CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh BEO Suspension Case : बीईओ सस्पेंड… लेकिन आदेश पर नहीं थे कलेक्टर के हस्ताक्षर! हाई कोर्ट ने कहा- “शून्य है आदेश”

Chhattisgarh BEO Suspension Case : बीईओ सस्पेंड… लेकिन आदेश पर नहीं थे कलेक्टर के हस्ताक्षर! हाई कोर्ट ने कहा- “शून्य है आदेश”

By Newsdesk Admin
30/07/2025
Share
Police Misconduct
Police Misconduct

सीजी भास्कर, 30 जुलाई : बस्तर संभाग के जगदलपुर जिले में पदस्थ खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मानसिंह भारद्वाज के निलंबन आदेश को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बीडी गुरु की खंडपीठ ने स्पष्ट कहा कि कलेक्टर को बीईओ जैसे क्लास-2 अधिकारियों को निलंबित करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर यह आदेश पारित किया, जो विधि विरुद्ध है। कोर्ट ने इस आदेश को शून्य घोषित करते हुए रद्द कर दिया।

याचिकाकर्ता मानसिंह भारद्वाज जगदलपुर विकासखंड में बीईओ के पद पर पदस्थ हैं। उनके खिलाफ उच्च कार्यालय को युक्तियुक्तकरण के संबंध में गलत जानकारी भेजने का आरोप लगाते हुए प्रभारी कलेक्टर द्वारा निलंबन आदेश जारी किया गया था। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कलेक्टर न तो बीईओ के नियुक्ति प्राधिकारी हैं और न ही उन्हें निलंबन का अधिकार है। यह अधिकार केवल संभागीय आयुक्त अथवा स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव के पास निहित है।

अधिनस्थ अधिकारी ने किए दस्तखत, नियमों का किया उल्लंघन-

हाई कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की, कि निलंबन आदेश पर कलेक्टर के हस्ताक्षर नहीं थे। उस समय कलेक्टर अवकाश पर थे और जिला पंचायत सीईओ प्रभारी कलेक्टर के रूप में कार्यरत थे। सीईओ ने ही निलंबन आदेश पर हस्ताक्षर किए। कोर्ट ने इसे नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना। निलंबन जैसी कठोर कार्रवाई में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि प्राधिकारी विधि द्वारा प्रदत्त अधिकारों का पालन करे, अन्यथा आदेश असंवैधानिक और शून्य हो जाता है।

न कारण बताओ नोटिस, न सुनवाई का दिया अवसर-

मानसिंह भारद्वाज ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि वे 2 जून से 6 जून 2025 तक भतीजे की शादी में शामिल होने सिवनी (मप्र) गए थे। उन्होंने पूर्व स्वीकृत अवकाश लिया था, लेकिन 4 जून को अचानक उनकी छुट्टी निरस्त कर दी गई और 5 जून को उपस्थित होने का आदेश जारी किया गया। लौटने से पहले ही 6 जून को उनका निलंबन आदेश पारित कर दिया गया। न तो उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया और न ही व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर मिला।

सिंगल बेंच ने खारिज की थी याचिका, डिवीजन बेंच ये मिली राहत-

इससे पूर्व हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने भारद्वाज की याचिका खारिज कर दी थी। इसके खिलाफ उन्होंने डिवीजन बेंच में अपील दाखिल की। डिवीजन बेंच ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आदेश को विधि विरुद्ध मानते हुए निरस्त कर दिया। हालांकि, हाई कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि संभागीय आयुक्त चाहें तो वे नियमों के तहत उचित प्रक्रिया अपनाते हुए दो सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई कर सकते हैं।

Charandas Mahant Statement : सरकार को दी चेतावनी, कहा- जनता के मुद्दों पर जवाब देना होगा
Chhattisgarh Agriculture : किसान हितैषी योजनाओं से तकनीकी सशक्तिकरण और आय में हो रही प्रगति
BJP Leader Attack : मन की बात नहीं सुनी तो मंदिर के पुजारी पर बरसी लात-घूंसे, FIR के लिए थाने में बवाल
दादा ने पोते को मारी एयरगन से गोली: पेट में धंसा 2MM का छर्रा, डॉक्टर बोले – स्लो प्वाइजन से जा सकती है जान…
Cruelty With Bear In Sukma : भालू के साथ क्रूरता का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित…डीएफओ ने आरोपितों को पकड़ने जारी किया नोटिस…देखें Video…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Nagar Palika : दो महीने से बैठक नहीं, BJP पार्षदों ने कलेक्टर से मांगा जवाब
Surajpur Nagar Palika : दो महीने से बैठक नहीं, BJP पार्षदों ने कलेक्टर से मांगा जवाब

सूरजपुर नगर पालिका परिषद की बैठक (Surajpur Nagar…

Chhattisgarh Crop Insurance
Chhattisgarh Crop Insurance : फसल बीमा पर सवाल, किसान मना न करें तो खाते से कट जाता है प्रीमियम

Chhattisgarh Crop Insurance : भारतीय किसान संघ के…

Ram Van Gaman Path : 4.50 करोड़ खर्च, फिर भी वीरान; शाम होते ही अंधेरे में डूबती राम प्रतिमा
Ram Van Gaman Path : 4.50 करोड़ खर्च, फिर भी वीरान; शाम होते ही अंधेरे में डूबती राम प्रतिमा

चंपारण में राम वनगमन पथ (Ram Van Gaman…

Digital Crop Survey : दुर्ग में पेड़ पर चढ़कर फसल की फोटो, नई शर्त से बढ़ी मुसीबत
Digital Crop Survey : दुर्ग में पेड़ पर चढ़कर फसल की फोटो, नई शर्त से बढ़ी मुसीबत

दुर्ग में डिजिटल फसल सर्वे (Digital Crop Survey)…

Chhattisgarh Crime News
Chhattisgarh Crime News : बिलासपुर-दुर्ग में एक रात में तीन हत्याएं ,रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी 4 महीने बाद गिरफ्तार

Chhattisgarh Crime News :छत्तीसगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?