CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chaitra Navratri 2025: घर में चाहते हैं सुख-शांति का वास, तो घर में जरूर लगाएं ये पौधे

Chaitra Navratri 2025: घर में चाहते हैं सुख-शांति का वास, तो घर में जरूर लगाएं ये पौधे

By Newsdesk Admin 17/03/2025
Share

17 मार्च 2025 :

हर साल चैत्र नवरात्र की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस दौरान अलग -अलग दिन मां दुर्गा के 09 रूपों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र नवरात्र में धरती पर मां दुर्गा का आगमन होता है। इस दौरान कुछ पौधे (Chaitra Navratri 2025 Lucky Plants) लगाना शुभ माना जाता है।

चैत्र नवरात्र के पर्व को बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के मंदिरों में बेहद खास रौनक देखने को मिलती है। साथ ही भक्त मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति के लिए व्रत भी रखते हैं। वहीं, जीवन में खुशियों के आगमन के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं।

ऐसा माना जाता है कि चैत्र नवरात्र के दौरान घर में कुछ शुभ पौधों (Best plants for positive energy) को लगाने से साधक की किस्मत चमक सकती है। साथ ही जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्र (Lucky plants for Navratri) में किन पौधों को घर में लगाना फलदायी साबित होगा?

कब से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2025 Start and End Date)

वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट होगा। इस प्रकार 30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होगी और समापन 07 अप्रैल को होगा।

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है और इसे घर में लगाने से सुख-शांति (Plants for peace and prosperity) का वास होता है। ऐसे में आप चैत्र नवरात्र के दौरान घर में तुलसी के पौधे को लगाएं। इस पौधे को उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर मां लक्ष्मी का आगमन होता है और उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है।

शंखपुष्पी का पौधा

इसके अलावा सनातन धर्म में शंखपुष्पी के पौधे को महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आप घर में मां दुर्गा का आगमन चाहते हैं, तो इस चैत्र नवरात्र में घर में शंखपुष्पी का पौधा जरूर लगाएं। मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति के रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे और सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होंगी।

केले का पौधा

केले का पौधा को बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इस पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है, तो ऐसे में चैत्र नवरात्र में इस पौधे को घर में जरूर लगाएं। इससे श्रीहरि प्रसन्न प्रसन्न होंगे। इस पौधे की पूजा करने से वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्या दूर होती है और गुरु दोष से छुटकारा मिलता है।

You Might Also Like

सावन के तीसरे सोमवार पर शिवभक्ति से गूंजा उज्जैन: महाकाल भगवान गणेश के रूप में हुए विराजमान…

टोक्यो से देहरादून तक शिवभक्ति की राह – करोड़ों का बिजनेस छोड़ बना ‘शिवभक्त’

आज के हनुमान की 3000 KM की अनोखी यात्रा, सड़क पर लेटकर तय कर रहे धर्मयात्रा…

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, बाणगंगा के पास टूट कर चट्टानें गिरीं, श्रद्धालु घायल

मुजफ्फरनगर में फिर ‘धर्म’ पर बवाल! कांवड़ियों ने मुस्लिम ढाबे पर की तोड़फोड़, कहा- ‘मालिक ने नहीं बताई पहचान’

Newsdesk Admin 17/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article रायपुर MIC मेंबर की घोषणा…नए-सीनियर पार्षदों का समीकरण:लिस्ट में मनोज, दीपक, संतोष और खेम कुमार का नाम; हर विभाग के नियुक्त किए जाएंगे अध्यक्ष
Next Article Rang Panchami 2025: बहुत ही खास है रंग पंचमी का त्योहार, जानिए कैसे हुई इस पर्व को मनाने की शुरुआत

You Might Also Like

अन्यधर्म

सावन के तीसरे सोमवार पर शिवभक्ति से गूंजा उज्जैन: महाकाल भगवान गणेश के रूप में हुए विराजमान…

28/07/2025
देश-दुनियाधर्म

टोक्यो से देहरादून तक शिवभक्ति की राह – करोड़ों का बिजनेस छोड़ बना ‘शिवभक्त’

27/07/2025
देश-दुनियाधर्मराज्य

आज के हनुमान की 3000 KM की अनोखी यात्रा, सड़क पर लेटकर तय कर रहे धर्मयात्रा…

23/07/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाधर्मफीचर्ड

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, बाणगंगा के पास टूट कर चट्टानें गिरीं, श्रद्धालु घायल

21/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?