CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बालोद में किसानों से पैसे लेकर भी नहीं दिया खाद:हंगामे के बाद गोदाम सील; संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी

बालोद में किसानों से पैसे लेकर भी नहीं दिया खाद:हंगामे के बाद गोदाम सील; संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी

By Newsdesk Admin
13/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 जुलाई |

बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के मथाई चौक में संचालित किसान संगवारी कृषि केन्द्र में यूरिया खाद में अनियमितता मिली है। 12 जुलाई को खाद उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को नहीं दिए जाने पर हंगामा खड़ा हो गया।

शिकायत के बाद कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में गोदाम व कृषि केंद्र को सील कर दिया गया है। साथ ही संचालक मनोज कुमार बुर्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

किसानों से पैसे लेकर भी नहीं दिया 4खाद

कृषकों ने शिकायत में बताया कि संचालक ने 24 किसानों से 35 बोरी यूरिया के लिए राशि वसूल की। लेकिन खाद नहीं दी। नाराज किसानों ने इसकी शिकायत तहसीलदार डौंडी से की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उप संचालक कृषि के निर्देश पर एसडीओ महेश कुमार मारगिया और उर्वरक निरीक्षक ऐमन्त कोठारी मौके पर पहुंचे।

जांच में मिली अनियमितता, गोदाम सील

संयुक्त जांच टीम जब किसान संगवारी कृषि केंद्र पहुंची तब संचालक अनुपस्थित मिला और किसान आक्रोशित थे। मौके पर ही तहसीलदार और कृषि अधिकारियों की मौजूदगी में 24 किसानों को 35 बोरी यूरिया का वितरण कराया गया। इसके बाद कृषकों के समक्ष पंचनामा तैयार कर गोदाम व केंद्र को सील कर दिया गया।

नोटिस के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई होगी

कृषि उप संचालक आशीष कुमार चंद्राकर ने बताया कि संचालक द्वारा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 का उल्लंघन किया गया है। इस पर उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। प्राप्त जवाब के बाद नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • जिले में यूरिया की स्थिति

सहकारी क्षेत्र:

लक्ष्य: 57,821 मी. टन भंडारण: 36,031 मी. टन उठाव: 31,377 मी. टन शेष: 4,654 मी. टन

निजी क्षेत्र:

लक्ष्य: 19,486 मी. टन भंडारण: 13,473 मी. टन उठाव: 11,738 मी. टन शेष: 1,734 मी. टन

Fake Passbook Scam: डोंगरगढ़ के जटकन्हार पोस्ट ऑफिस में फर्जी पासबुक से बड़ा घोटाला
दुर्ग जेल संदर्शकों का मनोनयन शासन द्वारा, कलेक्टोरेट से किसी जेल संदर्शक का नहीं हुआ है मनोनयन
Cow Meat Seizure : छापेमारी में गौ मांस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
बड़ी खबर: जेल में बंद अनवर ढेबर के कारण चली गई डॉक्टर की नौकरी, डीके अस्पताल के अधीक्षक ने किया बर्खास्त, जानिए क्या है मामला
छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में नया खुलासा, 7 करोड़ का गबन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक जांच में बड़े खुलासे, कम नंबर वाले छात्र को भी डॉक्टर बनाने की थी तैयारी

सीजी भास्कर, 15 मई। नीट पेपर लीक मामले…

Businesswoman makes serious allegations : ‘टिकट दिलाने के नाम पर लिए पैसे, अब संपत्ति हड़पने की साजिश’

Businesswoman makes serious allegations

Virtual Hearing
Virtual Hearing : सुप्रीम कोर्ट में कामकाज का तरीका बदला, अब हफ्ते में दो दिन होगी ऑनलाइन सुनवाई

सीजी भास्कर, 15 मई। देश की सबसे बड़ी…

Big fall in gold and silver : MCX पर गोल्ड 3 हजार टूटा, सिल्वर 17 हजार से ज्यादा लुढ़की

Big fall in gold and silver

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

Tribal Farmers Assembly protests : आदिवासियों की जमीन हड़पने के खिलाफ

09/05/2026
अन्यअपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाराजनीति

कम्युनिस्ट पार्टी नेता की हत्या मामले में 13 साल बाद RSS-BJP के 4 कार्यकर्ताओं को आजीवन कारावास

31/10/2024
Naxal area power supply
छत्तीसगढ़

Naxal area power supply : जंगलों में जगा उजाले का सपना, नक्सल क्षेत्र के 17 वनग्रामों में पहली बार पहुंची बिजली

16/05/2025
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

Big Breaking : छत्‍तीसगढ़ में इस महीने से 4 लाख 11 हजार कार्डधारियों को नहीं मिलेगा राशन, 62966 कार्ड रायपुर में ब्लाक, जानिए वजह

01/11/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?