सीजी भास्कर, 14 जुलाई| Chhattisgarh hostel superintendent rules : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने नोडल व अधीक्षकों की बैठक लेकर आश्रम -छात्रावास में व्यवस्था एवं बच्चों क़ी शिक्षा क़ी समीक्षा क़ी। उन्होंने छात्रावास में बच्चों क़ी देखभाल संवेदनशीलतापूर्वक और एक अभिभावक क़ी तरह सर्वांगीण विकास क़ो ध्यान में रखकर करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर नें आश्रम छात्रावास के बच्चों का विगत वर्ष कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के परीक्षा परिणाम क़ी समीक्षा करते हुए जानकारी ली। उन्होंने 10 वीं व 12 वीं में जिन छात्रावास में शत प्रतिशत परिणाम थे उनके अधीक्षकों क़ी सराहना करते हुए शेष अधीक्षकों क़ो उनसे प्रेरणा लेने कहा। उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र में सभी आश्रम- छात्रावास के बच्चों का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत लाने अभी से जरुरी कार्ययोजना बनाने कहा। उन्होने कहा कि अधीक्षक बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्थिति पर विशेष ध्यान दें। बच्चों के व्यवहार परिवर्तन, तनाव, अवसाद क़ो समझकर उचित मार्गदर्शन दें।
कलेक्टर नें छात्रावास में भोजन क़ी गुणवत्ता, विश्राम क़क्ष, रसोई एवं बाथरूम, पानी, बिजली जैसे बुनियादी जरूरतों क़ो क़ो दुरुस्त रखने में निर्देश दिये। उन्होने जिन छात्रावासों क़ो मरम्मत क़ी आवश्यकता है उनकी शीघ्र मरम्मत कराने, सीसीटीवी कैमरा,सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था के भी निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि अधीक्षक अपने मुख्यालय में ही निवास करें, किसी भी रेश्तेदार या दोस्त क़ो न आने दें। बैठक में छात्रावास भवनों क़ी लघु मरम्मत, खाद्यान्न क़ी उपलब्धता, कर्मचारी सेट अप, सामग्री मांग एवं रख- रखाव, मानदेय भुगतान आदि क़ी विस्तृत समीक्षा क़ी गई। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजदास मानिकपुरी सहित मण्डल संयोजक, नोडल अधीक्षक व अधीक्षक उपस्थित थे।



