CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vishnu Deo Sai Pottery : चाक पर मुख्यमंत्री, बैकुंठपुर में विष्णुदेव साय ने गढ़ा दीया-कलश, कारीगरों के सम्मान का दिया संदेश

Vishnu Deo Sai Pottery : चाक पर मुख्यमंत्री, बैकुंठपुर में विष्णुदेव साय ने गढ़ा दीया-कलश, कारीगरों के सम्मान का दिया संदेश

By Newsdesk Admin
17/02/2026
Share
Vishnu Deo Sai Pottery
Vishnu Deo Sai Pottery

सीजी भास्कर, 17 फरवरी। सरकारी बैठकों की औपचारिकता के बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने माहौल (Vishnu Deo Sai Pottery) को आत्मीय बना दिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुम्हार के चाक पर स्वयं मिट्टी को आकार देते हुए दीया और कलश गढ़ा और पारंपरिक शिल्प के प्रति सम्मान का सशक्त संदेश दिया।

मौका था सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक का, जिसमें शामिल होने मुख्यमंत्री कोरिया जिले के बैकुंठपुर पहुंचे थे। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक के साथ परिसर में स्व-सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी सजी थी। इसी प्रदर्शनी में सोनहत विकासखंड के शिल्पकार देवी दयाल प्रजापति इलेक्ट्रिक चाक पर मिट्टी से दीया और कलश बनाने का सजीव प्रदर्शन कर रहे थे।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री साय उनके स्टॉल पर पहुंचे और कुछ देर तक बड़ी रुचि से शिल्पकला को निहारा। कला के प्रति उत्सुकता बढ़ने पर उन्होंने स्वयं चाक पर हाथ आजमाने की इच्छा जताई।

Aशिल्पकार की सहमति के बाद उन्होंने घूमते चाक पर रखी गीली मिट्टी को संतुलित स्पर्श से साधा और कुछ ही क्षणों में उसे दीये का सुंदर आकार दे दिया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गूंज के साथ इस क्षण का स्वागत किया। शिल्पकार भी मुख्यमंत्री की सहजता और कौशल देखकर आश्चर्यचकित नजर आए।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान शिल्पकार से उनके व्यवसाय, आय और पारिवारिक स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारंपरिक शिल्प, कारीगरों और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध (Vishnu Deo Sai Pottery) है। स्थानीय कला और हुनर को बाजार से जोड़ना और उन्हें नई पहचान दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कारीगरों को स्वरोजगार और हितैषी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

बैठक और प्रदर्शनी के इस संगम ने यह संकेत दिया कि विकास केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्कृति, परंपरा और स्थानीय हुनर के सम्मान (Vishnu Deo Sai Pottery) से भी जुड़ा है। चाक पर गढ़ा गया वह दीया प्रतीक बन गया—ग्राम्य कला के प्रति संवेदना और सम्मान का।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय, सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक भैयालाल राजवाड़े, कलेक्टर चंदन त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक रविकुमार कुर्रे सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Durg Bihan Fund Scam: 9 महिला समूहों की रकम हड़पी, बुक कीपर पर मामला दर्ज
अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव पर धोखाधड़ी का आरोप: छात्रों ने बिलासपुर SP को सौंपा ज्ञापन..
ऑटो चालक ने गर्लफ्रेंड को बुलाया, सोने के गहनों के लिए की हत्या, 4 आरोपी पुलिस के शिकंजे में
Cyber Cell Police Action : लूट की अनोखी साजिश: चेन छीनकर बैंक में रखी गिरवी, 80 हजार का लोन लेकर फरार, 2 आरोपी गिरफ्तार
Railway Ticket Service : स्टेशन जाने की झंझट खत्म, भिलाई पॉवर हाउस में खुला यात्री टिकट सेवा केंद्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित
H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित

दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) का पहला…

Vijay Sharma : भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित कर रहे
Vijay Sharma : भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित कर रहे

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी…

Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल
Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल

मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ सड़क…

NGT Verdict : बिलासपुर निगम के पक्ष में बड़ा फैसला, Envirocare की याचिका खारिज
NGT Verdict : बिलासपुर निगम के पक्ष में बड़ा फैसला, Envirocare की याचिका खारिज

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT Verdict) ने बिलासपुर नगर…

Police Meeting : IG रामगोपाल गर्ग ने ली बैठक, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर दिए सख्त निर्देश
Police Meeting : IG रामगोपाल गर्ग ने ली बैठक, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर दिए सख्त निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?