CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGPSC Recruitment Scam : आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज

CGPSC Recruitment Scam : आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज

By Newsdesk Admin
06/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 6 मई । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कड़ी टिप्पणी की है। (CGPSC Recruitment Scam )

Contents
  • सीबीआई जांच में खुली भर्ती घोटाले की परतें : CGPSC Recruitment Scam
  • रिजॉर्ट और होटल में ठहराकर कराया गया पेपर लीक का खेल
  • गवाह के बयान से जांच को मिली मजबूती

जस्टिस बिभु दत्त गुरु की सिंगल बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि पेपर लीक करना मेहनत करने वाले युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है और ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

सीबीआई जांच में खुली भर्ती घोटाले की परतें : CGPSC Recruitment Scam

CGPSC की भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोपों की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है। जांच एजेंसी ने रायपुर के शांति नगर निवासी उत्कर्ष चंद्राकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि वह चयन दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से 50 से 60 लाख रुपए तक की मांग करता था।

रिजॉर्ट और होटल में ठहराकर कराया गया पेपर लीक का खेल

जांच में सामने आया है कि परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को रायपुर के सिद्धि विनायक पैलेस, बारनवापारा रिजॉर्ट और होटल वेंकटेश इंटरनेशनल में ठहराया गया था।बताया गया कि 12 फरवरी 2022, यानी प्रारंभिक परीक्षा से एक दिन पहले उत्कर्ष ने करीब 30 से 35 अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र और उसके उत्तर उपलब्ध करा दिए थे।मुख्य परीक्षा के दौरान भी मोबाइल के जरिए प्रश्नपत्र मंगवाकर रिजॉर्ट में ठहरे अभ्यर्थियों को उत्तर याद कराए जाते थे।

गवाह के बयान से जांच को मिली मजबूती

मामले की अहम गवाह सुषमा अग्रवाल ने मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत दिए बयान में खुलासा किया कि उत्कर्ष चंद्राकर ने उससे 25 लाख रुपए लिए थे I जांच में यह भी सामने आया कि 8 मई 2022 को बुक की गई एक बस के जरिए अभ्यर्थियों को बारनवापारा रिजॉर्ट ले जाया गया, जहां लीक प्रश्नपत्रों के आधार पर मुख्य परीक्षा की तैयारी करवाई गई। (CGPSC Recruitment Scam )

Compensation Fraud Chhattisgarh : मुआवजे के नाम पर 49.50 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Child marriage : छग सरकार की जनजागरूकता बनी हथियार, थम रही बाल विवाह की कुप्रथा
Virat Kohli Retirement :  कोहली के संन्यास की खबर सुन भावुक हुए ‘क्रिकेट गॉड
रिलायंस डिजिटल में बड़ी चोरी: बांस के सहारे ऊपर चढ़कर चोर ले भागे 11 लाख के आईफोन
CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chakradhar Samaroh
Chakradhar Samaroh : चक्रधर समारोह की शाम रही सुरमयी, कथक और शास्त्रीय नृत्य ने बांधा समां

41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के सातवें दिन रायगढ़…

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station :  कार्रवाई के बाद भी ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, स्लीपर कोच में बिक रहा पानी और चना

रायपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई के बावजूद ट्रेनों…

Learning License :  लर्निंग लाइसेंस से पहले 10 वीडियो देखना जरूरी, 10 सवालों में 6 सही हुए तभी मिलेगी अनुमति

लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए सड़क सुरक्षा…

Canada Plane Crash
Canada Plane Crash :  कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुए विमान हादसे में…

Bilaspur Crime
Bilaspur Crime :  गणेश उत्सव में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, तलवार और लाठी से हमला; युवक की मौत

गणेश उत्सव के दौरान डीजे पर डांस करने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?