सीजी भास्कर, 02 अक्टूबर। कोरिया जिले में नौकरी लगने की उम्मीद में एक सफाई कर्मचारी से करीब 14 लाख रुपए ठगने का मामला (Hostel Superintendent Job) सामने आया है। आरोप है कि छात्रावास अधीक्षक बनाने का भरोसा देकर उससे अलग-अलग किश्तों में रकम ली गई।
मामला बैकुंठपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता संतोष कुमार सारथी के मुताबिक, साल 2024 में छात्रावास अधीक्षक भर्ती का विज्ञापन आने के बाद उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया था।

यह भी पढ़ें…Devendra Yadav EOW Notice : कोयला घोटाला मामले में विधायक देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू ने भेजा नोटिस
14 लाख रुपए लिए Hostel Superintendent Job
शिकायत के अनुसार, नौकरी लगाने के नाम पर करीब 15 लाख रुपए की मांग की गई। संतोष से लगभग 12.30 लाख रुपए नकद लिए गए, जबकि बाकी रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई। इन खातों का संबंध कांस्टेबल, उसके रिश्तेदार, भाजपा नेता और एक एडवोकेट से बताया गया है।
पुलिस के मुताबिक कुल रकम करीब 14 लाख रुपए है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि परीक्षा का परिणाम आने के बाद उसका चयन नहीं हुआ। इसके बाद भी उसे तीसरी सूची में नाम आने और अलग से नियुक्ति कराने का भरोसा दिया जाता रहा।
यह भी पढ़ें…Sukma News : सुकमा में नाले में डूबा 6 साल का बच्चा, साथियों के साथ गया था नाले की ओर
पैसे मांगने पर धमकी का आरोप
जब नौकरी नहीं लगी तो संतोष ने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि इस दौरान उसे धमकी भी दी गई। शिकायत की जांच के बाद बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने कांस्टेबल, उसकी पत्नी, भाजपा नेता, एडवोकेट समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने BNS की धारा 318(4), 351(3), 61(2) और 3(5) के तहत FIR दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लगाए गए आरोपों की पुष्टि की जा रही है।
खबरें और भी हैं…Heroin Seized : कांकेर में हेरोइन बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक ग्राम नशीला पदार्थ जब्त


