CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे के बाद DGCA का कड़ा एक्शन: सभी भारतीय विमानों के फ्यूल स्विच की होगी अनिवार्य जांच, 21 जुलाई तक का अल्टीमेटम!

अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे के बाद DGCA का कड़ा एक्शन: सभी भारतीय विमानों के फ्यूल स्विच की होगी अनिवार्य जांच, 21 जुलाई तक का अल्टीमेटम!

By Newsdesk Admin
14/07/2025
Share

सीजी भास्कर 14 जुलाई अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया हादसे पर आई AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बड़ा आदेश जारी किया है. डीजीसीए ने सभी भारतीय रजिस्टर्ड फ्लाइट्स के इंजन फ्यूल स्विच की अनिवार्य जांच के आदेश जारी किए हैं. यह कदम AAIB की रिपोर्ट आने के बाद उठाया गया है. जांच पूरी करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2025 है.DGCA ने साफ किया है कि यह जांच State of Design/Manufacture द्वारा जारी किए गए Airworthiness Directives के आधार पर जरूरी की गई है.

भारत में रजिस्टर्ड सभी विमान, इंजन और कंपोनेंट्स पर यह नियम लागू होगा.बता दें कि दुनिया भर की प्रमुख एयरलाइन कंपनियों ने पिछले महीने हादसे का शिकार हुए एअर इंडिया के एक विमान की जांच में शुरुआती रिपोर्ट आने के बाद बोइंग 787 विमानों के फ्यूल स्विच में लॉकिंग मैकेनिज्म की जांच शुरू कर दी है.एअर इंडिया हादसे की शुरुआती जांच में क्या पता चला?अहमदाबाद हादसे में शामिल विमान, वीटी-एएनबी, का 2023 से रखरखाव रिकॉर्ड साफ़-सुथरा था, जैसा कि शनिवार को प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी जरूरी जांच की गई थी और विमान के पास वैध उड़ान योग्यता प्रमाणपत्र थे.स्विच और उनके लॉकिंग मैकेनिज्म पर तब से ध्यान दिया जा रहा है, जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 हादसे की शुरुआती जांच में कहा गया था कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ सेकंड पहले, एक पायलट ने दूसरे से पूछा कि उसने इंजन का फ्यूल क्यों बंद कर दिया था, लेकिन दूसरे पायलट ने ऐसा किए जाने से इनकार किया.रिपोर्ट आने के बाद, एतिहाद एयरवेज़ (Etihad Airways) ने अपने इंजीनियर्स से बी-787 फ्लाइट के स्विचेज के लॉकिंग मैकेनिज़्म की जांच करने को कहा है. अन्य एयरलाइन्स ने भी ऐसा ही कदम उठाना शुरू कर दिया है, या ऐसा करने की योजना बन रही हैं.

क्या सभी को जोखिमभरा करार देंगे : ट्रांसजेंडर, समलैंगिक और यौनकर्मियों के रक्तदान पर रोक को लेकर SC का सवाल
Sex Racket Gwalior Raid : स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
CM विष्णुदेव साय ने झुरानदी में लगाया चौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, विकास परियोजनाओं का किया ऐलान 
पुलिस आरक्षक फर्जीवाड़े में एक और मास्टरमाइंड का नाम आया सामने, श्योपुर पुलिस की कार्रवाई की चर्चा भोपाल-दिल्ली तक
ईरान-इजरायल जंग… डगमगाया ग्‍लोबल मार्केट, भारत में सोमवार को दिखेगा उथल-पुथल!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?