CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Char Dham Yatra 2025: अंतिम चरण में चारधाम यात्रा की तैयारियां, इस बार मनमानी किराये पर लगेगी लगाम

Char Dham Yatra 2025: अंतिम चरण में चारधाम यात्रा की तैयारियां, इस बार मनमानी किराये पर लगेगी लगाम

By Newsdesk Admin 22/04/2025
Share

उत्तराखंड , 22 अप्रैल 2025 :

Uttarakhand Char Dham Yatra 2025: उत्तराखंड चारधाम यात्रा के शुभारंभ में अब कुछ ही दिन शेष हैं. तीर्थयात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. इस बार यात्रा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग व्यवस्था को डिजिटल स्वरूप दिया गया है, जिससे लंबे समय तक जाम में फंसे रहने की समस्या से यात्रियों को राहत मिलेगी. परिवहन विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से इस बार चेक पोस्टों पर ऑनलाइन चेकिंग प्रणाली लागू की जा रही है. 

इसके तहत अब किसी वाहन को हर चेक पोस्ट पर बार-बार रुककर जांच कराने की आवश्यकता नहीं होगी. एक बार वाहन की जांच पूरी होने के बाद उसका पूरा डेटा अन्य चेक पोस्टों तक ऑनलाइन साझा कर दिया जाएगा. इससे वाहन की जानकारी कंप्यूटर स्क्रीन पर तत्काल उपलब्ध होगी और जांच प्रक्रिया तेज होगी.

डिजिटल चेकिंग सिस्टम से जाम से मिलेगा छुटकारा
आरटीओ और चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि इस नई व्यवस्था को विभिन्न विभागों के समन्वय से तैयार किया गया है. उन्होंने कहा, “डिजिटल चेकिंग सिस्टम के लागू होने से न केवल चेक पोस्टों पर जाम कम होगा, बल्कि यात्रियों का समय भी बचेगा. व्यवस्था को यात्रा शुरू होने से पहले पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा.

https://youtube.com/watch?v=FEu_FAJqWtU%3Fsi%3DIco75F8FJR2rCu5X

गढ़वाल के आईजी और चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी राजीव स्वरूप ने भी इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे यात्रा मार्गों पर अनावश्यक भीड़भाड़ नहीं होगी और आपातकालीन स्थितियों में भी यातायात नियंत्रण में रहेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस बल, परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन सभी मिलकर इस व्यवस्था को सफल बनाने में जुटे हैं.

इन जगहों पर बनाए गए चेक पोस्ट 
चारधाम यात्रा के दौरान वाहनों की चेकिंग के लिए प्रमुख चेक पोस्ट ब्रह्मपुरी, भद्रकाली, कोठालगेट और हरबर्टपुर-कटापत्थर पर स्थापित किए गए हैं. इन स्थानों पर परिवहन विभाग के कर्मचारी वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच करेंगे. साथ ही, यात्रियों के दस्तावेज भी चेक किए जाएंगे ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

नहीं चलेगी टूर ऑपरेटरों की मनमानी
यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर यात्री परिवहन विभाग के एआरटीओ कार्यालय, जांच केंद्रों या जारी किए जाने वाले मोबाइल नंबरों पर सीधे शिकायत दर्ज कर सकेंगे. वाहन चालकों या टूर ऑपरेटरों द्वारा मनमानी करने पर भी यात्री तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. विभाग द्वारा जल्द ही यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक किया जाएगा.

चारधाम यात्रा के वाहनों का किराया तय
परिवहन विभाग ने ओवररेटिंग पर अंकुश लगाने के लिए इस बार चारधाम यात्रा के वाहनों का किराया भी तय कर दिया है. कोई भी वाहन निर्धारित दर से अधिक किराया नहीं वसूल सकेगा. यदि कोई वाहन चालक तय किराया से अधिक वसूली करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे किराया रसीद अवश्य लें और किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें.

प्रशासन ने चारधाम यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लें और अनावश्यक सामान लेकर यात्रा न करें. साथ ही, वाहन चालकों से भी अपील की गई है कि वे सभी नियमों का पालन करें और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें.

इस वर्ष की चारधाम यात्रा में डिजिटल तकनीक के माध्यम से व्यवस्था को बेहतर बनाकर यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव देने का लक्ष्य रखा गया है. प्रशासन को विश्वास है कि नई व्यवस्था से यात्रा मार्गों पर जाम की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी और यात्रियों का अनुभव पहले से बेहतर होगा.

You Might Also Like

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह रहे साथ, बिहार में नए CM को लेकर अटकलें तेज

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Newsdesk Admin 22/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajim Government School Closed : होली की आड़ में शिक्षकों की मनमानी! राजिम क्षेत्र के कई सरकारी स्कूल बंद मिले, BEO ने दिए जांच के आदेश

सीजी भास्कर, 5 मार्च। होली पर्व के बीच…

Sukma River Drowning
Sukma River Drowning : होली के बाद नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, SBI कैशियर की मौत, दो युवकों को ग्रामीणों ने बचाया

सीजी भास्कर, 05 मार्च। छत्तीसगढ़ के Sukma जिले…

CG Train Cancelled
CG Train Cancelled : गोंदिया–नागपुर रूट की 13 मेमू ट्रेनें 6 से 8 मार्च तक रद्द, रेलवे ने जारी की सूची

सीजी भास्कर, 05 मार्च। छत्तीसगढ़ से गोंदिया और…

Bilaspur High Court Decision
Bilaspur High Court Decision : नक्सली समर्थक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, NIA को जांच के लिए मिला अतिरिक्त समय

सीजी भास्कर, 5 मार्च। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नक्सल…

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह रहे साथ, बिहार में नए CM को लेकर अटकलें तेज

सीजी भास्कर, 5 मार्च। बिहार की राजनीति में…

You Might Also Like

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
देश-दुनियाराजनीति

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह रहे साथ, बिहार में नए CM को लेकर अटकलें तेज

05/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

03/03/2026
JP Rajya Sabha Nominees
देश-दुनियाराजनीति

JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

03/03/2026
देश-दुनिया

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

03/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?