CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chardham Yatra 2025: केदारनाथ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह, कपाट खुलते ही पहले दिन इतने लोगों ने किए दर्शन

Chardham Yatra 2025: केदारनाथ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह, कपाट खुलते ही पहले दिन इतने लोगों ने किए दर्शन

By Newsdesk Admin 03/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 मई। उत्तराखंड में शुक्रवार 2 मई को शुभ मुहूर्त पर पूरे विधि विधान के साथ बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं. इस अवसर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे।

Contents
सीएम धामी ने की पूजा अर्चनाश्रद्धालुओं के लिए बनाए गए टोकन काउंटर

मंदिर में पहली पूजा देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए की गई। कपाट खुलने के पहले दिन भारी संख्या में कड़ाके की सर्दी के बीच भक्त पहुंचे थे।

पवित्र धाम में कपाटोद्घाटन के इस शुभ अवसर पर भक्तों की आस्था और उल्लास ने ठंड को भी पीछे छोड़ दिया। भारी बर्फबारी और कठिन मौसम के बावजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे। शुक्रवार को ठीक 7 बजे मिथुन राशि और वृष लग्न के शुभ संयोग में खोले गए। इससे पूर्व बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था।जैसे-जैसे रात गहराती गई, श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ बाबा केदार के दरबार में पूजा-अर्चना की। वहीं, कपाट खुलने के बाद प्रथम पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न की गई।

कपाटोद्घाटन के दौरान हेलिकॉप्टर से मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई, जिसने समूचे वातावरण को भक्ति और भावनाओं से सराबोर कर दिया. इस पावन अवसर पर सेना की बैंड धुनों, डमरू, डोल और भक्तों के जयकारों से केदारपुरी गूंज उठी।

सीएम धामी ने की पूजा अर्चना

‘जय बाबा केदार‘ के नारों के साथ सुबह की पहली किरणों के बीच मंदिर परिसर एक आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा. बताया जा रहा है कि कपाट खुलने के साक्षी बनने के लिए लगभग 15,000 श्रद्धालु मौके पर मौजूद रहे. श्रद्धालुओं की यह भीड़ केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं रही, बल्कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के कई राज्यों से भक्त यहां पहुंचे थे.

केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए दर्शन की समुचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि हर यात्री को सुगमता से बाबा केदार के दर्शन हो सकें. भीड़ प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने के लिए इस वर्ष पहली बार दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था शुरू की गई है. पुलिस और पर्यटन विभाग की निगरानी में संचालित इस प्रणाली के अंतर्गत यात्रियों को टोकन वितरित किए जा रहे हैं.

श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए टोकन काउंटर

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि दर्शन को सुविधाजनक बनाने के लिए दस टोकन वितरण काउंटर लगाए गए हैं. श्रद्धालुओं को टोकन नंबर स्क्रीन पर दिखाए जा रहे हैं और उसी के अनुसार उन्हें दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है. इस व्यवस्था से भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ यात्रियों को घंटों लंबी कतारों में खड़े रहने की परेशानी से भी राहत मिलेगी.

मंदिर परिसर के साथ ही आसपास के आवासीय भवनों, छतों और बरामदों पर भी श्रद्धालु डेरा डाले हुए हैं।‌ तापमान शून्य के करीब है, लेकिन श्रद्धा के आगे का ठंड का प्रकोप भी फेल हो गया है।

केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा ने एक नया अध्याय शुरू किया है। भक्तों का उत्साह, आस्था और श्रद्धा इस वर्ष यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की ओर इशारा कर रहे हैं।

You Might Also Like

Human Wildlife Conflict Awareness: बालोद में लोकनृत्य, रंगोली और चित्रकला से जागरूकता का अनोखा मंच

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

Newsdesk Admin 03/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

सीजी भास्कर 1 मार्च भानुप्रतापपुर की सुबह आज…

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

सीजी भास्कर 1 मार्च रायपुर के पास स्थित…

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

सीजी भास्कर 1 मार्च गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर…

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

सीजी भास्कर 1 मार्च बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़…

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर 1 मार्च छत्तीसगढ़ में रविवार का…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

01/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

01/03/2026
देश-दुनिया

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?