CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chana Allocation : चार महीने बाद बीपीएल परिवारों की थाली में फिर पहुंचेगा पौष्टिक चना

Chana Allocation : चार महीने बाद बीपीएल परिवारों की थाली में फिर पहुंचेगा पौष्टिक चना

By Newsdesk Admin
20/12/2025
Share
Chana Allocation
Chana Allocation

सीजी भास्कर, 20 दिसंबर। चार माह से बंद पौष्टिक चना वितरण (Chana Allocation ) अब दिसंबर माह में फिर शुरू होने जा रहा है। जिले के बीपीएल परिवारों के लिए नागरिक आपूर्ति के गोदाम में भंडारित चना वितरण पौष्टिक चना वितरण किया जा रहा है। पुराने आपूर्तिकर्ता का स्टॉक समाप्त होने के कारण वितरण ठप था। शासन स्तर पर नए आपूर्तिकर्ता की तलाश थी। नए अनुबंध के बाद गोदाम में भंडारण प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Contents
  • पौष्टिक आहार सुनिश्चित करने के लिए अहम
  • अरहर दाल का दाम 115 रुपये प्रति किलो

बीपीएल परिवारों को सस्ता राशन उपलब्ध कराना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। अन्य जिलों में जहां केवल चावल और नमक ही दिया जा रहा है, वहीं आदिवासी बाहुल्य कोरबा जिले में चना और शक्कर भी प्रदान करने का प्रावधान है। योजना को मूर्तरूप देने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में उचित मूल्य की दुकानों का संचालन किया जा रहा है।

पौष्टिक चना वितरण (Chana Allocation) के लिए राज्य शासन की ओर से कृषक समितियों से प्रतिवर्ष अनुबंध किया जाता है। इस वर्ष जुलाई माह का ही भंडारण किया गया था। भाजपा की रमन सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी और तब से यह लगातार जारी है। अनुबंध में देरी के कारण पहले भी आपूर्ति बाधित रही है।

चावल, नमक और शक्कर की तुलना में चना वितरण पर सबसे अधिक आर्थिक व्यय होता है। दुकानों में फिलहाल केवल दिसंबर माह का चना ही उपलब्ध है। जिले में कुल 554 उचित मूल्य दुकानें संचालित हैं, जहां बीपीएल परिवारों के लिए प्रतिमाह 6,245 क्विंटल चना की खपत होगी। एक बीपीएल परिवार को मात्र दस रुपये में दो किलो चना दिया जाता है।

पौष्टिक आहार सुनिश्चित करने के लिए अहम

विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य जिला होने के कारण सरकार ने सुपोषण की चिंता करते हुए कोरबा जिले के सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के साथ-साथ नाश्ते की भी व्यवस्था शुरू की है। यह पहल बीपीएल परिवारों और बच्चों के पौष्टिक आहार सुनिश्चित करने के लिए अहम है।

सहकारी खाद्यान्न आवंटन को सुविधाजनक बनाने के लिए जिले के 152 ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य दुकानों के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। जिला खाद्य विभाग ने चिन्हित गांवों की सूची जिला पंचायत को सौंप दी है। पुराने किराए के मकानों पर निर्भर रहने के कारण बार-बार दुकान बदलनी पड़ती थी। नए भवनों के बनने से वितरण प्रणाली में सुधार आएगा।

अरहर दाल का दाम 115 रुपये प्रति किलो

खुले बाजार में अरहर दाल का दाम 115 रुपये प्रति किलो है, वहीं चना 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सरकारी उचित मूल्य दुकानों में चना वितरण बंद होने के कारण निजी दुकानों में कालाबाजारी शुरू हो गई थी। अरहर, चना के अलावा उड़द, मसूर और मूंग जैसे दालों के दामों में भी वृद्धि देखी जा रही है। आवंटन के फिर से शुरू होने से ना केवल हितग्राहियों को राहत मिलेगी बल्कि खुले बाजार में दलहन के दामों पर नियंत्रण भी संभव होगा। इस प्रकार जिले में पौष्टिक चना वितरण (Chana Allocation ) योजना पुनः सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

Gidhwa Tank : गिधवा टैंक में पहली बार प्रवासी मल्लार्ड बत्तख का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
Women Basketball Tournament Gorakhpur: गोरखपुर में महिला बास्केटबॉल के मुकाबलों में रायपुर और काशी का दबदबा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी अमित कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक से किया सम्मानित
Bhupesh Baghel Supreme Court News : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को हाई कोर्ट जाने की दी अनुमति, जाने क्या है मामला
Parmeshwari Ashram Case : 30 लाख की गड़बड़ी! परमेश्वरी आश्रम मामले में कोर्ट के आदेश पर FIR
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?