CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chennai Super Kings IPL 2026 : IPL 2026 में फिर दिखेगा ‘थाला’ का जादू? CSK CEO के बयान से धोनी की वापसी के संकेत, फैंस में उत्साह

Chennai Super Kings IPL 2026 : IPL 2026 में फिर दिखेगा ‘थाला’ का जादू? CSK CEO के बयान से धोनी की वापसी के संकेत, फैंस में उत्साह

By Newsdesk Admin
22/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 22 फरवरी। डियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा संकेत सामने (Chennai Super Kings IPL 2026) आया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के. एस. विश्वनाथन ने इशारा किया है कि धोनी आगामी सीजन में भी टीम का हिस्सा बने रह सकते हैं। इस बयान के बाद फैंस के बीच धोनी की एक और वापसी को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

लंबे समय से धोनी के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन फ्रेंचाइजी प्रबंधन की ओर से आए इस संकेत ने इन चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है। हालांकि, धोनी ने खुद अभी तक अपने खेलने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन टीम प्रबंधन के बयान से यह स्पष्ट है कि अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज का योगदान अभी भी टीम के लिए अहम माना जा रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल (Chennai Super Kings IPL 2026) हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने अब तक 235 मुकाबलों में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें 136 मैचों में जीत दर्ज की। शांत स्वभाव, सटीक रणनीति और दबाव में बेहतरीन फैसले लेने की क्षमता ने उन्हें IPL का सबसे प्रभावशाली कप्तान बनाया है।

IPL 2026 सीजन में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी और 84 मुकाबले खेले जाएंगे। ऐसे में यदि धोनी टीम का हिस्सा बनते हैं, तो उनका अनुभव युवा खिलाड़ियों के लिए मार्गदर्शन का काम करेगा और टीम के संतुलन को मजबूती देगा। हालांकि, टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में रहने की संभावना है, लेकिन धोनी की मौजूदगी मैदान पर और ड्रेसिंग रूम में टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

फिलहाल फैंस को धोनी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार (Chennai Super Kings IPL 2026) है, लेकिन यदि वह मैदान पर उतरते हैं, तो IPL 2026 में एक बार फिर स्टेडियम ‘धोनी-धोनी’ के नारों से गूंजते नजर आ सकते हैं।

T20 World Cup 2026 : क्रिकेट जगत में मचा बवाल, T20 वर्ल्ड कप 2026 का इस देश ने कर दिया बहिष्कार
Sunrisers Hyderabad : किसकी नजर लगी काव्या मारन की ‘बाहुबली सेना’ को, पहले मैच में चमत्कार, फ‍िर गुम हुए स‍ितारे
India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव
“Vaibhav Suryavanshi century” की फिर गूंज—U19 Asia Cup में वनडे फॉर्मेट में भी बरसा तूफान
Shafali Verma Record : दूसरे टी20 मैच में शेफाली वर्मा ने रचा कीर्तिमान, दुनिया की बनीं पहली प्लेयर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Electricity Bill Dispute : 1.23 लाख का बकाया बिल वसूलने पहुंचे बिजलीकर्मियों से धक्का-मुक्की, कनेक्शन काटने से रोका, FIR
Bilaspur Electricity Bill Dispute : 1.23 लाख का बकाया बिल वसूलने पहुंचे बिजलीकर्मियों से धक्का-मुक्की, कनेक्शन काटने से रोका, FIR

बकाया बिजली बिल (Bilaspur Electricity Bill Dispute) को…

GPM Teacher Suspended : आपराधिक मामले में गिरफ्तार शिक्षक सस्पेंड, आयुष्मान योजना में लापरवाही पर दो ऑपरेटर भी बर्खास्त
GPM Teacher Suspended : आपराधिक मामले में गिरफ्तार शिक्षक सस्पेंड, आयुष्मान योजना में लापरवाही पर दो ऑपरेटर भी बर्खास्त

आपराधिक मामले में गिरफ्तार शिक्षक (GPM Teacher Suspended)…

सीजी भास्कर, रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (Chhattisgarh Urban Administration Transfer) में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने एक साथ 100 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) और 24 अभियंताओं के नाम शामिल हैं। इसके अलावा लेखापाल, स्वास्थ्य निरीक्षक, भृत्य और अन्य कर्मचारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह भी पढ़ें : 100 अधिकारियों के तबादले विभाग की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश (Chhattisgarh Urban Administration Transfer) के तहत 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और 24 अभियंताओं का तबादला किया गया है। इनके अलावा 5 लेखापाल, 4 स्वास्थ्य निरीक्षक, 4 भृत्य और 3 कैशियर भी इधर से उधर किए गए हैं। सूची में 3 सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों के साथ एक-एक स्टेनोग्राफर, सहायक राजस्व निरीक्षक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और वाहन चालक का नाम भी शामिल है। इस तरह विभाग ने कुल 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण किए हैं। यह भी पढ़ें : तीन CMO निलंबन से बहाल विभाग ने तीन मुख्य नगर पालिका अधिकारियों—विकास पाटले, विष्णु प्रसाद यादव और जफर खान को निलंबन से बहाल किया है। हालांकि, इनके खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी। बहाली के बाद तीनों अधिकारियों को अलग-अलग नगरीय निकायों में पदस्थ किया गया है। विकास पाटले को दल्ली राजहरा नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनाया गया है। विष्णु प्रसाद यादव को वाड्रफनगर नगर पंचायत की जिम्मेदारी दी गई है। जफर खान को बिलाईगढ़ नगर पंचायत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी पदस्थ किया गया है। यह भी पढ़ें : विभागीय जांच रहेगी जारी राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, तीनों अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच जारी रहेगी। उनके निलंबन काल का निराकरण भी जांच के गुण-दोषों के आधार पर अलग से किया जाएगा। यानी निलंबन से बहाली के बावजूद विभागीय कार्रवाई समाप्त नहीं हुई है। नगरीय प्रशासन विभाग (Chhattisgarh Urban Administration Transfer) के इस आदेश से प्रदेश के कई नगरीय निकायों में अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।
Chhattisgarh Urban Administration Transfer : नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले; 53 CMO और 24 इंजीनियर शामिल

छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (Chhattisgarh…

Chhattisgarh DMF Scam : डीएमएफ घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, 31.70 करोड़ की संपत्ति अटैच; 17 आरोपितों पर शिकंजा
Chhattisgarh DMF Scam : डीएमएफ घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, 31.70 करोड़ की संपत्ति अटैच; 17 आरोपितों पर शिकंजा

छत्तीसगढ़ के जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) घोटाले…

Chhattisgarh Nursing Admission 2026 : तीसरी बार बढ़ी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश की तारीख, 11 हजार से ज्यादा सीटों पर अब भी एडमिशन अटका
Chhattisgarh Nursing Admission 2026 : तीसरी बार बढ़ी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश की तारीख, 11 हजार से ज्यादा सीटों पर अब भी एडमिशन अटका

छत्तीसगढ़ के नर्सिंग कॉलेजों (Chhattisgarh Nursing Admission 2026)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?