CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chennai Super Kings : फ्लॉप से फायर! धोनी की सलाह बनी गेमचेंजर, नूर अहमद ने कोलकाता की उड़ाई धज्जियां

Chennai Super Kings : फ्लॉप से फायर! धोनी की सलाह बनी गेमचेंजर, नूर अहमद ने कोलकाता की उड़ाई धज्जियां

By Newsdesk Admin
15/04/2026
Share
Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

सीजी भास्कर, 15 अप्रैल : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की जीत के पीछे अगर किसी एक खिलाड़ी का सबसे बड़ा योगदान रहा, तो वह रहे नूर अहमद। लेकिन इस शानदार प्रदर्शन के पीछे जो दिमाग काम कर रहा था, वह था महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले से पहले नूर अहमद लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। जनवरी के बाद से उनके खाते में सिर्फ एक विकेट था, जो दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में आया था। लेकिन चेन्नई (Chennai Super Kings) में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट झटके और मुकाबले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।

मैच (Chennai Super Kings) के बाद टीम के गेंदबाजी कोच श्रीधरन श्रीराम ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नूर के इस शानदार प्रदर्शन के पीछे धोनी की अहम भूमिका रही। अभ्यास सत्र के दौरान धोनी ने नूर से लंबी बातचीत की और उन्हें सलाह दी कि वह गुगली का कम इस्तेमाल करें और अपनी लेग-ब्रेक गेंद पर ज्यादा भरोसा जताएं।

मुकाबले से एक दिन पहले नूर ने लंबा अभ्यास किया था, जहां मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग और धोनी दोनों ने उन्हें करीब से देखा। फ्लेमिंग जहां पीछे से नजर बनाए हुए थे, वहीं धोनी हर गेंद पर बारीकी से नजर रख रहे थे। अभ्यास सत्र के अंत में दोनों ने नूर से विस्तार से चर्चा की, जिसका असर अगले ही दिन मैदान पर साफ नजर आया।

पिछले सत्र में 24 विकेट लेने वाले नूर इस बार लय में नहीं दिख रहे थे। खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें बीस-बीस ओवर के विश्व कप में अफगानिस्तान की अंतिम एकादश में भी जगह नहीं मिल पाई थी। इस सत्र में उनकी सबसे बड़ी समस्या लाइन-लेंथ और सपाट गेंदबाजी रही, जिससे बल्लेबाज आसानी से उन पर हावी हो रहे थे।

लेकिन कोलकाता के खिलाफ नूर ने अपनी रणनीति पूरी तरह बदल दी। उन्होंने गेंद की गति कम रखी, ज्यादा साइड स्पिन का इस्तेमाल किया और गेंद में गिरावट लाने पर ध्यान दिया। इसका फायदा उन्हें पिच से मिला और बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना मुश्किल हो गया।

कोच श्रीराम के अनुसार, नूर को आक्रामक बने रहना होगा और पिच से टर्न निकालने पर ध्यान देना होगा। इस मुकाबले में नूर ने यही किया। लगातार सही जगह पर गेंदबाजी की और बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर मैच का रुख पलट दिया। धोनी की सलाह और खुद की मेहनत के दम पर नूर अहमद ने न सिर्फ शानदार वापसी की, बल्कि टीम को एक अहम जीत भी दिलाई।

नूर अहमद का अब तक का प्रदर्शन

चेन्नई बनाम कोलकाता (14 अप्रैल, चेन्नई) : 3 विकेट, 21 रन

चेन्नई बनाम दिल्ली (11 अप्रैल, चेन्नई): 1 विकेट, 36 रन

चेन्नई बनाम बेंगलुरु (5 अप्रैल, बेंगलुरु): 0 विकेट, 49 रन

चेन्नई बनाम पंजाब (3 अप्रैल, चेन्नई): 0 विकेट, 38 रन

चेन्नई बनाम राजस्थान (30 मार्च, गुवाहाटी): 0 विकेट, 24 रन

Feeling the W 💛#WhistlePodu #CSKvKKR
pic.twitter.com/XDIE9NcxIy

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 14, 2026
IPL 2026: मुंबई और पंजाब की टक्कर, आंकड़े बराबर… मैदान पर कौन रहेगा भारी?
BCCI President Election : दादा, मोरे और भज्जी को पीछे छोड़ मिथुन बनेंगे बीसीसीआई के नए बॉस
Women’s T20 World Cup 2026 : करो या मरो की जंग में उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल पर नजर
IPL Auction 2026 : आइपीएल नीलामी में 350 खिलाड़ियों पर 16 दिसंबर को अबू धाबी में लगेगी बोली
श्रेयस अय्यर ने मुझे गाली दी, अगर थप्पड़ मारते तो…, छत्तीसगढ़ के इस खिलाड़ी का बड़ा खुलासा…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?