CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UP में रामायण से जुड़े इस फैसले पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, पूछा- संविधान की हत्या नहीं तो और क्या?

UP में रामायण से जुड़े इस फैसले पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, पूछा- संविधान की हत्या नहीं तो और क्या?

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

12 मई 2025 :

उत्तर प्रदेश स्थित नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार के उस फैसले की आलोचना की है, जिसमें राज्य के सरकारी स्कूलों में रामायण और वेद पर कार्यशालाओं का आयोजन होगा. आजाद ने इस निर्णय को संविधान की मूल भावना का उल्लंघन बताया है.

आजाद ने लिखा- योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में ‘रामायण’ और ‘वेद’ पर एकपक्षीय कार्यशालाएं अनिवार्य करना, न केवल संविधान की मूल भावना का उल्लंघन है, बल्कि यह देश की सामाजिक विविधता पर सीधा प्रहार है. यह फैसला बताता है कि सरकार शिक्षा नहीं, धार्मिक ध्रुवीकरण के ज़रिए राजनीतिक लाभ लेने का काम रही है.

उन्होंने लिखा कि जहाँ एक ही कक्षा में दलित, मुस्लिम, बौद्ध, सिख, ईसाई और आदिवासी पृष्ठभूमि के बच्चे साथ पढ़ते हैं, वहाँ यदि विद्यालयों को एक धर्म विशेष के प्रचार का मंच बना दिया जाए, तो यह न केवल भेदभावपूर्ण है, बल्कि इन बच्चों की धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ भी है.

सांसद ने लिखा कि संविधान का अनुच्छेद 28 साफ़ कहता है: किसी राज्य-वित्तपोषित शैक्षणिक संस्थान में धार्मिक शिक्षा नहीं दी जा सकती, और किसी भी छात्र को धार्मिक उपासना में भाग लेने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता. इसके बावजूद अगर राज्य सरकार अपने एजेंडे के तहत धार्मिक कार्यशालाएं थोपती है, तो यह संविधान की हत्या जैसा गंभीर अपराध है.

उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिक्षा के नाम पर एक धर्म थोपने की साज़िश – संविधान की हत्या नहीं तो और क्या? परम पूज्य बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान ने हमें धर्मनिरपेक्षता, समानता और वैज्ञानिक सोच की राह दिखाई थी. आज उसी राह को छोड़कर योगी सरकार शिक्षा को बहुसंख्यकवाद की प्रयोगशाला बना रही है.

सांसद ने लिखा कि भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का स्पष्ट मत है कि अगर किसी विषय पर कार्यशालाएं होनी ही हैं, तो वे संविधान, मौलिक अधिकारों, वैज्ञानिक सोच, सामाजिक न्याय, और नागरिक जिम्मेदारियों पर आधारित हों. बच्चों को आत्म-सशक्तिकरण, समानता, और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाए. उन्हें अनुच्छेद 51(A) के अनुसार तर्कशील, वैज्ञानिक व मानवतावादी दृष्टिकोण विकसित करने की प्रेरणा दी जाए.

उन्होंने लिखा कि यदि धार्मिक या सांस्कृतिक विषय शामिल किए भी जाएं, तो उसमें ‘सर्वधर्म समभाव’ हो और बच्चे की पसंद व धार्मिक स्वतंत्रता का पूर्ण सम्मान किया जाए. शिक्षा का उद्देश्य धर्म प्रचार नहीं, विवेकशील नागरिकों का निर्माण होना चाहिए. यही भारत की आत्मा है, यही संविधान की पुकार है.

गुजरात से आया कोरबा, गर्लफ्रेंड से रेप कर 51 बार पेचकस से गोदा, अब उम्रकैद
Assam Fake Passport Controversy : जाली पासपोर्ट विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया डिजिटल साजिश, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
सेप्टिक टैंक से एक-दो नहीं निकली 4-4 लाशें, देखने वालों के उड़े होश, 1 जनवरी को न्यू ईयर मनाने निकले चारों युवक हुए थे लापता, कल रात खुदाई कर पुलिस टीम ने निकाली लाशें
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बागेश्वर धाम, भगवान बालाजी के दर्शन और पंडित धीरेंद्र शास्त्री से की मुलाकात
दिल्ली सरकार ने तैयार क्या DTC को घाटे से उबारने की प्लान, 310 करोड़ रुपये होगी आय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?