CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Bar Council Election : 30 सितंबर को बजेगा चुनावी बिगुल, 23 हजार वकील डालेंगे मत

Chhattisgarh Bar Council Election : 30 सितंबर को बजेगा चुनावी बिगुल, 23 हजार वकील डालेंगे मत

By Newsdesk Admin
28/09/2025
Share
Chhattisgarh Bar Council Election
Chhattisgarh Bar Council Election

सीजी भास्कर, 28 सितंबर। छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल (Chhattisgarh State Bar Council) के बहुप्रतीक्षित चुनाव 30 सितंबर को होंगे। पूरे राज्य में 23 हजार से अधिक पंजीकृत अधिवक्ता (Registered lawyers) इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेंगे। छह साल बाद आयोजित हो रहे इस चुनाव में परिषद की 25 सीटों के लिए 105 उम्मीदवार मैदान में हैं। बार काउंसिल आफ इंडिया ने इस बार के चुनाव नियमों (Election rules change) में बदलाव किया है।

हर मतदाता को कम से कम पांच उम्मीदवारों को वरीयता क्रम में वोट देना अनिवार्य होगा। मतदाता अपनी इच्छा से अधिकतम 25 उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे सकते हैं। केवल पांच नामों को वरीयता देने पर उस मत की वैल्यू अपेक्षाकृत अधिक होगी। इस नई व्यवस्था से चुनावी गणित रोचक हो गया है और प्रत्याशियों के बीच रणनीतिक गठजोड़ व प्राथमिकता हासिल करने की होड़ तेज है।

छह साल बाद हो रहा चुनाव

वर्ष 2019 में तत्कालीन स्टेट बार काउंसिल भंग कर दी गई थी। तब से महाधिवक्ता को पदेन अध्यक्ष बनाकर एडवोकेट प्रतीक शर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील ओटवानी को सदस्य के रूप में शामिल कर अंतरिम समिति का गठन किया गया था। यही समिति अब तक परिषद का संचालन कर रही थी। लंबे अंतराल के बाद हो रहे इस चुनाव (Bar council polls) से प्रदेश के वकीलों में उत्साह का माहौल है।

प्रदेशभर में मतदान केंद्र

चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी जिला एवं सत्र न्यायालयों तथा सिविल अदालतों में मतदान केंद्र (Polling booths) बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश या न्यायिक मजिस्ट्रेट पीठासीन अधिकारी होंगे।

सुबह नौ बजे से होगा मतदान

30 सितंबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। अनुमान है कि रायपुर और बिलासपुर में लगभग पांच-पांच हजार, दुर्ग में करीब तीन हजार और राजनांदगांव में लगभग दो हजार अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियां कड़ी सुरक्षा के बीच स्टेट बार काउंसिल के स्ट्रान्गरूम में रखी जाएंगी, जहां उनकी गणना निर्धारित तिथि पर की जाएगी।

Covid 19 Update : देश में कोरोना ने करी वापसी, हजार से ज्यादा लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, छग समेत 16 राज्यों में फैल रहा है कोविड
CG के प्रसिद्ध बमलेश्वरी मंदिर के प्रसाद की होगी जांच, तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू विवाद के बाद अब छत्तीसगढ़ के मंदिरों के प्रसाद का भी लिया जाएगा सैंपल
Committee Managers Strike : हड़ताल समाप्त: समिति प्रबंधक और ऑपरेटर लौटे ड्यूटी पर, जीपीएम में धान खरीदी अब पूरी तरह सुचारू
जशपुर में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, नवविवाहिता पर शादी की पहली रात चाकू से हमला
भिलाई का शातिर बदमाश संगीत मधुकर उर्फ टेटे, कलेक्टर के आदेश पर भेजा गया जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Business Bill 2026 : कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी

Chhattisgarh Business Bill 2026

Chhattisgarh Academic Session 2027-28 : बदलेगा स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर,1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र

Chhattisgarh Academic Session 2027-28

Baikunthpur IC Mart Student Suicide : प्रताड़ना से 17 वर्षीय छात्रा ने दी जान, पुलिस ने मार्ट किया सील

Baikunthpur IC Mart Student Suicide

Kawardha BJP Office Inauguration : चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान, डॉ. रमन सिंह बोले- पद नहीं, संगठन को दें प्राथमिकता

Kawardha BJP Office Inauguration

Vaibhav Suryavanshi : ब्रिस्टल में युवा बल्लेबाज पर टिकी निगाहें, क्या इस बार बल्ले से निकलेगी यादगार पारी

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। भारत और इंग्लैंड के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?