेकिन फाइल आगे नहीं बढ़ने से भर्ती में देरी हुई। अब परीक्षा–साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण होने तक फैकल्टी संकट जारी रहने वाला है।

AI war intensifies : DeepSeek समेत चीनी कंपनियों पर गंभीर आरोप
Ganja Smuggling Arrest : पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले गांजा तस्कर गिरफ्तार, वाहन जलकर हुआ खाक
Durg murder case : महिला हत्याकांड में CCTV से मिले अहम सुराग
Dhan Kharidi News Today : राज्य में 14,54,451 क्विंटल धान की हो चुकी है खरीदी, उपार्जन केन्द्रों में तेज हो गई धान की आवक
Janjgir Champa Double Murder : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला साहू दंपती का कातिल, मुखौटा पहनकर दी थी दबिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?